जैमिनी सूत्रम् : Jaimini Sutram Book Review & PDF [Hindi]
Jaimini Sutram: जैमिनी सूत्र , जिसे जैमिनी उपदेश सूत्र के नाम से भी जाना जाता है। वैदिक ज्योतिष की महत्वपूर्ण और प्राचीन पुस्तकों में से एक है। इसे लिखने का श्रेय वैदिक दर्शन की पूर्व मीमांसा शाखा के संस्थापक, व्यास के शिष्य और पराशर के पौत्र, जैमिनी ऋषि को दिया जाता है।
जैमिनी सूत्र का इतिहास (History of Jaimini Sutram)
जैमिनी, पराशर ऋषि के पौत्र और व्यास के शिष्य थे। जैमिनी को मीमांसा सूत्र और जैमिनी सूत्र का लेखक माना जाता है। वर्तमान में प्राप्त जैमिनी सूत्र के चार अध्यायों में कुल 936 सूत्र उपलब्ध है।
मूल ग्रंथ (जैमिनी सूत्र) संस्कृत भाषा में लिखा गया था। वर्तमान में जैमिनी सूत्र के विभिन्न भाषाओं में टीका उपलब्ध है। जिसमे पंडित श्री सीताराम शर्मा, डॉ. सुरेश चंद्र मिश्रा, श्री अच्युतानन्द झा, आचार्य कमलाकांत शुक्ल और कृष्ण कुमार के हिंदी संस्करण प्रमुख है। Irangati Rangacharya की लिखी Jaimini Sutramritam और Prof. P.S Shastri की अंग्रेजी भाषा में लिखी जैमिनी सूत्र की सबसे उत्तम व्याख्या मानी जाती है।
ज्योतिषियों में अग्रणी Pro. B. Suryanarayana Rao ने 19वी शताब्दी के शुरुवात के दशक में Jaimini Sutram का इंग्लिश भाषा में सर्वप्रथम अनुवाद किया था। अपनी लोकप्रियता के चलते इस पुस्तक के कई संस्करण प्रकाशित हुए। बाद में सूर्यनारायण के पौत्र “डॉ बी वी रमन” ने भी इस पुस्तक का संशोधित रूप प्रकाशित किया।
डॉ बीवी रमन ने जैमिनी ज्योतिष पर आधारित एक अन्य पृथक पुस्तक Studies in Jaimini Astrology नाम से भी प्रकाशित की थी। जिसका बाद में ‘जैमिनी ज्योतिष का अध्ययन’ नाम से हिंदी में भी अनुवाद किया गया।
Maharshi Jaimini’s Jaimini Sutram (An Old and Rare Book)
Name | जैमिनी सूत्रम् |
Author | जैमिनी ऋषि |
Language | Sanskit To Hindi |
Translater | पंडित श्री सीताराम शर्मा |
Quality | GOOD |
Page | 116 |
Size | 529 KB |
Category | Astrology |
Download Status | Available |
Jaimini Sutram Book PDF Download
जैमिनी सूत्रम, ना केवल ज्योतिष में रुचि रखने वालों के लिए, बल्कि पेशेवर ज्योतिषियों के लिए भी एक अनमोल ग्रंथ है। जैमिनी सूत्रम पुस्तक को ऑनलाइन खरीदने के लिए नीचे दिए गए Amazone या Flipkart Buton कर क्लिक करे। यह लिंक आपको सीधे पुस्तक के अधिकृत विक्रेता की Website पर ले जाएगा।” यदि आप इस पुस्तक को PDF प्रारूप में डाउनलोड करना चाहते हैं, तो ‘Download‘ बटन पर क्लिक करें।
हम केवल पाठकों की सुविधा के लिए इंटरनेट पर उपबंध पुस्तकों का लिंक साझा करते हैं। किसी PDF का निर्माण नही करते है। हम कॉपीराइट नियमो का सख्ती से पालन करते हैं और आपको भी ऐसा करने की सलाह देते हैं।
किसी भी प्रकार की सलाह, शिकायत अथवा कॉपीराइट संबंधित मामले के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है।