Skip to content

imvashi

  • Home
  • HindusimExpand
    • Vrat Tyohar
    • Devi Devta
    • 10 Mahavidya
    • Pauranik katha
  • TempleExpand
    • Jyotirlinga
    • ShaktiPeeth
  • AstrologyExpand
    • Jyotish
    • Face Reading
    • Shakun Apshakun
    • Dream
    • Astrologer
    • Free Astrology Class
  • BiogpraphyExpand
    • Freedom Fighter
    • Sikh Guru
  • TourismExpand
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Uttarakhand
    • Gujarat
    • Himachal Pradesh
    • Kerala
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Kerala
    • Karnataka
    • Nagaland
    • Odisha
  • Contact Us
Donate
imvashi
Donate

गाजियाबाद (U.P): History & Places To Visit in Hindi

Byvashi Uttar Pradesh
4.9/5 - (54185 votes)

Ghaziabad: ग़ाज़ियाबाद भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के ग़ाज़ियाबाद ज़िले में स्थित एक नगर है। यह दिल्ली के पूर्व और मेरठ के दक्षिण पश्चिम में स्थित है।

गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में एक है। यह कानपुर के बाद उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा औद्योगिक नगर है।

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश का प्रमुख औधोगिक नगर

नामगाजियाबाद (Ghaziabad)
राज्यउत्तर प्रदेश से मार्च।
क्षेत्रफल1034 वर्ग. किमी
भाषाहिंदी, इंग्लिश
संबंधित लेखउत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल
उपयुक्त समयनवम्बर से मार्च।

गुरूद्वारा तेग बहादुर साहिब, जलालबाद, सिद्ध पीठ दुधेश्‍वर नाथ मठ मंदिर, श्री ऋषभांचल तीर्थ, वर्द्धमानपुरम, अजरारा और डसन आदि यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से है।

गाजियाबाद का इतिहास (History of Gaziyabad in Hindi)

गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला है। लेकिन 14 नवंबर 1976 से पहले गाजियाबाद जिला मेरठ की तहसील थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री एन.डी. तिवारी ने 14 नवंबर 1976 को भारत के पहले प्रधान मंत्री, पं जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर गाजियाबाद को जिला के रूप में घोषित किया।

इस जगह पर कई प्रमुख युद्ध हुए हैं जैसे चौथी शताब्दी का कोट युद्ध और मराठा-मुगल के बीच आदि। लेकिन सबसे प्रमुख युद्ध 1857 ई. में हिंडन नदी के तट पर अंग्रेजों के साथ हुआ था।                   

गाजियाबाद के प्रमुख पर्यटन स्थल (Best Places To Visit in Ghaziabad)

जलालाबाद: गाजियाबाद से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जलालाबाद एक छोटा सा गांव है। कहा जाता है कि इस गांव की स्थापना जलाल-उद-दीन ने की थी। इसके नाम पर इस जगह का नाम जलालाबाद रखा गया था।

सिद्ध पीठ दुधेश्‍वर नाथ मठ मंदिर: यह मंदिर गाजियाबाद के प्रमुख मंदिरों में से हैं। कहा जाता है कि इसी मंदिर में रावण के पिता ऋषि विषवेश्रहर ने भगवान शिव की उपासना की थी। जिसके पश्चात् छत्रपति शिवाजी जी ने इस ऐतिहासिक मंदिर का पुनर्निर्माण कर यहां पूजा करवाई थी। इस मंदिर की दीवारों पर लगभग 550 वर्षों का इतिहास लिखा हुआ है।

डसना: यह जगह गाजियाबाद से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कहा जाता हे कि महमूद गजनवी के दिनों में, राजपूत राजा गंगा नदी पर स्नान करने के लिए गए थे। उन्हें यह जगह बहुत पसंद आई और वह इसी जगह पर बस गए। इस स्थान पर उन्होंने एक विशाल किले का निर्माण भी करवाया। किले के निर्माण के दौरान एक व्यक्ति को सांप ने कांट लिया था। इस घटना के बाद से ही इस जगह का नाम डसना रख दिया गया। 

