Capricorn Zodiac Sign: जानिए, मकर राशि का फलादेश
Capricorn Sign: ज्योतिष अनुसार 12 राशियां होती है और प्रत्येक राशि की कुछ न कुछ विशेषताएं होती है। मकर राशि (Capricorn), राशि चक्र में दसवीं राशि है। आजके इस लेख के माध्यम से हम मकर राशि अथवा लग्न में जन्मे व्यक्ति के विषय में जानेंगे.
मुख्य बिंदु:-
- What kind of person is a Capricorn?
- What is a Capricorns weakness?
- What’s a Capricorns attitude?
- Who do Capricorns marry?
- What is Capricorn most fear?
- What problems do Capricorns have?
मकर राशि का परिचय (Introducation Of Capricorn Sign)
मकर राशि का स्वामी ‘शनि’ है। इस राशि का तत्व पृथ्वी तथा स्वरूप चर (चलायमान) होता है। इसकी दिशा दक्षिण होती है, मकर राशि सौम्य स्वभाव व वात प्रकृति की होती है। मकर राशि वाले शनि के गुणों से प्रभावित होते है। ज्योतिष जगत में शनि मृत्यु और मोक्ष का कारक भी माना जाता है।
मकर राशि का शारीरिक बनावट (Capricorn Personality Traits)
इसका रंग सांवला और काला होता है। इनकी नाक चपटी, पैनी आँखे, अधिक बालों से युक्त भौहें, शरीर से पतले तथा लंबे कद केहोते है। इनका स्वभाव पदा-कदा उम्र भी होने लगता है। स्वभाव में उत्साह के साथ साथ झगडालु भी होते है। इस राशि वालों काक्रोध भी धीरे धीरे बढ़ने लगता है और शांत भी जल्दी नहीं होते है। जहां ये अपना पक्ष कमजोर देखते है, वहीं कमजोर हो जाते है।
यह उन व्यक्तियों में से है, जो अपना भाग्य खुद बनाते हैं. बहुत परिश्रमशील उद्यमी व्यक्ति होते है। हिम्मत हारना, निराश होना सीखा नहीं है। यह हर बात को व्यावहारिक दृष्टि से देखने वाले होते है। सोच विचार कर किसी विषय पर निर्णय लेते है सहनशक्ति अधिक होती है, परन्तु वह आशावादी नहीं होते है, कभी कभी उदासीनता के भाव की भी उत्पत्ति होती है. सुख-दुःख में समान भाव की अनुभूति करते है त्यागमय जीवन भी व्यतीत करते है।
इस राशि के लोग अधिकतर धार्मिक प्रवृति के भी होता है। आपका गृहस्थ जीवन सामान्य रूप से अच्छा नहीं होता है. तनाव का भी सामना करना पड़ता है। पति पत्नी एक साथ एक छत के नीचे रहे, परन्तु दाम्पत्य जीवन सुखमय नहीं कहा जा सकता है। दोनों के विचारों में साम्य नहीं रहता है मनो मालिन्य ही बना रहता है। पिता के प्रति आपके मन में सेवा आदर का भाव रहता है। हर समय आर्तिक अभाव की संभावना बनी रहती है। मकर राशि के लोग बहुपयोगी व विषय वासना में आसक्त भी रहने वाले होते है।
मकर राशि और व्यवसाय (Capricorn and business)
आपको राजनैतिक क्षेत्र में सफलता कम मिलती है यदि आप व्यापार में संलग्न है तो असफलता का मुंह देखना पड़ेगा। जिसके कारण आप में हीन भावना पैदा हो सकती है। यदि कोई दोष बता दे तो आपे से बाहर हो जाते है, आपके लिए उपयुक्त सरकारी नौकरी, व्यापारिक संस्थानों की नौकरी खदानों तथा तेलों के संस्थानों में काम करने के लिए उपयुक्त होते है।
आप अच्छे इंजीनियर व वैज्ञानिक भी बन सकते है. आप धन का महत्व जीवन में सर्वाधिक समझते है आपके जीवन में भावुकतासंवेदनशीलता का कोई महत्व नहीं होता है। भोग विलास, ऐश्वर्य, सैर सपाटा में डूबे रहते है. धनसंग्रह में प्रवीण होते है। दान व त्याग वाली बात से आपका कोई रिश्ता नहीं होता है।
आपका व्यक्तित्व लचीला माना जाता है। यदि राशि पर अशुभ ग्रह का प्रभाव हो तो आप बेईमान, स्वार्थी, लालची व कंजूस व्यक्तियों की संगति में विश्वास कर जाते है. कभी कभी आलसी निराशावादी भी हो जाते है। युवावस्था में संघर्षशील, परन्तु वृद्धावस्था में सुख एवं शान्ति प्राप्त करते हैं।
- भाग्य उदय वर्ष: 36वें वर्ष के बाद, 37, 46, 55, 64, 73 वा 82वें वर्ष शुभदायक होते है।
- मित्र राशि: कुम्भ
- शत्रु राशि: सिह और धनु
- अनुकूल रत्न: नीलम
- अनुकूल रंग: नीला, काला और आसमानी,
- शुभ दिन: शनिवार
- अनुकूल देवता: शिव, शनि देव
- उपवास: शनिवार
- अनुकूल अंक: 8
- अनुकूल तारीख: 8, 17, 26
- सकात्मक तथ्य: धरातल पर चलने वाला, कठोर परिश्रमी,
- नकारात्मक तथ्य: संदेहास्पद प्रवृति, कठिनता से मानने वाला,
- नाम अक्षर: भो, जा, जी, जू. जे जो खा, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आपका अनुकूल रत्न नीलम है, यह रत्न आपके जीवन में सुख समृद्धि लाने के लिए उपयुक्त एयर सर्वश्रेष्ठ है।
Tags: The Personality of a Capricorn, Explained ,Everything you need to know about this Capricorn sign, Capricorn Personality Traits