Skip to content

imvashi

  • Home
  • HindusimExpand
    • Vrat Tyohar
    • Devi Devta
    • 10 Mahavidya
    • Pauranik katha
  • TempleExpand
    • Jyotirlinga
    • ShaktiPeeth
  • AstrologyExpand
    • Jyotish
    • Face Reading
    • Shakun Apshakun
    • Dream
    • Astrologer
    • Free Astrology Class
  • BiogpraphyExpand
    • Freedom Fighter
    • Sikh Guru
  • TourismExpand
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Uttarakhand
    • Gujarat
    • Himachal Pradesh
    • Kerala
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Kerala
    • Karnataka
    • Nagaland
    • Odisha
  • Contact Us
Donate
imvashi
Donate

Body Parts Twitching: जानिए, अंग फड़कने का शुभ-अशुभ फल

Byvashi Shakun Apshakun
4.9/5 - (54176 votes)

Body Parts Twitching: अंगों के फड़कने से भी शुभ-अशुभ की सूचना मिलती है। प्रत्येक अंग की एक अलग ही महत्ता है, एक अलग ही विशेषता है और उनकी फड़कन का एक अलग ही अर्थ होता है। जिसे इस लेख के माध्यम से बताया जा रहा है..

विभिन्न अंगों के फडकने का फल (Twitching of Body Parts)

अंगों के फड़कने का महत्व प्राचीन समय से ही चला आ रहा है। प्रत्येक शास्त्र या विश्व का कोई भी व्यक्ति इस विज्ञान में थोड़ा बहुत परिचित है तथा घर परिवार या समाज में सभी इसके फल को जानते है।

1. आंख फड़कने का मतलब (Eye Twitching Indication)

प्रायः आँख सबसे अधिक फड़कती है लोग शुभ-अशुभ जानने के लिए व्याकुल भी रहते है।

दायाँ आँख ऊपर की ओर के फलक में फड़कती है तो धन, कीर्ति आदि की वृद्धि होती है नौकरी में पदोन्नति होती है। नीचे का फलक फड़कता है तो अशुभ होने की संभावना रहती है। दांई आंख पीछे की ओर फड़कती है तो इसका फल अशुभ होता है।

बाई आँख का उपरी फलक फड़कता है तो दुश्मन से और अधिक दुश्मनी हो सकती है। नीचे का फलक फडकता है तो किसी से बेवजह बहस हो सकती है और अपमानित होना पड़ सकता है।

बाँयी आँख की नाक की ओर का कोना फड़कता है जिसका फल शुभ होता है। पुत्र प्राप्ति की सूचना मिल सकती है या किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

पुरुष की दाई आँख फड़कती है तो यह शुभ फलदायक होता है. लेकिन अगर किसी स्त्री की दांयी आँख फड़कती है तो उसे अशुभ माना जाता है। दोनों आँखे एक साथ फड़कती हो तो चाहे वह स्त्री की हो या पुरुष की, उनका फल एक जैसा ही होता है। किसी अच्छे मित्र से मुलाकात हो सकती है।

2. सिर का फड़कना (Head twitches)

सिर के बाए और के हिस्से में फड़कन हो तो इसे बहुत ही शुभ माना गया है। आपको आने वाले दिनों में यात्रा करनी पड़ सकती है। यदि आपकी यात्रा बिजनेस से सम्बंधित है तो ज्यादा नहीं तो घोडा बहुत लाभ अवश्य होगा।

आपके सिर के दांयी ओर के हिस्से में फड़कन है तो यह शुभ फलदायक स्थिति है आपको धन, किसी राज सम्मान, नौकरी में पदोंचती किसी प्रतियोगिता में पुरस्कार, लाटरी में जीत, भूमि लाभ आदि की प्राप्ति हो सकती है।

आपके सिर का पिछला हिस्सा फड़कता है तो समझ लीजिए आपका विदेश जाने का योग बन रहा है। और वहा आपको धन की प्राप्ति भी होने वाली है लेकिन अपने देश में लाभ की कोई संभावना नहीं है। आपके सिर के अगले हिस्से में फड़कन हो रही है तो यह स्थिति स्वदेश या परदेश दोनों में ही धन मान प्राप्ति का कारण बन सकती है।

आपका सम्पूर्ण सिर फड़क रहा है तो यह सबसे अधिक शुभ स्थिति है आपको दूसरे का धन मिल सकता है, मुकद्दमें में जीत हो सकती है, राजसम्मान मिल सकता है। या फिर भूमि की प्राप्ति हो सकती है।

3. मूंछों का फड़कना (mustache twitching)

सम्पूर्ण मूँछो में फड़कन है तो इसका फल बहुत ही शुभ माना गया है इससे दूध, दही, पी, धन धान्य का योग बनता है. अगर आपकी मूंछ का दांया हिस्सा फड़कता है तो इसे शुभ समझना चाहिए। आपकी बाँधी मूंछ फड़कती है तो आपका किसी से बहस या झगड़ा हो सकता है।

