चमराज नगर (Chamarajanagar)
चमराज नगर (Chamraj nagar) कर्नाटक राज्य का जिला है। यह स्थान भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। चमराज नगर विशेष रूप से मंदिर, अभ्यारणय एवं राष्ट्रीय पार्क के लिए प्रसिद्ध है।
History & 10 BEST Places to Visit in Chamarajanagar District
राज्य | कर्नाटक |
क्षेत्रफल | 3866.37 वर्ग किलोमी. |
ऊंचाई | समुद्र तल से 662 मीटर |
भाषा | कर्नाटक, हिंदी और इंग्लिश |
पर्यटन स्थल | चमराजेश्वर मंदिर, मलाई महादेश्वरा पर्वत, कनकगिरी, गोपाल स्वामी बेत्ता, बी. आर. हिल्स, क्याथरायम गुडी आदि। |
प्रसिद्धि | विशेष रूप से मंदिर, अभ्यारणय एवं राष्ट्रीय पार्क के लिए प्रसिद्ध। |
यात्रा समय | अक्टूबर से मार्च। |
चमराज नगर मैसूर से 61 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। यह जगह समतल भूमि और छोटे-छोटे पर्वतों से चारों ओर से घिरी हुई हे। चमराज नगर को अरीकुतारा एवं वोदयेनुरू के नाम से भी जाना जाता है। नौवें चमराज वोदेयर का जन्म 1774 ई. में चमराजनगर में ही हुआ था। नौवें चमराज के जंम के अवसर पर यहां जनाना मंडप का निर्माण किया गया था।
1. चमराजेश्वर मंदिर (Chamarajaeshwara temple)
यह चमराज नगर का सबसे बड़ा मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण 1826 में मुम्मडी वोड़यार ने करवाया था। यह मंदिर नन्जानगूडु श्रीकंटेश्वर मंदिर को जोड़कर बनाया गया है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार अशद मसम पर इस मंदिर बैलगाड़ी पर्व का आयोजन किया जाता है। इस मेले में नव-विवाहित जोड़े यहां आते हैं और पूरी श्रद्धा के साथ ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।
2. मलाई महादेश्वरा पर्वत (M.M Hill)
मलाई महादेश्वरा पर्वत प्रमुख धार्मिक स्थलों में से है। यह पर्वत कोललिंगल तालुक के केन्द्र में स्थित है। प्रत्येक वर्ष जात्रा पर्व के अवसर पर काफी संख्या में भक्तगण यहां आते हैं।
3. कनकगिरी (Kanakgiri)
चमराज नगर स्थित कनकगिरी जैनों के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से है। ऐसा माना जाता है कि भगवान श्री महावीर जब दक्षिण भारत की यात्रा पर आए थे तो वह इस स्थान पर भी आए थे। इसका वर्णन हेमंग देश में भी किया गया है।
4. हिमावद गोपालस्वामी बेट्टा (Gopalswami Hills & Temple)
हिमावद गोपालस्वामी बेट्टा (Himavad Gopalaswamy Betta) एक पहाड़ी है जो कर्नाटक राज्य के चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट तालुक में समुन्द्र तल से 1450 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस पर्वत का कुल क्षेत्रफल 25 किलोमीटर है। इसे कमालचला, कंजागिरी, गोवर्धनगिरी आदि नामों से भी जाना जाता है।
यह पर्वत पर भगवान गोपालस्वामी का मंदिर स्थित है। और इसी मंदिर के नाम पर पर्वत का नाम रखा गया है। इसके आस-पास की जगह अधिकतर बर्फ से ढ़की रहती है। ऐसा माना जाता है कि अगस्त्य मुनि यहां आए थे और भगवान से प्रार्थना की थी। तभी से यह स्थान धार्मिक स्थान के रूप में जाना जाता है। इसके नज़दीक बांदीपुर वन्यजीव अभ्यारण्य है।
6. क्याथरायम गुडी फॉरेस्ट ट्रैकिंग (Kaitharam Idukki Forest Trekking)
यह जगह चमराजनगर से बीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह काफी प्रसिद्व फॉरेस्ट ट्रैकिंग है। इसके अलावा यह स्थान फॉरेस्ट रिसोर्ट के लिए भी विशेष रूप से प्रसिद्ध है। यहां आप कई वन्यजीव जैसे हाथी, हिरण और विभिन्न रेंगनेवाले जीव आदि देख सकते हैं।
7. हुलिगना मुरादी (Hulugana Muradi Sri Venkataramana Temple)
यह जगह दक्षिण के तराकनबी से 6.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह जगह विशेष रूप से वेकंटरामास्वामी मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। यह मंदिर शेषाद्रि के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण साहुकार दासकेशव शेट्टी ने 1629 ई. में करवाया था।
8. बादीपुर राष्ट्रीय पार्क (Bandipur National Park)
बादीपुर राष्ट्रीय पार्क चमराजनगर से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह पार्क ऊटी मार्ग पर पड़ता है और विशेष रूप से चीतों के लिए प्रसिद्ध है। इस पार्क में कई जानवर जैसे चीता, हाथी, गौर, तेंदुआ, चीतल, सांभर और विभिन्न प्रजातियों के पक्षी देखे जा सकते हैं।
5. बिलिगिरिरंगना हिल्स (B.R Hill)
बिलिगिरिरंगना हिल्स जिसे आमतौर पर B.R हिल्स कहा जाता है, भारत के दक्षिण-पूर्वी कर्नाटक में स्थित एक पहाड़ी श्रृंखला है। यह जगह 539.52 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह पर्वत धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है।
यहाँ पर बिलिगिरिरंगनाथ स्वामी मंदिर स्थित हैं। इसलिए इस जगह को बी.आर. हिल्स के नाम से जाना जाता है। यहां स्थित बीआर हिल्स वन्यजीव अभ्यारण के समीप स्थित है। यहां चीता, भालू, हाथी और गौर यहां आसानी से देखे जा सकते हैं।
9. बिलिगिरी रंगा स्वामी मंदिर (Biligiri Rangaswamy Temple)
B.R हिल्स के सबसे ऊपरी भाग में बिलिगिरी रंगा स्वामी मंदिर (Biligiri Rangaswamy Temple) स्थित है। यह मंदिर द्रविडियन-शैली में बना हुआ है। भगवान वेंकटेशवर को रंगानाथ स्वामी के नाम से भी जाना जाता है।
इस मंदिर में रामानुज और अल्वा की प्रतिमा स्थापित है। इसके अतिरिक्त इस पर्वत पर कनकदास गुहा, वृन्दावन और कई अन्य महत्वपूर्ण मंदिर स्थित है। बी.आर.पर्वत पर एक किला भी है। इस किले का निर्माण 15-16 शताब्दी में शिवसमुन्द्रा गंगराजा ने करवाया था।
10. चमराजमागर कैसे पहुंचे (How to Reach Chamarajanagar)
हवाई अड्डा– सबसे नजदीकी हवाई अड्डा बैंगलोर है। बैंगलोर से चमराज नगर 200 किलोमी. की दूरी पर स्थित है।
रेल मार्ग- सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन मैसूर में है।
सड़क मार्ग– देश के कई प्रमुख शहरों से चमराजनगर के लिए बस-सेवा की सुविधा उपलब्ध है।
विभिन्न शहरों से दूरी
मैसूर: 110 किलोमी.
बंगलुरू: 250 किलोमी.
मैसूर: 110 किलोमी.