Indore (M.P): History & Tourist Places in Hindi
इन्दौर (Indore) भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक महानगर है। जनसंख्या की दृष्टि से यह मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है। इंदौर को मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी कहा जाता है। इसके अलावा इंदौर अपनी स्वच्छता के लिए भी प्रसिद्ध है।
Indore: History & Tourist Places in Hindi | Wiki
राज्य | मध्य प्रदेश |
क्षेत्रफल | 214 वर्ग किलोमीटर |
भाषा | हिन्दी, इंग्लिश, मारवाड़ी |
दर्शनीय स्थल | लालबाग पैलेस, राजवाड़ा महल |
प्रसिद्धि | मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी |
सम्बन्धित लेख | मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल |
कब जाएं | अक्टूबर सेके मार्च। |
स्वर कोकिला लता मंगेशकर का शहर इंदौर हाल के दिनो में शिक्षा के हब के रूप में उभरा है। इसे मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। यह एक औद्योगिक शहर है। यहाँ लगभग 6000 से अधिक छोटे-बडे उद्योग हैं। इसके आसपास के क्षेत्रों में 800 से अधिक उद्योग है।
इंदौर व्यवसायिक क्षेत्र मे मध्य प्रदेश का प्रमुख वितरण केन्द्र और व्यापार मंडी है। यहाँ किसान अपने उत्पादन को बेचने और औद्योगिक वर्ग से मिलने आते है। यहाँ के आस पास की जमीन कृषि-उत्पादन के लिये उत्तम है। इंदौर मध्य-भारत का गेहूँ, मूंगफली और सोयाबीन का प्रमुख उत्पादक है।
इन्दौर अपने नमकीनो के लिए भी जाना जाता है तथा अपने मसालेदार भेजन के लिए भी। इस शहर में अनेक महल हैं जिसमें रजवाडा का खास स्थान है। यहां दो विश्वविद्यालय हैं। इन्दौर शहर की स्थापना जमीन्दार परिवार है जो आज भी बङा रावला जूनी इन्दौर मे निवास करता है। एक पठार पर स्थित यह शहर मराठा वंश के होल्कर राज में मुख्य धारा में आया।
मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा शहर इंदौर यहां का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह एक ऐतिहासिक शहर है। मध्यकाल में यह होल्कर राजवंश की राजधानी हुआ करता था। यहां अभी भी इस वंश से संबंधित भवनों को देखा जा सकता है। लाल बाग पैलेस, बाडा गणपति, कंच मंदिर, टाउन हॉल, केंद्रीय संग्रहालय तथा अन्नपूर्णा मंदिर यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।
1. लालबाग पैलेस (Lalbaag Palace, indore)
इस महल का निर्माण महाराजा शिवाजी राव होलकर ने करवाया था। यह महल 28 एकड़ क्षेत्र में फैला है। इस महल का इस्तेमाल होलकर शाही परिवार के द्वारा मेजबानी और साम्राज्य के महत्वपूर्ण अधिकारी विचार-विर्मश करने के लिए किया जाता था। वर्तमान में इस महल को संग्रहालय में बदल दिया गया है।
2. खजराना गणेश मंदिर (Khajrana Ganesh Mandir, indore)
खजराना मंदिर भगवान गणेश का एक सुन्दर मंदिर है। ये मंदिर विजय नगर से पास है। ये मंदिर अहिल्या बाई होलकर ने दक्षिण शैली में बनवाया था। यहाँ पर भगवान गणेश के साथ माता दुर्गा, लक्ष्मी आदि भगवान के मंदिर है। बुधवार एवं रविवार को यहां हज़ारों की संख्या मे लोग दर्शन करने के लिए आते हैं।