गुरूद्वारा गुरू तेग बहादुर साहिब: गाजियाबाद जिले के गढ़मुक्तेश्‍वर स्थिरत गुरू तेग बहादुर साहिब उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक गुरूद्वारा है। माना जाता है कि नौवें सिख गुरू, गुरू तेग बहादुर इस जगह पर आए थे। प्रत्येक माह अमावस्या के दिन हजारों की संख्या में भक्त इस गुरूद्वारे में आते हैं।

श्री ऋषभांचल तीर्थ: श्री ऋषभांचल तीर्थ गाजियाबाद-मेरठ मार्ग पर, गाजियाबाद से लगभग आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर भगवान ऋषभनाथजी को समर्पित है। मंदिर में स्थित भगवान ऋषभनाथजी की मूर्ति लगभग 4.5 फीट ऊंची है और पद्मासन की मुद्रा में स्‍थापित है। इसके अलावा मंदिर में 52 कलश और 81 फीट ऊंचा शिखर बना हुआ है।

वर्द्धमानपुरम: वर्द्धमानपुरम बहुत ही खूबसूरत गांव है। यह गांव गाजियाबाद से लगभग आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह गांव धार्मिक केन्द्र के रूप में जाना जाता है। यहां स्थित जैन मंदिर और द्धवृषभंजल ध्यान योगा आश्रम काफी प्रसिद्ध है। काफी संख्या में लोग आश्रम स्थित प्राकृतिक उपचार केन्द्र की सुविधा प्राप्त करने यहां आते हैं। आश्रम के समीप ही रहने के लिए धर्मशाल की सुविधा भी प्रदान की गई है।

अजरारा: काली नदी के बाएं किनारे पर स्थित अजरारा गांव हापुर से लगभग 13 किलोमीटर और खरखुदा के पूर्व से सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस गांव का नाम अजाईपाल योगी के नाम पर रखा गया था। उन्होंने यहां पर ठाकुरद्वार मंदिर का निर्माण करवाया था, जिसे अजाईपार के नाम से जाना जाता था। ख्वाजा बसंत खान ने यह गांव मुहम्मद शाह के समय में एक जागीर से प्राप्त किया था और यहां पर एक किले का निर्माण करवाया था। लेकिन 1794 ई. में मराठों द्वारा इस किले को तबाह कर दिया था।

गाजियाबाद कैसे जाएं (How To Reach Ghaziabad)

वायु मार्ग: सबसे निकटतम हवाई अड्डा इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट है। गाजियाबाद से दिल्ली लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

रेल मार्ग: गाजियाबाद रेलमार्ग द्वारा भारत के कई प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है।

सड़क मार्ग: गाजियाबाद सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली, इलाहाबाद, लखनऊ, हरिद्वार, सहारनपुर, बागपत आदि सभी शहरों से जुड़ा हुआ है।

Related Posts

  • मिर्जापुर (Mirzapur): History & Places To Visit in Hindi

  • वृंदावन (Vrindavan): भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली

  • मथुरा (Mathura): भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली | Tourist Places

  • आगरा (Agra): History & Tourist Places in Hindi

  • Kanpur (U.P): History & Places to Visit in Hindi

Post Tags: #Ghaziabad#Uttar Pradesh#Uttar Pradesh Tourism

All Rights Reserved © By Imvashi.com

  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
Twitter Instagram Telegram YouTube
  • Home
  • Vrat Tyohar
  • Hinduism
    • Devi Devta
    • 10 Maha Vidhya
    • Hindu Manyata
    • Pauranik Katha
  • Temple
    • 12 Jyotirlinga
    • Shakti Peetha
  • Astrology
    • Astrologer
    • jyotish
    • Hast Rekha
    • Shakun Apshakun
    • Dream meaning (A To Z)
    • Free Astrology Class
  • Books PDF
    • Astrology
    • Karmkand
    • Tantra Mantra
  • Biography
    • Freedom Fighter
    • 10 Sikh Guru
  • Astrology Services
  • Travel
  • Free Course
  • Donate
Search