Skip to content

imvashi

  • Home
  • HindusimExpand
    • Vrat Tyohar
    • Devi Devta
    • 10 Mahavidya
    • Pauranik katha
  • TempleExpand
    • Jyotirlinga
    • ShaktiPeeth
  • AstrologyExpand
    • Jyotish
    • Face Reading
    • Shakun Apshakun
    • Dream
    • Astrologer
    • Free Astrology Class
  • BiogpraphyExpand
    • Freedom Fighter
    • Sikh Guru
  • TourismExpand
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Uttarakhand
    • Gujarat
    • Himachal Pradesh
    • Kerala
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Kerala
    • Karnataka
    • Nagaland
    • Odisha
  • Contact Us
Donate
imvashi
Donate

बुलंदशहर (Bulandshahr)

Byvashi Uttar Pradesh
4.9/5 - (54153 votes)

बुलन्दशहर (Bulandshahr) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के बुलन्दशहर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह उस ज़िले का मुख्यालय भी है। बुलंदशहर ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण शहर है। इसलिए आजके इस लेख में हम बुलंदशहर के इतिहास और दर्शनीय स्थल (Bulandshahr History & Places to Visit) के बारे में जानेंगे-

Bulandshahr: History & BEST Places to visit in Hindi

राज्यऊत्तर प्रदेश
क्षेत्रफल4353 वर्ग किलोमीटर
भाषाहिन्दी और अंग्रेजी
पर्यटन स्थलकाला आम, कुचेसर का किला, बरन टावर।
सही समयनवम्बर से मार्च

बुलंदशहर का इतिहास (History of Bulandshahr)

गंगा और यमुना नदी के मध्य स्थित बुलंदशहर का इतिहास लगभग 1200 वर्ष पुराना है। कुछेसर, अनूपशहर, राजघाट, करणवास और सिकंदराबाद आदि यहां के प्रमुख स्थलों में से है। बुलंदशहर जिला नई दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर और अलीगढ़ जिलों से घिरा हुआ है।

यह क्षेत्र पाण्डवों की राजधानी इंद्रप्रस्थ और हस्तिनापुर के समीप था। बुलंदशहर की स्थापना राजा अहिबरन ने की थी। यहां पर उन्होंने बरान टॉवर की नींव रखी थी। हस्तिनापुर के पतन के पश्चात् अहर जो कि बुलंदशहर के उत्तर-पूर्व पर स्थित है पांण्डवों के लिए महत्वपूर्ण जगह रही है। कुछ समय बिताने के बाद राजा परम ने इस क्षेत्र में एक किले का निर्माण किया था।

बुलंदशहर के प्रमुख पर्यटन स्थल (Best Places to Visit in Bulandshahr)

#1 काला आम चौराहा (Kala Aam Chauraha, Bulandshahr)

Kala Aam Chauraha (Bulandshahr)

काला-आम चौराहा का ऐतिहासिक महत्व है, क्योंकि यही वह स्थान है जहां अंग्रेजों ने विद्रोहियों को सार्वजनिक फांसी की सजा देने के लिए इस्तेमाल किया था। सरकारी रिकार्ड में दर्ज है कि 1857 से 1947 तक आजादी मिलने तक इस स्थान पर सैकड़ों लोगों को फांसी पर लटकाया गया था।

पहला यहां आम का पेड़ था, जिस कारण इसे “काला आम” कहा जाने लगा। वर्तमान में यह स्थान “काला आम चौराहा” नाम से प्रसिद्ध है। जिसका आम-रूपी शिल्प एक ऐसे आम्रवृक्ष का प्रतीक है जहाँ स्वतंत्रता के लिए लड़ने वालों को फांसी दी जाती थी।

#4 कुछेसर (Kuchesar)

बुलन्दशहर जिला स्थित कुछेसर नई दिल्ली से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां का 18वीं शताब्दी में बना मड किला काफी प्रसिद्ध था। वर्तमान समय में इस किले को होटल में तबदील कर दिया गया है। इसके समीप पर ही बृजघाट है। यह स्थान प्रसिद्ध पिकनिक स्थलों में से है।

#2 कुछेसर का किला (Hotel The MudFort Kuchesar)

