Begusarai (Bihar): History & Tourist Places in Hindi
बेगूसराय (Begusarai) भारत के बिहार प्रान्त का एक जिला है। बेगूसराय मध्य बिहार में स्थित है। बेगूसराय बिहार के औद्योगिक नगर के रूप में जाना जाता है।
Begusarai: History & Tourist Places in Hindi | wiki
राज्य | बिहार |
क्षेत्रफल | 1,918 वर्ग किलोमीटर |
भाषा | हिन्दी और मैथिली |
दर्शनीय स्थल | जयमंगलगढ़, बीरपुर, झमाटीया घाट घाम, चामठा |
कब जाएं | अक्टूबर से मार्च। |
HIstory of Begusarai: पूर्व समय में यह स्थान मुंगेर जिला का हिस्सा है। सन् 1971 ई. में बेगूसराय को एक जिले के रूप में घोषित किया गया था। यह जिला समस्तीपुर के उत्तर, गंगा और लखीसराय जिला के दक्षिण, खगडिया और मुंगेर जिले के पूर्व और पटना जिला के पश्चिम से घिरा हुआ है।
बेगूसराय के प्रमुख दर्शनीय स्थल (Best Places to visit in Begusarai)
Begusarai Tourist Places: जयमंगलगढ़, बीरपुर, जहमटिया घाट और चामठा आदि यहां के प्रमुख पयर्टन स्थलों में है। ऐतिहासिक दृष्टि से भी इस जगह का विशेष महत्व रहा है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और अनेक मंदिर काफी संख्या में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
जयमंगलगढ़ (Jaymangla Garh Temple)
यह एक विशाल झील है जो जिले के समीप चेरी बरियारपुर के उत्तरी भाग की ओर स्थित है। जयमंगलगढ़ एक खूबसूरत प्राकृतिक स्थल है। इस जगह का कुल क्षेत्रफल 22वर्ग किलोमीटर है। यहां पक्षियों की काफी प्रजातियां देखी जा सकती है। इसके अतिरिक्त नवम्बर माह में यहां बोटिंग का मजा भी लिया जा सकता है।
इस जगह को बंदरों का द्वीप भी कहा जाता है। यहां पर काफी संख्या में बंदर देखे जा सकते हैं। इसके अलावा, यहां एक छोटा सा मंदिर भी है। माना जाता है कि यह काफी प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर देवी जयमंगला को समर्पित है। जयमंगला को देवी दुर्गा या भवानी के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर में देवी जयमंगला के पेंटिग आकृति बनी हुई है। साथ ही प्राचीन समय की भगवान ब्रह्मा, बद्री नारायण, शिव और पार्वती की मूर्तियां भी मंदिर में स्थित है।
काफी संख्या में भक्त विशेष रूप से दुर्गा पूजा पर यहां आते हैं। यह एकमात्र एक मंदिर है जो द्वीप पर बना हुआ है और जो चारों ओर से सघन जंगल से घिरा हुआ है। यहां से काफी संख्या में तोप के गोले और जली हुई ईटें प्राप्त हुई थी।
बीरपुर (Birpur)
यह गांव बेगूसराय से 10 किलोमीटर की दूरी पर बलान नदी पर उत्तरी तट की ओर स्थित है। यहां एक पर कुण्ड है। माना जाता है कि इस कुंड से 1959 ई. में प्राचीन समय की पत्थर की बनी हुई भगवान विष्णु व अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां प्राप्त हुई थी। माना जाता है कि यह मूर्तियां गुप्त काल के समय की है।
इन प्राचीन मूर्तियों पर की गई कारीगरी हस्तशिल्प का एक अदभुत नमूना है। इसके अतिरिक्त यहां से अन्य मूर्तियां भी प्राप्त हुई है। इन मूर्तियों में नंदी (4.5 फीट लम्बी और 2.5 ऊंची बैठी हुई मुद्रा में) की मूर्ति, भगवान गणेश की अपने वाहन चूहे पर नृत्य करते हुए प्रतिमा, तीन प्रतिमाएं भगवान विष्णु की, नरसिंह और नवगृह की प्रतिमाएं प्रमुख है।
इन सभी मूर्तियां काले पत्थर की बनी हुई है। कुछ समय पूर्व इसी गांव से तथा इसके आस-पास से लोकेश्वर, काली और और नव दुर्गा की मूर्तियां भी प्राप्त हुई थी। गांव व आस-पास के स्थान पर मंदिरों का निर्माण कर इन मूर्तियों को रखा गया है।
झमाटीया घाट घाम (Jhamatiya Ghat Dham Bachwara Begusarai)
यह घाट बछवारा के पश्चिम से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर गंगा नदी के किनारे स्थित है। यहां स्थित शिव मंदिर, विद्यापतिधाम में शिव भक्त गंगा जल चढ़ाते हैं। जहमटिया घाट पर काफी संख्या में भक्त स्नान करने के लिए भी आते हैं। यह जगह का सम्बन्ध प्रसिद्ध मैथिली कवि विद्यापति के साथ भी जोड़ा जाता है।
चामठा (Chamtha)
यह गांव गंगा नदी के उत्तर की ओर स्थित है। यहां पर कई प्राचीन मंदिर है। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण एक महान तपस्वी की याद में बनवाया गया था। तपस्वी इस जगह पर गंगा नदी में प्रतिदिन स्नान करने के लिए आते थे।
बेगूसराय कैंसे पहुंचे (How To Reach Begusarai)
वायु मार्ग: यहां का सबसे निकटतम हवाई अड्डा जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है।
रेल मार्ग: यहां का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन बेगूसराय जंक्शन है। यह जगह भारत के कई प्रमुख शहरों से रेलमार्ग द्वारा जुड़ी हुई है। दिल्ली, गुवाहाटी, अमृतसर, वाराणसी, लखनऊ, मुम्बई और चैन्नई आदि से बेगूसराय पहुंचा जा सकता है।
सड़क मार्ग: बेगूसराय सड़कमार्ग द्वारा भारत के कई प्रमुख शहरों से आसानी से पहुंचा जा सकता है। राष्ट्रीय राजमार्ग 28 और 31 से बेगूसराय पहुंचा जा सकता है।
कहां ठहरें: बेगूसराय में ठहरने के लिए होटलों का अभाव है। इसलिए यहां आने वाले पर्यटक इसके नजदीकी शहर पटना में ठहरते हैं। पटना के प्रमुख होटलों की सूची इस प्रकार है।