4. तालू का फड़कना (Palate twitching)

आपके तालू में फड़कन है तो यह आर्थिक लाभ का शुभ संकेत है. दांया तालू में फड़कन है तो यह बिमारी की सूचना दे रहा है। बांये तालू में फड़कन है तो आप किसी अपराध में जेल जा सकते हैं।

5.. गले के विभिन्न हिस्सों का फड़कना

कंठ गला तेज गति से फड़कता है तो स्वादिष्ट और मनपसंद भोजन मिलता है। किसी स्त्री का कंठ फड़कता है तो उसे गले का आभूषण प्राप्त हो सकता हैं। कंठ की घाटी के नीचे फडकन होती है तो किसी हथियार से घायल होने की संभावना रहती है।

कंठ का बांया भाग फड़कता है तो धन की उपलब्धि कराता है. किसी स्त्री के कंठ के निचले हिस्से का फड़कना कम मूल्य के आभूषणों की प्राप्ति की सूचना देता है, कंठ का उपरी भाग फड़कता है तो सोने की माला मिलने की संभावना बड जाति है।

6. कंधे फड़कना (Shoulders twitching)

आपके दांयें कंधे में फड़कन में फड़कन है तो आपको धन, सम्मान और निचुड़े हुए भाई से मिलाप हो सकता है मां कंधा फड़क रह है तो रक्त विकार या बात सम्बन्धी विकार उत्पन्न हो सकते है।

7. पेट का फड़कना (Abdomen

आपके पेट में फड़कन है तो यह अन की समृद्धि की सूचना देता है। यदि पेट का दांया हिस्सा फड़क रहा है तो घर में धनदौलत की वृद्धि होगी सुख और खुशहाली बहती है. अगर आपके पेट का दांया हिस्सा फड़कता है तो धन समृद्धि धीमीगति से बहती है।

पेट का उपरी भाग फड़कता है तो यह अशुभ होता है लेकिन पेट के नीचे का भागफड़कता है तो स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होती है।

8. जांघ का फड़कना (Thigh twitching)

पीठ दांयी ओर से फड़क रही है तो धन धान्य की वृद्धि हो सकती है लेकिन पीठ के बांये भाग का फड़कना ठीक नहीं होता है. मुकदमे में हार या किसी से झगड़ा हो सकता है। बाई पीठ में फड़कन धीमी हो तो परिवार में कन्या का जन्म होना संभव है और फड़कन तेज हो तो अपरिपक्व यानि समय से पहले ही प्रसव हो सकता है।

9. पीठ का फडकना (back Twitching)

पीठ का उपरी हिस्सा फड़क रहा हो तो धन की प्राप्ति होती है और पीठ का निचला हिस्सा फड़कता है तो बहुत से मनुष्यों की प्रशंसा मिलने की संभावना रहती है।

10. घुटने का फड़कना (Knees Twitches)

आपके दांये घुटने में फड़कन है तो आपको सोने की प्राप्ति हो सकती है. और यदि दांये घुटने का निचला हिस्सा फड़क रहा है तो यह शत्रु पर विजय हासिल करने का संकेत है।

आपके बांये घुटने का निचला हिस्सा फड़क रहा है तो आपके कार्य पूरा होने की संभावना वह जाति है. वांगे घुटने का उपरी हिस्सा फड़क रहा है तो इसका फल कुछ नहीं होता है।


Search key: Body Parts Twitching Meaning in Hindi, Ang Fadakna, Ang Fadakna Vichar

Related Posts

  • Hindu Beliefs: सोए व्यक्ति को क्यों नहीं लांघना चाहिए?

  • Hair & Nail Rule: किस दिन बाल और नाखून नही काटना चाहिए

  • Sleeping Position: सोने का तरीका बताता है, आपका व्यक्तित्व

  • Shakun Apshakun: शकुन से जाने धन प्राप्ति के संकेत

Post Tags: #Shakun Apshakun#Sharir Lakshan

All Rights Reserved © By Imvashi.com

  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
Twitter Instagram Telegram YouTube
  • Home
  • Vrat Tyohar
  • Hinduism
    • Devi Devta
    • 10 Maha Vidhya
    • Hindu Manyata
    • Pauranik Katha
  • Temple
    • 12 Jyotirlinga
    • Shakti Peetha
  • Astrology
    • Astrologer
    • jyotish
    • Hast Rekha
    • Shakun Apshakun
    • Dream meaning (A To Z)
    • Free Astrology Class
  • Books PDF
    • Astrology
    • Karmkand
    • Tantra Mantra
  • Biography
    • Freedom Fighter
    • 10 Sikh Guru
  • Astrology Services
  • Travel
  • Free Course
  • Donate
Search