स्वप्न ज्योतिष : Best Books on “Swapna Jyotish” With PDFs & Reviews [Hindi]
Swapna Jyotish: स्वप्न ज्योतिष, जिसे ड्रीम इंटरप्रिटेशन भी कहा जाता है, एक प्राचीन विद्या है जो सपनों के माध्यम से व्यक्ति के भविष्य, मनोस्थिति, और आध्यात्मिक संकेतों को समझने में मदद करती है। इस लेख में हम स्वप्न ज्योतिष पर आधारित बेहतरीन किताबों की जानकारी, उनकी समीक्षा, और मुफ्त पीडीएफ के स्रोतों के बारे में चर्चा करेंगे।
स्वप्न ज्योतिष क्या है?
स्वप्नों का अपना एक संसार होता है। सतत सक्रिय हमारा अन्तर्मन इनके द्वारा भविष्य की ओर इंगित करता है। स्वप्नों को मिध्या करने का साहस किसी में नहीं है, क्योंकि अधिकांश सत्य ही प्रमाणित होते हैं।
स्वप्नों का कुछ संकेतात्मक अर्थ होता है। हमारे प्राचीन काल के योगियों, तपस्वियों, ऋषि- मुनियों के द्वारा इनका व्यापक अनुसंधान किया गया है। स्वप्नों के संकेतों को समझकर आप हानि, विपत्ति से अपनी रक्षा कर सकें, अधिकाधिक लाभ उठा सकें, यही स्वप्न ज्योतिष का उद्देश्य है।
स्वप्न ज्योतिष: Best Swapan Jyotish Books With PDFs & Reviews [Hindi]
Swapan Jyotish: स्वप्न ज्योतिष पर कई किताबें लिखी गई हैं, जो इस रहस्यमयी विज्ञान को समझने और इसे अपनी जिंदगी में लागू करने के लिए बेहद उपयोगी हो सकती हैं। जिसमें से यहां कुछ का वर्णन किया जा रहा है। जिस पुस्तक का PDF है, उसका डाउनलोड लिंक भी दिया जा रहा है।
स्वप्न संहिता: Swapna Samhita By Pandit Rakesh Shastri Book PDF
Title | स्वप्न संहिता |
Publisher | साधना पॉकेट बुक्स |
Author | पंडित राकेश शास्त्री |
Language | Hindi |
Pages | 186 |
Category | Swapna Jyotish |
Rating | ⭐⭐⭐ |
Source | आर्काइव |
Available |
संसार में ऐसा कोई मनुष्य नहीं है, जो स्वप्न न देखता हो। यह बात अलग है कि निद्रा टूटने पर कुछ स्वप्न याद ही नहीं रहते हैं और कुछ की स्मृति निद्रा टूटने के बाद भी बनी रहती है।
निद्रा एक ऐसी अवस्था है, जिसमें शरीर की समस्त क्रियाएं स्थगित हो जाती हैं। योगशास्त्र के अनुसार ‘शवासन की यह सर्वोत्तम स्थिति’ है। मनुष्य की बाह्य क्रियाएं तो स्थगित हो जाती हैं, पर मस्तिष्क एक क्षण के लिए भी नहीं रुकता है।
जाग्रतावस्था में हम स्वयं इसका अनुभव कर सकते हैं। भले ही हम मौन बैठे हों, चल फिर रहे हों, यात्रा कर रहे हों, हमारा मस्तिष्क कुछ न कुछ करता-सोचता ही रहता है। निद्रावस्था में इन्द्रियों के शिथिल पड़ जाने पर मस्तिष्क के विचार सजीव-साकार होने लगते हैं। चलचित्र की भांति हम उनको देखते हैं। यही स्वप्न हैं। यह पुस्तक ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है, इसलिए सिर्फ डाउनलोड लिंक दिया गया है।
स्वप्न फलदर्पण: Swapn Phal Darpan By Pandit Kishanlal Sharma
Title | स्वप्न फलदर्पण |
Author: | पं. किशनलाल शर्मा (Pt. Kishan Lal Sharma) |
Publisher | Alpha Publications |
Language | Hindi |
Edition | 2002 |
Pages | 151 |
Cover | Paperback |
Rating | ⭐⭐⭐ |
Not Available |
पुस्तक अंश
स्वप्न सृष्टि अलौकिक है। इस सृष्टि में विहार करने वाले स्वप्नों की अलौकिकता के बारे में खासा ज्ञान रखते हैं। स्वप्न हमेशा सुन्दर एवं सुहावने ही होंगे ऐसा नहीं है। स्वप्न जैसा डरावना होता वैसा ऐसा ही आनददायक भी होता है। स्वप्न देखकर मानव यदि आनंदविभोर होकर नाचने लगता है तो कभी सहम भी जाता है। स्वप्न में यदि रंभा, उर्वशी अप्सराएँ दिखती है तो शूर्पणखा जैसी डरावनी, वीभत्स तथा राक्षसी प्रवृत्ति की स्त्रियां भी दिखाई देती हैं। स्वप्न में प्रियकर अपनी प्रेयसी को आलिंगन देकर सुख की उड़ाने उड़ाता है तो कई बार कुलीन स्त्री के सहवास के कारण मृत्यु को आलिंगन देने की बारी भी आ जाती है । स्वप्न मानव में वासनामय क्रीड़ा के कारण अनेक दुर्गुणों की वृद्धि करता है। मानव को नास्तिक एवं कुविचारी बनाने का कार्य भी स्वप्न ही करता है। यह है स्वप्न सृष्टि ।