राव राज विलास के नाम से भी जाना जाने वाला यह किला 18वीं शताब्दी का किला है। यह पौराणिक धरोहर, अजीत सिंघ के परिवार की पैतृक संपत्ति है जिनकी कुछेसर में रियासत थी। सन् 1734 में बना यह किला चारों ओर से 100 एकड़ में फैले आम के बागों से घिरा हुआ है।

इस किले की सन् 1998 में फिर से नीमराना होटल की देखरेख में मरम्मत की गयी। जाट शासकों द्वारा बनाया गया यह किला होटल मड किला (Hotel MudFort) के नाम से विश्वप्रसिद्ध है।

#3 बरन टावर (Baran Tower)

बरन टॉवर जिला बुलंदशहर के मध्य में है और माल्का पार्क बुलंदशहर में स्थित है।

#5 अनूपशहर (Anupshahar)

यह काफी पुराना शहर है। गंगा नदी पर स्थित अनूपशहर धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस जगह पर बहुत से धर्मिक सरोवर है। इसके अलावा यहां पर पूरे वर्ष किसी न किसी उत्सव का आयोजन किया जाता है।

#6 राजघाट (Rajghat)

बुलन्दशहर जिला स्थित राजघाट यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से हैं। इस जगह पर बहुत सारे मंदिर स्थित है। सबसे विशेष मंदिर भगवान हनुमान का है। यहां भगवान हनुमान की 40 फीट ऊंची प्रतिमा स्थित है।

#7 करणवास (Karanwas)

महाभारत काल के समय यह जगह राजा कर्ण की थी। इस जगह पर वह रोजाना 50 किलो सोना दान किया करते थे। इस जगह पर देवी कल्याणी का प्रसिद्ध मंदिर भी स्थित है। और पढ़ें: महाभारत के प्रमुख पात्र

#8 सिंकदराबाद (Secunderabad)

बुलंदशहर से 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सिंकदराबाद जिले का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है। विभिन्न टैक्सटाइल, प्लांट, सीमेंट, स्टील, इलेक्ट्रानिक उद्योग आदि यहां पर स्थित है।

#9 अहर (Ahar)

गंगा नदी के तट पर स्थित देवी अवन्तिका का प्रसिद्ध मंदिर है। इसके अतिरिक्त, यहां भगवान शिव का भी मंदिर स्थित है।

बुलंदशहर कैसे पहुंचे (How to Reach Bulandshahr)

वायु मार्ग: सबसे निकटतम हवाई अड्डा “इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा” है। बुलंदशहर से दिल्ली 75 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

रेल मार्ग: भारत के कई प्रमुख शहरों से रेलमार्ग द्वारा बुलंदशहर पहुंचा जा सकता है। सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन बुलंदशहर और हापुड़ है।

सड़क मार्ग: बुलंदशहर सड़क मार्ग द्वारा भारत के कई प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। दिल्ली, आगरा, अलीगढ़ और जयपुर आदि शहरों से सड़कमार्ग द्वारा जुड़ा है।

You Just Read: Bulandshahr History & Best Places to visit in Hindi

Related Posts

  • मिर्जापुर (Mirzapur): History & Places To Visit in Hindi

  • वृंदावन (Vrindavan): भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली

  • गाजियाबाद (U.P): History & Places To Visit in Hindi

  • मथुरा (Mathura): भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली | Tourist Places

  • आगरा (Agra): History & Tourist Places in Hindi

Post Tags: #Bulandshahr#Uttar Pradesh#Uttar Pradesh Tourism

All Rights Reserved © By Imvashi.com

  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
Twitter Instagram Telegram YouTube
  • Home
  • Vrat Tyohar
  • Hinduism
    • Devi Devta
    • 10 Maha Vidhya
    • Hindu Manyata
    • Pauranik Katha
  • Temple
    • 12 Jyotirlinga
    • Shakti Peetha
  • Astrology
    • Astrologer
    • jyotish
    • Hast Rekha
    • Shakun Apshakun
    • Dream meaning (A To Z)
    • Free Astrology Class
  • Books PDF
    • Astrology
    • Karmkand
    • Tantra Mantra
  • Biography
    • Freedom Fighter
    • 10 Sikh Guru
  • Astrology Services
  • Travel
  • Free Course
  • Donate
Search