Madhubani (Bihar): History & Tourist Places in Hindi
मधुबनी (Madhubani) भारत के बिहार प्रान्त में दरभंगा प्रमंडल अंतर्गत एक जिला है।
Madhubani: History, facts & Tourist Places in Hindi | wiki
राज्य | बिहार |
जिला | मधुबनी |
क्षेत्रफल | 2,501 वर्ग किलोमीटर |
भाषा | मैथली, हिंदी |
कब जाएं | नवम्बर से मार्च। |
मधुबनी बिहार के 37 जिलों में एक है, जो मिथिला संस्कृति का केन्द्र है। इस जिला का निर्माण दरभंगा जिले के विभाजन के उपरांत हुआ। यहां की मुख्य भाषा मैथली है तथा यह शहर मधुबनी शैली की पेंटिग्स के लिए प्रसिद्ध है। इस कला शैली का विकास 17वी शताब्दि के आसपास माना जाता है। इस पेंटिग में फल तथा फूलों से रंग निकालकर कपड़े या कागज के कैनवस पर भरा जाता है।
यह मधुबनी शैली के कला की मुख्य खासियत है। वर्तमान में इन पेंटिग्स का उपयोग बैग और परिधानों पर किया जा रहा है। इस कला की मांग न केवल भारत के घरेलू बाजार में बढ़ रही है वरन विदेशों में भी इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।
पर्यटकों के लिए यहां की कला और संस्कृति खासकर पेंटिंग कौतुहल का मुख्य विषय रहता है। इस जगह के नाम पर ही यहां विकसित हुए पेंटिंग को मधुबनी शैली का पेंटिग कहा जाता है। इसके निर्माण में महिला कलाकारों की मुख्य भूमिका होती है। कलाकारी यहां का एक ऐसा पेशा है जो पीढ़ी दर पीढ़ी तक चलता रहता है।
इन महिला कलाकारों के द्वारा तैयार किया हुआ कोहबर (खासकर विवाह के अवसर पर खासतौर पर बनाया जाता है) मिथिला संस्कृति की पहचान मानी जाती है। मिथिला में विवाह के अनेक संस्कार कोहबर में ही संपन्न होता है।
मधुबनी शैली का मख्य प्रतिपादक मैथिली ब्राह्मण और कायस्थ हैं। यह शैली जितवारपुर (ब्राह्मण बहुल गांव) और रतनी (कायस्थ बहुल गांव) गांव में सर्वप्रथम एक व्यवसाय के रूप में विकसित हुआ था। मैथिली कला का व्यावसायिक दोहन सही मायने में 1962 में शुरू हुआ जब एक कलाकार ने इन गांवों का दौरा किया।
इस कलाकार ने यहां के कला को एक नया आयाम दिया। उन्होंने यहां की महिला कलाकारों को अपनी पेंटिंग कागज पर उतारने के लिए प्रेरित किया। यह प्रयोग व्यावसायिक रूप से काफी कारगर साबित हुई। आज मधुबनी कला शैली में अनेकों उत्पाद बनाए जा रहे हैं जिनका बाजार फैलता ही जा रहा है। इन उत्पादों में कार्ड, परिधान, बैग, दरी आदि शामिल है।
मधुबनी कैंसे पहुंचे (How to Reach Madhubani)
हवाई मार्ग– यहां से सबसे नजदीकी हवाई अड्डा राजधानी पटना में स्थित है। मधुबनी से इसकी दूरी 146 कि.मी.है।
रेल मार्ग– मधुबनी में ही रेलवे स्टेशन स्थित है।
सड़क मार्ग– मधुबनी राजधानी पटना से सड़क मार्ग के माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।