मानवी इन्द्रियों की बाह्य प्रवृतियां जब अचेतन हो जाती हैं और मानव निद्रा देवी की गोद में शारीरिक दृष्टि से पहुच कर स्थिर हो जाती है तब भी उसका अचेतन मन जागता रहता है और वह स्वप्न में रसलीन हो जाता है ।
विषयानुक्रम
- स्वप्नशारत्र (पृष्ठ 1)
- स्वप्नसिद्धि के प्रयोग (पृष्ठ 9)
- स्वप्नों के अर्थ (पृष्ठ 14)
- स्वप्नों का तात्विक विवेचन (पृष्ठ 17/
- भारतीय साहित्य में स्वप्न मीमांसा (पृष्ठ 24)
- अग्निमहापुराण में वर्णित स्वप्न (पृष्ठ 36)
- दुःस्वप्न उनके फल एवं शांति उपाय (पृष्ठ 42)
- कुछ प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्वप्न (पृष्ठ 49)
- स्वप्न फल कोष (पृष्ठ 56)
इस किताब के अब तक के परिच्छेदों में बतायी जानकारी के अनुसार हम भली-भाँति समझ गये होंगे कि स्वप्न मनुष्यों की प्रगति में हाथ बंटाते हैं। भविष्य-संकेत देते हैं। साथ ही संभवनीय अनहोनी की भी सूचना देते हैं। कोई आता है और पूछता है पंडित जी कल मैंने एक स्वप्न देखा है उसका अर्थ क्या है? इस जिज्ञासापूर्ति के लिए यहां हम परिश्रमपूर्वक तैयार किया हुआ “स्वप्नफल कोष” प्रस्तुत कर रहे हैं।
1 अश्व:
- स्वप्न में घोड़ा देखना: विपुल धन लाभ
- किसी रंग के घोड़े पर सवार होना: आर्थिक स्थिरता, नौकरी में पदोन्नति
2 अमृत:
- स्वप्न में अमृत का दर्शन या अमृतपान करना: शुभ समाचार, धन लाभ
3. अन्न:
- स्वप्न में अन्न देखना या दान करना: कार्यसिद्धि, कीर्ति, विपुल धन लाभ, शुभ
4. अग्नि
- स्वप्न में अग्नि दिखाई देना – लक्ष्मी प्राप्त होना।
- स्वप्न में प्रज्जवलित अग्नि देखना – धन, बुद्धि एवं वैभव प्राप्त होना।
- स्वप्न में धुआंरहित अग्नि देखना – रोगमुक्त होना।
- स्वप्न में धुआंरहित अग्नि एवं स्वस्थ मनुष्य देखना – बड़ी मात्रा में धन लाभ होना।
- स्वप्न में अग्नि पर पकाना – व्यापार-व्यवसाय में मुनाफा, आर्थिक चिंता, परेशानी से मुक्ति।
- स्वप्न में अग्नि सुलगती देखना – चिंतामुक्त होना।
5. अशोक वृक्ष
- स्वप्न में अशोक वृक्ष देखना – शोकजनक घटना का संकेत।
6. अपघात
- स्वप्न में स्वयं को अपघात होना – अपघात से बचाव होना।
7. अपराध
- स्वप्न में स्वयं कोई अपराध करते हुए देखना – स्वप्नदृष्टा से अनेक गलतियां होंगी।
- स्वप्न में दूसरे को अपराध करते देखना – प्रगति होना।
- स्वप्न में अपराध का दोष स्वयं को लगना – प्रगति सूचक।
- स्वप्न में दूसरे पर दोषारोपण करना – अशुभ।
8. अंडा
- स्वप्न में अंडा देखना या खाना – शुभ।
- स्वप्न में टूटा अंडा देखना – झगड़ा, मुकदमेबाजी होना।
- स्वप्न में मुर्गी के अंडों का ढेर देखना – व्यापार-उद्योग का विस्तार होना।
स्वप्न ज्योतिष | Swapn Jyotish by Radha Krishna Shrimali
Title | Swapan Jyotish |
Publisher | Diamond Pocket Books Pvt. Ltd. |
Author: | पं. राधाकृष्ण श्रीमाली (Pt. Radhakrishna Shrimali) |
Language: | Hindi |
Edition: | 2014 |
Pages: | 144 |
Cover: | Paperback |
Rating | ⭐⭐ |
Not Available |
स्वप्न और पूर्वाभास रहस्य | By Pt. Shaktimohan Shrimali
Title | NZL822 |
Publisher | Chaukhamba Surbharati Prakashan |
Author | Pt. Shaktimohan Shrimali |
Language | Hindi |
Edition | 2017 |
Pages | 241 |
Cover | PAPERBACK |
Rating | ⭐⭐⭐ |
Not Available |
निष्कर्ष
स्वप्न ज्योतिष न केवल एक प्राचीन विद्या है, बल्कि यह हमारे आंतरिक मन और बाहरी दुनिया के बीच एक कड़ी है। इस विषय पर उपलब्ध किताबें आपको इसे समझने और जीवन में लागू करने में मदद कर सकती हैं। अगर आप स्वप्न ज्योतिष में रुचि रखते हैं, तो इन पुस्तकों का अध्ययन जरूर करें और अपने सपनों का अर्थ जानें।
यदि आप प्रस्तुत सूची में अन्य पुस्तक को शामिल करना चाहते हैं, या कोई पुस्तक हमारे साथ साझा करना चाहते हैं, तो आप हमसे Contact Us पेज के माध्यम से संपर्क कर सकते है।
साथ ही, यदि आप लेख में कोई त्रुटि महसूस करते है जैसे; किसी पुस्तक का लिंक का कार्य न करना। तो हमें अवश्य सूचित करें। ताकि त्रुटि को सुधार कर लेख Update किया जा सके। धन्यवाद…🙏