3. बाडा गणपति (Bada Ganpati, indore)
इस मंदिर का निर्माण अवंतिका ( उज्जैन ) निवासी, श्री दाधीच ने 1875 में करवाया था। भगवान गणेश को समर्पित यह मंदिर अपनी विशाल प्रतिमा के कारण विख्यात है।
इस मंदिर में गणेश की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित है। जिसे विश्व में गणपति की सबसे ऊंची मूर्ति माना जाता है। यह मंदिर इंदौर के सभी मंदिरों में सबसे महत्वपूर्ण है।
4. कांच मन्दिर (Kanch mandir, indore)
यह एक जैन मन्दिर है जिसमें दीवारों पर अन्दर की तरफ कांच से सजाया गया है। इन्दौर में कान्ह नदी है। खान नदी कान्ह का अपभ्रन्श है। राजवाडे से लगभग 125 मीटर की दूरी पर छतरियां हैं।
यहां के प्रमुख धार्मिक स्थलों में अन्नपूर्णा मन्दिर, खजराना का गणेश मन्दिर, हरसिद्धि मन्दिर, देवगुराडिया, बिजासन माता मन्दिर, एरोड्रम रोड, गेन्देश्वर महादेव मन्दिर, परदेशीपुरा, गोपेश्वर महादेव मन्दिर, गान्धी हॉल परिसर, जबरेश्वर महादेव मन्दिर, राजबाडा गोपाल मंदिर, राजबाडा शनि मन्दिर, जूनी इंदौर आदि शामिल हैं।
5. अन्नपूर्णा मंदिर (Annapurna Temple, Indore)
यह मंदिर देवी अन्नपूर्णा को समर्पित है। देवी अन्नपूर्णा को अन्न की देवी माना जाता है। मंदिर के प्रवेश द्वार में चार हाथियों की मूर्तियों सुशोभित है। मंदिर परिसर मे शिव, हनुमान और कालभैरव के मंदिर भी हैं।
6. केंद्रीय संग्रहालय (Central Museum, Indore)
यह इंदौर का मुख्य संग्रहालय है। इस संग्रहालय में कई प्रकार के हथियार रखे हुए हैं। इसमें होल्कर राजाओं द्वारा युद्ध में उपयोग किए गए तलवार, भाले, ढाल आदि प्रकार के हथियार रखे हुए हैं। इसके अतिरिक्त इसमें होल्कर राजवंश से संबंधित कई चित्र, हस्तशिल्प संबंधी वस्तुएं आदि रखा हुआ है।
7. राजवाड़ा महल (Rajwada Palace, indore)
राजवाड़ा महल नगर के बीचोबीच स्थित है। यह महल होल्कर शासन के दाैरान यह बना था और वे यहीं से शासन चलाते थे। इस महल की वास्तुकला, फ्रैंच, मराठा और मुगल शैली के कई रूपों व वास्तुशैलियों का मिश्रण है। भले ही इस महल के निर्माण को 200 वर्ष हो गए है, लेकिन आज भी इसकी खूबसूरती बरकार है। 1984 के दंगों में इसमें आग लग जाने से इसको क्षति पहुँची थी।
8. टाउन हॉल (Town Hall, Indore)
टाउन हॉल या महात्मा गांधी हॉल इंदौर शहर की सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक है। 1904 में निर्मित, इसे मूल रूप से किंग एडवर्ड हॉल नाम दिया गया था। 1948 में इसका नाम बदलकर महात्मा गांधी हॉल कर दिया गया हैं।
इंदौर कैंसे पहुंचे (How to Reach Indore)
वायु मार्ग: इंदौर में एक हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा देश के प्रमुख शहरों से वायु मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है।
रेल मार्ग: यहां रेलवे स्टेशन भी है। यह रेलवे स्टेशन देश के अन्य शहरों से जुड़ा हुआ है। यहां मुंबई और दिल्ली से सीधी ट्रेन सेवा है।
सड़क मार्ग: इंदौर सड़क मार्ग द्वारा उज्जैन (55 किलोमीटर) तथा भोपाल (186 किलोमीटर) से जुड़ा हुआ हैं।