Birla Mandir: जानें, भारत के सभी बिरला मंदिर
बिरला या बिड़ला मंदिर विभिन्न शहरों में बिड़ला परिवार द्वारा निर्मित विभिन्न हिंदू मंदिरों है। मंदिर आम तौर पर एक प्रमुख स्थान पर स्थित होते हैं। इन सभी मंदिरों का शानदार रूप से निर्माण किया गया है, उनमें से कुछ सफेद संगमरमर में या बलुआ पत्थर में हैं।

बिरला परिवार मुख्यतः राजस्थान से हैं, और इस परिवार या समूह ने देश की प्रगति में बहुत योगदान दिया हैं। आज़ादी के बाद से ही बिरला परिवार ने प्रख्यात भारतीय व्यापर समुह के रूप में तरक्की की है। व्यापर के साथ-साथ बिरला परिवार धर्मार्थ और जन कल्याण के कार्य में भी क्रियाशील रहते हैं। बिरला परिवार ने कई हिन्दू मंदिरों की स्थापना की।
बिरला परिवार ने पहला मंदिर वर्ष 1939 में दिल्ली में संयुक्त रूप से घनश्यादास बिड़ला और उनके भाइयों, साथ ही उनके पिता द्वारा बनाया गया था। बाद में देश के विभिन्न शहरों में अन्य मंदिरों का निर्माण किया गया है। बिरला मंदिर में पूजा और प्रवचन अच्छी तरह व्यवस्थित हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि, आज बिरला मंदिर कुछ शहरों के प्रमुख लैंडमार्क भी बन गए हैं। और पढें: दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थल
बिरला मंदिर की सूची (All Birla Mandir List in Hindi)
मंदिर | वर्ष | स्थान | देवी-देवता |
---|---|---|---|
नया विश्वनाथ मन्दिर | 1931-1966 | Varanasi | शिव |
लक्ष्मी नारायण मंदिर, दिल्ली | 1939 | Delhi | लक्ष्मी नारायण |
मंगल महादेव बिरला कानन | 1994 | Delhi | शिव |
बिरला मंदिर | 1941 – 1961 | Kanpur | लक्ष्मी नारायण |
बिरला मंदिर | 1952 | Kurukshetra | कृष्ण |
बिरला मंदिर (श्रद्धा पीठ) | 1956-1960 | BITS Pilani | सरस्वती |
बिरला मंदिर | 1957 | Kurnool | लक्ष्मी-नारायण (सत्य नारायण स्वामी) |
लक्ष्मी नारायण मन्दिर, भोपाल | 1960 | Bhopal | लक्ष्मी नारायण |
तुलसी बिरला मानस मंदिर | 1964 | Varanasi | राम |
बिरला मंदिर | 1965 | Shahad | विठोबा (विट्ठल, पाण्डुरंग) |
शिव बिरला मंदिर | 1972 | Renukoot | शिव |
बिरला मंदिर | 1966-1976 | Hyderabad | वेंकटेश्वर |
राधे कृष्ण बिरला मंदिर | 1976-1996 | Kolkata | राधा-कृष्ण |
सूर्य बिरला मंदिर | 1984-1988 | Gwalior | सूर्य |
बिरला मन्दिर, जयपुर | 1988 | लक्ष्मी नारायण | |
बिरला गीता मंदिर | March 1994 | Dwarka | कृष्ण |
लक्ष्मी नारायण बिरला मंदिर | Patna | लक्ष्मी नारायण | |
राम विरला मंदिर | Akola | राम | |
विष्णु बिरला मंदिर | Nagda | विष्णु | |
गणेश बिरला मंदिर | Alibaug | गणेश | |
बिरला मंदिर | Brajarajnagar | लक्ष्मी-नारायण |