Skip to content

imvashi

  • Home
  • HindusimExpand
    • Vrat Tyohar
    • Devi Devta
    • 10 Mahavidya
    • Pauranik katha
  • TempleExpand
    • Jyotirlinga
    • ShaktiPeeth
  • AstrologyExpand
    • Jyotish
    • Face Reading
    • Shakun Apshakun
    • Dream
    • Astrologer
    • Free Astrology Class
  • BiogpraphyExpand
    • Freedom Fighter
    • Sikh Guru
  • TourismExpand
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Uttarakhand
    • Gujarat
    • Himachal Pradesh
    • Kerala
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Kerala
    • Karnataka
    • Nagaland
    • Odisha
  • Contact Us
Donate
imvashi
Donate

Hakik Stone: जानें, हकीक पत्थर के चमत्कारिक फायदें

Byvashi Ratna Rudraksh
Rate this post

Hakik Stone: हकीक एक प्रकार का रत्न है। जिसे विभिन्न प्रकार के आभूषणों में इस्तमाल किया जाता है, जैसे अंगूठी, लॉकेट, माला, और कंगन। अजाके इस लेख में हम हकीक या सुलेमानी हकीक पत्थर के फायदे और नुकसान बता रहे है..

हकीक पत्थर के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of hakeek stone)

Hakik Stone

हकीक रत्न एक महत्त्वपूर्ण रत्न है जो अनेक संस्कृतियों में उपयोग किया गया है। इसे अकीक, सुलेमानी हकीक या अगेट के नाम से भी जाना जाता है।यह रत्न अक्सर अंगूठी, माला या पेंडेंट के रूप में धारण किया जाता है और मान्यताओं के अनुसार इसके कई धार्मिक और शारीरिक लाभ होते हैं।

हकीक रत्न के विशेषताएँ:

  1. सामग्री और रंग: हकीक रत्न को आमतौर पर गहरे रंगों में देखा जाता है, जैसे कि काला, नीला, लाल, या हरे के शेड्स। इसमें रेखाएं भी हो सकती हैं, जो कि इसकी पहचान का एक महत्वपूर्ण पहचान है।
  2. धार्मिक मान्यताएँ: हकीक रत्न को धार्मिक दृष्टि से भी महत्त्व दिया जाता है।
  3. चिकित्सा गुण: इसे रोगनिवारक गुणों का धारण करने के लिए भी जाना जाता है। यह दिमागी चिंताओं को कम करने, तनाव को दूर करने और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
  4. ध्यान और आध्यात्मिकता: हकीक रत्न को ध्यान और आध्यात्मिक विकास के लिए भी उपयोग किया जाता है। इसे माना जाता है कि यह ध्यान को स्थिरता प्रदान कर सकता है और आध्यात्मिक अनुभव को बढ़ा सकता है।
  5. रोग निवारण: कई लोग मानते हैं कि हकीक रत्न बुरी नजर से बचाव करता है और बुरे सपनों को दूर करने में सहायता प्रदान करता है।

ज्योतिष अनुसार एक महत्वपूर्ण उपरत्न है हकीक

सुलेमानी हकीक स्टोन एक बहुत उत्कृष्ट गुणवत्ता युक्त प्राकृतिक प्रमाणित रत्न है। यह एक अर्ध-मूल्यवान रत्न है जिसका उपयोग कई लोग राहु और केतु के दुष्प्रभावों में कमी लाने के लिए करते है।

हकीक को ज्योतिष में उपरत्न माना गया है। जिसकी कुंडली में शनि, राहु या केतु बुरे प्रभाव दे रहा है, उनके लिए हकीक फायदेमंद हो सकता है।

हिन्दुओं के लिए, जो हकीक माला नियमित रूप से जप करते हैं, उन्हें भगवान शिव की कृपा मिलती है।

सुलेमानी पत्थर को चांदी के लॉकेट में धारण करके नीले धागे में बांधकर गले में पहनें या अंगूठी भी धारण किया जा सकती है।

जो लोग अक्सर बीमार रहते हैं। उन्हें सुलेमानी हकीक पहनना चाहिए। यह शारीरिक दुर्बलता को दूर करके शरीर में ऊर्जा का संचार करता है। जिससे व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार आता है।

सुलेमानी हकीक धारण करने के लाभ (Benefits of wearing Sulemani Hakik)

