Skip to content

imvashi

  • Home
  • HindusimExpand
    • Vrat Tyohar
    • Devi Devta
    • 10 Mahavidya
    • Pauranik katha
  • TempleExpand
    • Jyotirlinga
    • ShaktiPeeth
  • AstrologyExpand
    • Jyotish
    • Face Reading
    • Shakun Apshakun
    • Dream
    • Astrologer
    • Free Astrology Class
  • BiogpraphyExpand
    • Freedom Fighter
    • Sikh Guru
  • TourismExpand
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Uttarakhand
    • Gujarat
    • Himachal Pradesh
    • Kerala
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Kerala
    • Karnataka
    • Nagaland
    • Odisha
  • Contact Us
Donate
imvashi
Donate

Dang (Gujarat): History & Places To Visit in Hindi

Byvashi Gujarat
4.9/5 - (54104 votes)

डांग (Dang) भारत के गुजरात राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय आहवा है। यह गुजरात का सबसे कम आबादी वाला भी जिला है।

Dang District: History & Places to Visit in Hindi | Wiki

राज्यगुजरात
क्षेत्रफल1,764 वर्ग किमी
दर्शनीय स्थलप्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर, टीक के जंगल बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय, महल बारडीपारा, वन्यजीव अभ्यारण्य और खूबसूरत गीरा झरना
कब जाएंअक्टूबर से फरवारी।

सापूतारा की पहाड़ियों पर स्थित गुजरात का डांग जिला राज्य का सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन है। 1760 वर्ग किमी. के क्षेत्रफल में फैला यह अदिवासी जिला प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर है। यहां के टीक के जंगल बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय हैं। इन जंगलों में अनेक जंगली पशुओं खासकर टाइगर, चीतल, भालू, सूकर, हिरन, सांपों आदि को भी देखा जा सकता है।

महल बारडीपारा वन्यजीव अभ्यारण्य और खूबसूरत गीरा झरना यहां के निकटवर्ती दर्शनीय स्थल हैं। यहां के आदिवासी संग्रहालय में इस क्षेत्र के लोगों की जीवनशैली और रहन-सहन की झलक देखी जा सकती है।

सापूतारा (Saputara)

डांग के जंगली इलाके में महाराष्ट्र और गुजरात की सीमा पर खूबसूरत सापूतारा स्थित है। समुद्र तल से 1000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सापूतारा में पूरे साल ठंडा मौसम रहता है। सापूतारा का अर्थ सांपों के रहने का स्थान होता है।

यहां सर्पगंगा नदी के किनारे सांप की एक मूर्ति देखी जा सकती है। यहां के आदिवासी होली पर्व के मौके इस मूर्ति की पूजा करते हैं। माना जाता है कि भगवान राम ने अपने वनवास के 11 वर्ष सापूतारा के जंगलों में व्यतीत किए थे। सापूतारा में एक खूबसूरत झरना भी है। सूर्योदय व सूर्यास्त के अनुपम नजारे यहां से देखे जा सकते हैं।

मानसून के महीनों में यहां की प्राकृतिक सुंदरता जीवंत हो उठती है। यहां की झील में बोटिंग का भी आनंद उठाया जा सकता है। इस क्षेत्र में कुछ सुंदर बगीचों और संग्रहालय को भी देखा जा सकता है। पुष्पक रोपवे सापूतारा का प्रमुख आकर्षण है। इस रोपवे को भारत का सबसे बड़ा रोपवे माना जाता है।

सनराइज प्वाइंट (Sunrise Point)

इस स्थान से सापूतारा के सुंदर दृश्यों को देखा जा सकता है। यहां की घाटी में पक्षियों की कलरव ध्वनि निरंतर सुनाई पड़ती है। प्राकृतिक दृश्यावली से भरपूर यह स्थान बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है।

गीरा झरना (Gira Waterfalls)

दक्षिणी गुजरात में स्थित यह झरना सापूतारा-वाघई रोड से 1 किमी. की दूरी पर है। जून से नवंबर तक यह झरना अपने पूरे शबाब पर रहता है। खाने-पीने के स्टॉल और पिकनिक हट्स इसे एक बेहतरीन पिकनिक स्थल बनाते हैं।

गिरमल झरना (Girmal Waterfall)

