Skip to content

imvashi

  • Home
  • HindusimExpand
    • Vrat Tyohar
    • Devi Devta
    • 10 Mahavidya
    • Pauranik katha
  • TempleExpand
    • Jyotirlinga
    • ShaktiPeeth
  • AstrologyExpand
    • Jyotish
    • Face Reading
    • Shakun Apshakun
    • Dream
    • Astrologer
    • Free Astrology Class
  • BiogpraphyExpand
    • Freedom Fighter
    • Sikh Guru
  • TourismExpand
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Uttarakhand
    • Gujarat
    • Himachal Pradesh
    • Kerala
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Kerala
    • Karnataka
    • Nagaland
    • Odisha
  • Contact Us
Donate
imvashi
Donate

Dahod (Gujarat): History & Places To Visit in Hindi

Byvashi Gujarat
4.9/5 - (54126 votes)

दाहोद (Dahod) भारत के गुजरात राज्य में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। 15वीं शताब्दी में बना शिव मंदिर यहां के प्रमुख और चर्चित दर्शनीय स्थल हैं।

Dahod: History & Tourist Places in Hindi | Wiki

राज्यगुजरात
क्षेत्रफल3642 वर्ग किमी
भाषागुजराती, हिंदी औऱ इंग्लिश
पर्यटन स्थललिमखेडा शिव मंदिर, लिमडी, कदाना, पिपलोद आदि।
विशेषदाहोद आदिवासी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध, औरंगजेब का जन्म दाहोद में ही हुआ था
कब जाएंनवम्बर से मार्च।

गुजरात के दाहोद जिले का गठन पंचमहल जिले को काटकर किया गया था। यह जिला 5300 वर्ग किमी. के क्षेत्र में फैला है और मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमाओं से सटा हुआ है। दाहोद आदिवासी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है।

मुगल सम्राट औरंगजेब का जन्म दाहोद में ही हुआ था। बास्केट झील, बावका और 15वीं शताब्दी में बना शिव मंदिर यहां के प्रमुख और चर्चित दर्शनीय स्थल हैं।

लिमखेडा शिव मंदिर (Hathidara Shiv Mandir, Limkheda)

गुजरात के लिमखेडा में स्थित भूमिजा शैली में बना यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। माना जाता है कि मंदिर का निर्माण 11वीं शताब्दी के मध्य में हुआ था।

मंदिर एक ऊंचे चबूतर पर बना है और इसके चारों तरफ अनेक छोटे-छोटे मंदिर बने हुए हैं। मंदिर में गर्भगृह, प्रवेश द्वार, एक हॉल और एक वरामदा देखा जा सकता है। मंदिर का शिखर अनेक कंगूरों से सुसज्‍जित है।

लिमडी (Limdi)

यह छोटा-सा नगर दाहोद से 10 किमी. की दूरी पर स्थित है। झालोड- दाहोद मार्ग पर स्थित यह गन बावका और बास्केट झील के लिए प्रसिद्ध है। इसके आसपास का शांत और सुरम्य वातावरण लोगों को बहुत पसंद आता है।

कदाना (Kadana)

माही नदी के किनारे बसा यह छोटा-सा नगर राजस्थान की सीमा के निकट है। पिपलोद यहां से करीब 50 किमी. की दूरी पर है। माही नदी पर बना कदाना कुंड यहां का प्रमुख दर्शनीय स्थल है। पिपलोड जंक्शन से यहां पहुंचा जा सकता है।

पिपलोद (Piplod)

दाहोद जिले का यह लोकप्रिय नगर राष्ट्रीय राजमार्ग 59 के निकट स्थित है। दाहोद यहां से 37 किमी. और गोधरा 25 किमी. की दूरी पर है। रतनमहल और जसोर स्लोथ बीयर अभ्यारण्य यहां से 60 किमी. की दूरी पर है।

दाहोद के प्रमुख पर्यटन स्थल (How to Reach Dahod)

वायु मार्ग– अहमदाबाद एयरपोर्ट यहां का करीबी एयरपोर्ट है जो देश-विदेश के अनेक शहरों से नियमित फ्लाइटों द्वारा जुड़ा हुआ है।

रेल मार्ग– दाहोद रेलवे स्टेशन इसे गुजरात और भारत के अन्य शहरों से रेलमार्ग द्वारा जोड़ता है। यह रेलवे स्टेशन पश्चिम रेलवे के गोधरा-दाहोद रेललाइन पर पड़ता है।

सड़क मार्ग– राष्ट्रीय राजमार्ग 59 दाहोद को सड़क मार्ग द्वारा शेष भारत से जोड़ता है। राज्य परिवहन की नियमित बसें गुजरात और पड़ोसी राज्यों के अनेक शहरों से यहां के लिए चलती रहती हैं।

कहां ठहरें– दाहोद में ठहरने के लिए अच्छे होटलों का अभाव है लेकिन इसके पड़ोसी जिले अहमदाबाद में होटलों की उत्तम व्यवस्था है।

Related Posts

  • Dang (Gujarat): History & Places To Visit in Hindi

  • नागेश्वर ज्योतिर्लिंग | Nageshwar Jyotirlinga

Post Tags: #Dahod#Gujarat#Gujarat Tourism

All Rights Reserved © By Imvashi.com

  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
Twitter Instagram Telegram YouTube
  • Home
  • Vrat Tyohar
  • Hinduism
    • Devi Devta
    • 10 Maha Vidhya
    • Hindu Manyata
    • Pauranik Katha
  • Temple
    • 12 Jyotirlinga
    • Shakti Peetha
  • Astrology
    • Astrologer
    • jyotish
    • Hast Rekha
    • Shakun Apshakun
    • Dream meaning (A To Z)
    • Free Astrology Class
  • Books PDF
    • Astrology
    • Karmkand
    • Tantra Mantra
  • Biography
    • Freedom Fighter
    • 10 Sikh Guru
  • Astrology Services
  • Travel
  • Free Course
  • Donate
Search