सुलेमानी अकीक एक चिकित्सा रत्न है, जो शरीर पर रखने पर नकारात्मक ऊर्जा को बाहर खींचता है। यह आपको भविष्य की सहायता प्रदान करता है और बुरे सपनों से आपको सुरक्षा प्रदान करता है।

1. बुरी शक्ति को रखता है दूर

यह बुरी नेगेटिव ऊर्जा की बाधा दूर करके सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है। बुरी नजर को दूर करने में इस पत्थर का कोई सानी नहीं है। माना जाता है कि जिस व्यक्ति पर टोना-टोटका या भूत-प्रेत का साया हो तो यह पत्थर धारण करवाना चाहिए। जिन लोगों को अपने घर में अजीब से अनुभव हो। किसी बाहरी हवा आदि होने का एहसास हो उन्हें यह पत्थर अपने घर में रखना चाहिए।

2. धन की समस्या और व्यापार में लाभ

सिर्फ बुरी नजर ही नहीं यदि व्यापार में दिक्कत आ रही है तो उन्हें सुलेमानी हकीक पहनना चाहिए। इससे उनके कार्य में आ रही अड़चनें दूर हो जाएंगी। यदि धन का संचय नहीं हो पा रहा है और आय से अधिक खर्च हो रहा है तो यह पत्थर काफी फायदेमंद हो सकता है।

3. आकर्षण शक्ति में वृद्धि करता है

आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान भी आकर्षण शक्ति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह पत्थर व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है, जिससे उसके आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होती है।

4. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण

ऐसा कहा जाता है कि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। सुलेमानी हकीक सिरदर्द, वायु और एसिडिटी के लिए भी अच्छा है। यह नींद में समस्या जैसे अनिंद्रा में भी मदद करता है। हकीक स्टोन तनाव, सामजिक रोग और उदासी को दूर करता है।

सुलेमानी पत्थर हृदय, किडनी और आंखों को मजबूत बनाता है। इनसे संबंधित रोग भी दूर करता है। नींद नहीं आने की समस्या से जूझ रहे हैं तो सुलेमानी पत्थर पहनें। तनाव दूर करने और मस्तिष्क संबंधी रोगों में सुलेमानी पत्थर कारगर है।

5. इस्लाम में हकीक का महत्व

“सुलेमानी अकीक हृदय में आनंद और खुशी पैदा करता है, दृष्टि के लिए अच्छा होता है और दुःख और गुस्से को दूर करने में मदद करता है। हज़रत इमाम जाफ़र अस-सादिक (अ.स.) ने कहा है कि अकीक के साथ की गई नमाज़ बिना इसके 40 गुना बेहतर होती है।

हकीक धारण करने की विधि (Method of wearing Hakik Stone)

यह रत्न शनिवार के दिन चांदी की अंगूठी में बीच वाली अंगुली में धारण करते हैं। इसे इसे चांदी में लॉकेट में गले में भी धारण किया जा सकता है। कैसे तो इसे कोई भी व्यक्ति पहन सकता है, लेकिन अच्छा रहेगा कि आप किसी पेशेवर ज्योतिषी की सलाह लेकर पहने।

हकीक रत्न के अनेक गुणों और मान्यताओं के कारण यह व्यापक रूप से लोगों के बीच पसंदीदा है। यह न केवल रोगनिवारक गुणों के लिए जाना जाता है बल्कि आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टि से भी महत्त्वपूर्ण है। यह एक सुंदर रत्न है जो व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन और स्थिरता लाने में मदद कर सकता है।

Post Tags: #Hakik Stone#Ratan#Ratan Rudraksha

All Rights Reserved © By Imvashi.com

  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
Twitter Instagram Telegram YouTube
  • Home
  • Vrat Tyohar
  • Hinduism
    • Devi Devta
    • 10 Maha Vidhya
    • Hindu Manyata
    • Pauranik Katha
  • Temple
    • 12 Jyotirlinga
    • Shakti Peetha
  • Astrology
    • Astrologer
    • jyotish
    • Hast Rekha
    • Shakun Apshakun
    • Dream meaning (A To Z)
    • Free Astrology Class
  • Books PDF
    • Astrology
    • Karmkand
    • Tantra Mantra
  • Biography
    • Freedom Fighter
    • 10 Sikh Guru
  • Astrology Services
  • Travel
  • Free Course
  • Donate
Search