Skip to content

imvashi

  • Home
  • HindusimExpand
    • Vrat Tyohar
    • Devi Devta
    • 10 Mahavidya
    • Pauranik katha
  • TempleExpand
    • Jyotirlinga
    • ShaktiPeeth
  • AstrologyExpand
    • Jyotish
    • Face Reading
    • Shakun Apshakun
    • Dream
    • Astrologer
    • Free Astrology Class
  • BiogpraphyExpand
    • Freedom Fighter
    • Sikh Guru
  • TourismExpand
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Uttarakhand
    • Gujarat
    • Himachal Pradesh
    • Kerala
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Kerala
    • Karnataka
    • Nagaland
    • Odisha
  • Contact Us
Donate
imvashi
Donate

Firozpur (Punjab): History & Places to Visit in Hindi

Byvashi Punjab
4.9/5 - (54107 votes)

फ़िरोज़पुर (Firozpur) भारत के पंजाब राज्य के फ़िरोज़पुर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। 

Firozpur: History & Tourist Places in Hindi

Saragarhi Memorial Ferozepur
राज्यपंजाब
क्षेत्रफल2406 वर्ग किमी.
भाषापंजाबी, हिंदी और इंग्लिश
दर्शनीय स्थलगुरूद्वारे, स्मारक, किला और अभ्यारण
कब जाएंनवम्बर से फरवरी।

फिरोजपुर सतलुज नदी के तट पर भारत-पाक सीमा पर स्थित है। फिरोजपुर ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण जिला है। माना जाता है कि फिरोजपुर की स्थापना 14वीं शताब्दी में फिरोजशाह तुगलक ने की थी। भौगोलिक दृष्टि से यह पंजाब का सबसे बड़ा जिला है।

फिरोजपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल (Best Places to visit in Firozpur)

Firozpur Tourist Places: फिरोजपुर में देखने के लिए कई गुरूद्वारे, स्मारक, किला और अभ्यारण आदि स्थित है। जिनका वर्णन यहॉ पर किया जा रहा है-

1. हरिके वेटलैंड (Harike Wetland)

यह स्थान फिरोजपुर से 60 और मोगा से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस स्थान पर एक खूबसूरत झील स्थित है जिसे हरीके झील के नाम से जाना जाता है। हरीके वेटलेंड उत्तर भारत की सबसे बड़ी शुद्धजल वेट्लेंड में से एक है।

2. एंग्लो सिख युद्ध स्मारक (Anglo Sikh War Memorial)

एंग्लों सिख युद्ध स्मारक का निर्माण पंजाब सरकार द्वारा करवाया गया था। यह स्मारक उन बहादुर पंजाबियों की याद में बनवाया गया था जिन्होंने ब्रिटिश दल के विरूद्ध लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी थी। सिख और ब्रिटिश दल के मध्य सबसे पहली लड़ाई 18 दिसम्बर 1845 ई. में मुदकी में हुई थी।

दूसरी लड़ाई फिरोजशाह में 21 व 22 दिसम्बर 1845 ई. को हुई थी। इसके बाद तीसरी व आखिरी लड़ाई चेल्लीनवाला में 13 जनवरी 1849 ई. को हुई थी।

3. सारागढ़ी स्मारक (Saragarhi Memorial, Firozpur)

सारागढ़ी स्मारक गुरूद्वारे का निर्माण सिख सैनिकों की याद में करवाया गया था। इन सैनिकों ने 12 सितम्बर 1897 ई. को सरगरी किले की सुरक्षा करते हुए अपनी जान गवाई थी। इस किले की सुरक्षा के लिए फिरोजपुर में अप्रैल 1887 ई. को 36 सिख सैनिकदलों को तैनात किया गया था।

जनवरी 1897 ई. में इन सैनिकों को कर्नल कुक के अधीन भेज दिया गया। 12 सितम्बर की सुबह एक हजार पठानों ने सारागढ़ी किले को चारों तरफ से घेर लिया और उन पर गोलियां चलानी शुरू कर की। केवल 21 सैनिक ऐसे थे जो इस लड़ाई में बचे थे। यह लड़ाई सात घंटे तक चली थी।

4. वन्य जीव अभ्यारण (Harike Wildlife Sanctuary)

इस वन्य जीव अभ्यारण को हरीके वन्य जीव अभ्यारण के नाम से जाना जाता है। यह अभ्यारण पंजाब के ही नहीं वरन् भारत के सबसे प्रमुख वन्य जीवन अभ्यारणों में से एक है। इस अभ्यारण के समीप ही दो प्रमुख नदियों व्‍यास और सतलुज का संगम होता है।

यह अभ्यारण फिरोजपुर और अमृतसर सीमा पर स्थित है। इस अभ्यारण का क्षेत्रफल 86 वर्ग किलोमीटर है। इस अभ्यारण में पक्षियों की 375 प्रजातियां देखी जा सकती है। यहां करीबन 45,000 हजार से भी ज्यादा बत्तखों को एक साथ देखा जा सकता है।

फिरोजपुर कैंसे पहुंचे (How to Reach Firozpur)

वायु मार्ग: सबसे निकटतम हवाई अड्डा चंडीगढ़ है।

रेल मार्ग: यह जगह रेल मार्ग द्वारा कई प्रमुख शहरों व राज्यों से जुड़ी हुई है।

सड़क मार्ग: फिरोजपुर सड़क मार्ग द्वारा भारत के कई प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है।

Related Posts

  • Nawanshahr (Punjab): History & Places to Visit in Hindi

  • Kapurthala (Punjab): History & Places to Visit in Hindi

  • Faridkot (Punjab): History & Places to Visit in Hindi

  • Rupnagar (Punjab): History & Places to visit in Hindi

  • Fatehgarh Sahib: History & Places to visit in Hindi

Post Tags: #Firozpur#Punjab#Punjab Tourism

All Rights Reserved © By Imvashi.com

  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
Twitter Instagram Telegram YouTube
  • Home
  • Vrat Tyohar
  • Hinduism
    • Devi Devta
    • 10 Maha Vidhya
    • Hindu Manyata
    • Pauranik Katha
  • Temple
    • 12 Jyotirlinga
    • Shakti Peetha
  • Astrology
    • Astrologer
    • jyotish
    • Hast Rekha
    • Shakun Apshakun
    • Dream meaning (A To Z)
    • Free Astrology Class
  • Books PDF
    • Astrology
    • Karmkand
    • Tantra Mantra
  • Biography
    • Freedom Fighter
    • 10 Sikh Guru
  • Astrology Services
  • Travel
  • Free Course
  • Donate
Search