Bhandara (Maharashtra): History & Places To Visit in Hindi
भंडारा (Bhandara) भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक शहर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। अंबागढ़ किला, अंधलगांव, बोंडगांव, चंदपुर, डिघोरी, गौमुख, नागजीरा वन्यजीव अभ्यारण्य भंडारा के प्रमुख पर्यटन स्थल है।
Bhandara: History & Tourist Places in Hindi | wiki
राज्य | महाराष्ट्र |
क्षेत्रफल | 3716.65 वर्ग किमी. |
भाषा | मराठी, हिंदी और इंग्लिश |
औसत वर्षा | 1327 मिमी. |
दर्शनीय स्थल | अंबागढ़ किला, अंधलगांव, बोंडगांव, चंदपुर, डिघोरी, गौमुख, नागजीरा वन्यजीव अभ्यारण्य आदि। |
कब जाएं | अक्टूबर से मार्च। |
घने जंगलों और जल संसाधनों से सम्पन्न भंडारा महाराष्ट्र का एक प्रमुख जिला है। यह जिला वेनगंगा नदी के तट पर बसा हुआ है। इसे तालाबों के जिला नाम से भी जाना जाता है। यह जिला 9280 वर्ग किमी. में फैला हुआ है। उत्तरी दिशा में यह जिला सतपुड़ा की पहाडियों और मध्य प्रदेश कें बालाघाट जिले से घिरा है। इसके पूर्व में गोंडिया, पश्चिम में नागपुर और दक्षिण में चन्द्रपुर जिले हैं।
ऐतिहासिक दृष्टि से भी यह महाराष्ट्र का महत्वपूर्ण स्थान है। यहां होने वाली खुदाई से यह सिद्ध हो चुका है कि इसका अस्तित्व 11वीं शताब्दी में भी था। माना जाता है कि 11 वीं शताब्दी में महानुभव संप्रदाय के संस्थापक श्री चक्रधर महाप्रभु भंडारा के कई गांवों में ठहरे थे। महानुभव संप्रदाय की धार्मिक पुस्तक लीला चरित्र में भी इस स्थान का उल्लेख मिलता है।
1. अंबागढ़ किला (Amagarh fort)
यह मध्यकालीन किला तुमसर ताल्लुम में स्थित है। इस किले का निर्माण देवगढ़ के शासक बख्त बुलंद शाह के सूबेदार राजा खान पठान ने करवाया था। 1400 ई. के आसपास यह किला बना था। बाद में इस किले पर नागपुर के राजा रघुजी भोंसले का अधिकार हो गया। उन्होंने इस किले को कारागार के तौर पर इस्तेमाल किया। उनके बाद यह किला अंग्रेजों के अधीन हो गया।
2. अंधलगांव (Andhalgaon)
यह गांव भंडारा से 16 मील दूर उत्तर में स्थित है। यह गांव जिले की बुनाई उद्योग का प्रमुख केन्द्र है। महिलाओं की सिल्क बोर्डर साड़ियों का यहां बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जाता है।
प्रत्येक बुधवार को यहां स्थानीय बाजार लगता है। इस मेले में पशुओं की खरीद-बिक्री होती है। यह गांव भंडारा से 25 किमी. दूर उत्तर दिशा में स्थितहै।
3. बोंडगांव (Bondgaon)
सिकोली तहसील का यह गांव चुलबंद नदी के निकट स्थित है। गंगाजुम्मा देवी के सम्मान में यहां चेत्र पूर्णिमा के अवसर पर मेला लगता है। माना जाता है कि यह देवी गांव के एक कुंड में निवास करती हैं। बोंडगांव में अनेक दुकानें, एक मेटरनिटी होम, आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी और शिक्षा की तमाम सुविधाएं उपलबध हैं।
4. चंदपुर (Chandrapur)
घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरा चंदपुर भंडारा के तुमसर ताल्लुक में स्थित है। यहां दो दीवारों के निर्माण के कारण एक विशाल कुंड बना हुआ है। यह कुंड चारों तरफ से पहाड़ियों और घने जंगलों से घिरा है। कुंड की दीवार पर खडे होकर आसपास के सुंदर नजार देखे जा सकते हैं।
5. डिघोरी (Dighori)
सिकोकली तहसील में स्थित यह गांव भंडारा से लगभग 28 मील दूर उत्तर पश्चिम दिशा में है। चुलबंद नदी इस गांव से होकर बहती है। प्रारंभ में भोंसले वंश की रानी बाका बाई से संबंधित होने के कारण इस स्थान को प्रारंभ में बाई साहिब की डिघोरी नाम से जाना जाता था।
6. गौमुख (Gomukh)
भंडारा जिले का यह छोटा-सा गांव जिले के लोकप्रिय धार्मिक स्थलों में एक है। गैमुख भंडारा जिले के उत्तर में 32 किमी. की दूरी पर स्थित है। पानी का एक झरना और एक गुफा मंदिर यहां के मुख्य आकर्षण हैं।
7. कोका (koka)
यह खूबसूरत स्थल भंडारा से लगभग 30 किमी. की दूरी पर है। घने जंगलों से घिरा यह क्षेत्र 100 साल से भी अधिक पुराना माना जाता है। यहां एक विशाल झील देखी जा सकती है, जहां बड़ी संख्या में साईबेरियन पक्षी आते रहते हैं।
8.ब्राह्मी (Brahmi Village)
भंडारा ताल्लुक का यह छोटा-सा गांव भंडारा से लगभग 40 किमी. दूर दक्षिण दिशा में स्थित है। यहां पत्थरों से बनी प्राचीन और लंबी पटिया देखी जा सकती है। यहां के स्थानीय निवासी मानते हैं कि इसे राक्षसों द्वारा बनवाया गया था।
9. रावणवाडी (Rawanwadi)
यह भंडारा जिले का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। भगवान राम का मंदिर और एक खूबसूरत झील यहां का मुख्य आकर्षण है। यह प्राचीन मंदिर और झील चारों ओर से घने जंगलों से घिर हुआ हैं। पक्षी प्रेमियों के लिए यह झील स्वर्ग के समान है।
10. नागजीरा वन्यजीव अभ्यारण्य (Nagzira wildlife sanctuary)
यह अभ्यारण्य पहाड़ियों और झीलों से संपन्न है। यहां मुख्यत: हार्बर टाईगर, पेंथर, तेंदुए, बिसन, स्लोथ बीयर, सांभर, हिरन, नीलगाय, चीलत, बार्किंग डीयर, सिवेट केट, भेडिए, जंगली बिल्ली, हैना, खरगोश आदि जानवर पाए जाते हैं।
भंडारा कैंसे पहुंचे (How To Reach Bhandar)
वायु मार्ग– भंडारा का निकटतम एयरपोर्ट नागपुर में है। यह एयरपोर्ट देश में अनेक शहरों वायुमार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है।
रेल मार्ग– भंडारा रेलवे स्टेशन मुंबई-नागपुर रेल रूट पर पड़ता है। यह रेलमार्ग भंडारा को देश के अनेक शहरों से जोड़ता है।
सड़क मार्ग– पुणे-नासिक हाइवे भंडारा को सड़क मार्ग से जोड़ता है। महाराष्ट्र और पड़ोसी राज्यों के अनेक शहरों से बसें भंडारा के लिए चलती हैं।
कहां ठहरें– भंडारा में ठहरने के लिए अच्छे होटलों का अभाव है। इसके पड़ोसी जिले नागपुर में होटलों की उत्तम व्यवस्था है।