Broom Dream Meaning: जानिए, झाड़ू से जुड़े सपनों के फल
Broom Dream Meaning: अक्सर हम सपने में झाडू देखते है। ओर उसका अर्थ जानने के इच्छुक भी होते है। झाड़ू से जुड़े सपनो के बारे में आपको इंटरनेट अथवा यूट्यूब में सेकडो पोस्ट मिल जाएंगे। किंतु वह एक दुसरे का नकल मात्र और वास्तविकता से कोसो दूर है।
इसलिए आजके इस लेख के माध्यम से हम झाड़ू से जुड़े सपनो के बारे में विस्तार से बता रहे है। जो प्रमाणिक स्त्रोत और लेखक के स्वयं के अनुभव पर आधारित है।
सपने में झाड़ू देखना (Broom Dream Meaning in Hindi)
हिन्दू मान्यता में झाड़ू का विशेष महत्व है। झाड़ू को घर की लक्ष्मी माना जाता है। लक्ष्मी माता सफाई प्रिय देवी है, इसलिए ही धनतेरस के अवसर पर नई झाड़ू खरीदना शुभ समझा जाता है। लोगो का विश्वास है कि इससे माता लक्ष्मी की कृपा साल भर बनी रहती है।
माता शीतला ने भी झाड़ू को अपने हाथो में स्थान दिया है। इन्ही सब कारणों से झाड़ू को पवित्र माना गया है। झाड़ू से जुड़े शकुन अपशकुन का भी प्राचीन काल से विश्वास किया जाता रहा हैं। जैसे सूर्यास्त के बाद झाड़ू नहीं लगाना चाहिए या झाड़ू को खड़ा करके नही रखना चाहिए। ऐसे ही ढेर सारे शकुन अपशकुन आज भी गांव देहात में प्रचलित हैं।
1. सपने में झाड़ू खरीदना
अगर आप सपने में खुदको झाड़ू खरीदते हुए देखते है, तो यह एक अत्यंत शुभ स्वप्न है। यह इस बात का संकेत है कि आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली हैं। अगर आप धन को लेकर परेशान चल रहे है तो आपकी आर्थिक समस्या समाप्त हो जाएगी, ऐसा निश्चित जानना चाहिए।
अगर आप सपने में किसी दूसरे को झाड़ू खरीदते हुए देखते है, तो यह शुभ संकेत नही है। यह स्वप्न बताता है कि आपको आने वाले समय में परिश्रम का पूर्ण फल नहीं मिलेगा। अथवा आपको निराशा का समाना करना पड़ेगा।
2. सपने में खड़ी झाड़ू देखना
अगर आप सपने में खड़ी झाड़ू देखना शुभ संकेत नही है। यह स्वप्न इस बात की जानकारी देता है, कि निकट भविष्य में आपको धन की तंगी रहने वाली है। या आपको धन हानि का सामना करना पड़ सकता हैं।
3. सपने में झाड़ू से पिटाई करना
अगर आप सपने में किसी की झाड़ू से पिटाई करने का। दृश्य देखते है, तो आपको निकट भविष्य में आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं।
4. सपने में झाड़ू से जाले साफ करना
अगर आप सपने में झाड़ू से मकड़ी के जाले को साफ करने का दृश्य देखते हैं, तो यह एक शुभ स्वप्न हैं। इस स्वप्न के फलस्वरूप आपके अटके हुए कार्य सफल होंगे। अगर आप किसी योजना को लेकर कार्य कर रहे है तो योजना सफल होगी।
5. सपने में झाड़ू लगाते हुए देखना
अगर आप सपने में खुदको झाड़ू लगाते हुए देखते है, तो यह स्वप्न शुभ और धन प्राप्ति का सूचक है। लेकिन झाड़ू लगाकर आप कूड़े को घर से बाहर फैंक देते है तो यह एक अशुभ स्वप्न है। इस स्वप्न के फलस्वरूप आपको धन हानि का सामना करना पड़ेगा।
6. सपने में झाड़ू को जलते हुए देखना
अगर आप सपने में झाड़ू को जलते हुए देखते है तो यह शुभ स्वप्न नही है इस स्वप्न के फलस्वरूप निकट भविष्य आपको बड़ी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता हैं।
Video Tutorial
Tags: Broom Dream Meaning in Hindi, Sapne me Jhadu Dekhne ka matlab.