गीरा नदी पर बना यह खूबसूरत झरना महल-सिंगना रोड से कुछ दूरी पर है। मॉनसून के दौरान यह झरना बेहत आकर्षक लगता है। इस झरने तक पहुंचने के लिए एक आदिवासी गांव से होकर जाना पड़ता है।

इस मार्ग में अनेक प्रकार की दुर्लभ वनस्पतियां देखी जा सकती हैं। गिरमल झरना पिकनिक हेतु एक आदर्श स्थल है। यहां ट्रैकिंग का भी आनंद लिया जा सकता है।

गंधर्वपुरा (Gandharvapura)

सापूतारा हिल स्टेशन के निकट स्थित इस गांव में स्थानीय कारीगरों की हस्तशिल्प की विविध वस्तुओं को देखा जा सकता है। यहां बांस से बनी हस्तशिल्प की वस्तुएं, मिट्टी के बर्तन, आभूषण, पेंटिंग, पेन स्टैंड और कीचैन आदि काफी लोकप्रिय हैं। यहां के कलाकारों द्वारा अपनी कला का प्रशिक्षण देने के लिए कार्यशाला का आयोजन होता रहता है।

वाघई (Waghai)

यह छोटा-सा नगर सापूतारा से 49 किमी. की दूरी पर स्थित है। यहां के वनस्पति उद्यान में भारत के अनेक हिस्सों से लाए गए पौधों को रखा गया है। उन्नई माता मंदिर, गर्म पानी का झरना, वानिल उद्योग, वंशदा नेशनल पार्क और अंबापाडा वाघई और इसके आसपास के प्रमुख दशनीय स्थल हैं। मुंबई में यहां का करीबी एयरपोर्ट है।

पूरना अभ्यारण्य (Purna Wildlife Sanctuary)

यह अभ्यारण्य डांग जिले के उत्तरी हिस्से में स्थित है। 160 वर्ग किमी. में फैले इस अभ्यारण्य में जंगली सांड, हाथी, भालू और गेंडे आदि को देखा जा सकता है। अभ्यारण्य में बडी मात्रा में बांस के पेड़ हैं। सापूतारा हिल स्टेशन अभ्यारण्य से थोड़ी दूरी पर है। नवंबर से मार्च की अवधि यहां आने के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है।

डांग कैंसे पहुँचे (How to Reach Dang)

वायु मार्ग– सूरत और मुंबई में डांग का निकटतम एयरपोर्ट है। यह एयरपोर्ट डांग को देश के अनेक शहरों से जोड़ते हैं।

रेल मार्ग– वाघई में डांग जिले का नजदीकी रेलवे स्टेशन है। यह रेलवे स्टेशन पश्चिम रेलवे के बिलिमोरा-वाघई नेरो गेज रेललाइन पर स्थित है। नासिक में यहां का अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशन है।

सड़क मार्ग– डांग जिला सड़क मार्ग द्वारा गुजरात और अन्य पड़ोसी राज्यों के शहरों से जुड़ा है। राज्य परिवहन निगम की नियमित बसें यहां के लिए चलती रहती हैं।

Related Posts

  • राजकोट (Rajkot): History & Tourist Places in Hindi

  • Bhavnagar (Gujarat): History & Places To Visit in Hindi

  • Ahmedabad (Gujarat) History & Places to Visit in Hindi

  • Kutch (Gujarat): History & Places To Visit in Hindi

  • Porbandar (Gujarat): History & Places To Visit in Hindi

Post Tags: #Dang#Gujarat#Gujarat Tourism

All Rights Reserved © By Imvashi.com

  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
Twitter Instagram Telegram YouTube
  • Home
  • Vrat Tyohar
  • Hinduism
    • Devi Devta
    • 10 Maha Vidhya
    • Hindu Manyata
    • Pauranik Katha
  • Temple
    • 12 Jyotirlinga
    • Shakti Peetha
  • Astrology
    • Astrologer
    • jyotish
    • Hast Rekha
    • Shakun Apshakun
    • Dream meaning (A To Z)
    • Free Astrology Class
  • Books PDF
    • Astrology
    • Karmkand
    • Tantra Mantra
  • Biography
    • Freedom Fighter
    • 10 Sikh Guru
  • Astrology Services
  • Travel
  • Free Course
  • Donate
Search