मिस यूनिवर्स (Miss Universe)
Breaking News: हरनाज कौर संधू बनीं मिस यूनिवर्स 2021 सुष्मिता सेन और लारा दत्ता के बाद जीतने वाली तीसरी भारतीय
70th Miss Universe 2021: हरनाज कौर संधू (Harnaaz kaur Sandhu) ने मिस यूनिवर्स के ताज को जीतने के लिए पैराग्वे और साउथ अफ्रीका की मॉडल्स को मात दी। हरनाज संधू से पहले दो भारतीय मिस यूनिवर्स का खिताब जीत चुकी हैं। इससे पहले सुष्मिता सेन (1994) और लारा दत्ता (2000) ने यह खिताब जीता था। जानें पूरी खबर…
मिस यूनिवर्स 2021 (Miss Universe winners 2021)
70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट इजराइल में किया गया। इस प्रतियोगिता में 75 प्रतिभाशाली महिलाओं ने भाग लिया था। जिनमें टॉप 3 में तीन देशों की महिलाओं ने अपनी जगह बनाई, जिसमें भारत के चंडीगढ़ की हरनाज संधू भी रहीं। फ़ाइनल राउंड में हरनाज संधू ने दक्षिण अफ्रीका और पराग्वे को पीछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स का खिताब भारत के नाम करके इतिहास रच दिया।
70वें मिस यूनिवर्स ब्यूटी पीजेंट के स्टेज पर जब ‘इंडिया’ को विजेता घोषित किया गया तो हरनाज कौर संधू फूट-फूटकर रो पड़ीं। हरनाज संधू को मिस यूनिवर्स 2020 रहीं मेक्सिको की Andrea Meza ने ताज पहनाया।
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला वहां जजेज में से एक थीं। उर्वशी रौतेला ने शोशल मिडिया में वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, बतौर Miss Universe जज हमने बेहतरीन फैसला लिया।
मुख्य बिन्दू:-
- इजराइल के एलात में 70वीं मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता आयोजित किया गया था।
- भारत की प्रतिनिधि हरनाज कौर संधू ने ख़िताब अपने नाम किया।
- 21 साल बाद मिस यूनिवर्स 2021 का ताज भारत के नाम सजा है।
- इस प्रतियोगिता के आखिरी राउंड में हरनाज कौर संधू पहले, मिस पराग्वे की नाडिया फरेरा दूसरे और मिस साउथ अफ्रीका ललेला मस्वाने तीसरे स्थान पर रहीं।
जाने कौन है, हरनाज कौर संधू (Biography of Harnaaz kaur sindhu in Hindi)
21 वर्षीय हरनाज मूल रूप से पंजाब के गुरदासपुर की रहने वाली हैं और एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं, संधू एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं और वर्तमान में चंडीगड़ में रहती है।
हरनाज ने अपनी स्कूली पढ़ाई चंडीगढ़ के शिवलिक पब्लिक स्कूल और खालसा स्कूल से की थी। इस समय पब्लिक एडमिनस्ट्रेशन से परास्नातक कर रही हैं।
कैसे चुनी जाती हैं मिस यूनिवर्स? इस प्रतियोगिता से जुड़े सारे सवालों के जवाब यहां है-
Miss Universe Quick info:
पुरस्कार का नाम: मिस यूनिवर्स (Miss Universe)
प्रकार: सौंदय प्रतियोगिता
स्थापना वर्ष: 1952
पुरस्कार राशि: 70,000 डॉलर
प्रथम मिस यूनिवर्स: अर्मि कूसेला (फिनलैंड)
प्रथम भारतीय: सुष्मिता सैन (1994)
द्वितीय भारतीय: लारा दत्ता (2000)
अंतिम विजेता: एंड्रिया मेजा, मैक्सिको (2021)
मिस यूनिवर्स का इतिहास (History of Miss Universe in Hindi)
मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता को सन 1952 में कैलिफोर्निया स्थित कपड़ा कंपनी पेसेफिक मिल्स द्वारा स्थापित किया गया था। पहली ब्रह्माण्ड सुन्दरी प्रतियोगिता लांग बीच, कैलिफोर्निया में सन 1952 मे आयोजित की गयी थी। और पढ़ें: ज्ञानपीठ पुरस्कार
- सी.बी.एस. ने 1960 से ब्रह्माण्ड सुन्दरी और अमरीकी सुन्दरी का संयुक्त प्रसारण करना शुरु किया। यह प्रतियोगिता कैसर-रोथ और बाद में गल्फ एंड वेस्टर्न इण्डस्ट्रीज का हिस्सा बनी।
- 1965 से सी.बी.एस. ने अलग-अलग प्रसारण करना शुरु किया।
- वर्ष 1996 में इसे डोनाल्ड ट्रम्प ने अधिग्रहित कर लिया।
- सन 2003 में एन.बी.सी ने प्रतियोगिता के टेलिविज़न अधिकार खरीद लिए।
मिस यूनिवर्स विजेता को क्या मिलता है? (What Does Miss Universe Actually Win?)
मिस यूनिवर्स को पुरस्कार को लेकर लोगों के मन में जिज्ञासा रहती है हालांकि मिस यूनिवर्स संगठन पुरस्कार के बारे में ज्कुयादा कुछ नही कहता।
1.बहुमूल्य रत्न जडित ताज– मिस यूनिवर्जस विजेता को हीरे और बहुमूल्य रत्न से बना ताज पहनाया जाता हैं। ताज की बनावट हर बार अलग होती है। एक अनुमान के मुताबिक ताज का मूल्य करीब $300,000 के आसपास रहता है।
2. स्कॉलरशिप-ताज के साथ मिस यूनिवर्स को स्कॉलरशिप भी मिलती है. इसके अलावा विजेता का एक मॉडलिंग पोर्टफोलियो तैयार कराया जाता है।
3. सैलरी– मिस यूनिवर्स को एक साल के लिए सैलरी दी जाती है. धनराशी के बारे में मिस यूनिवर्स खुलासा नही करता ।
4. अलाउंस- मिस यूनिवर्स को कई किस्म के अलाउंस भी मिलते हैं. जिसमे ट्रेवल अलाउंस और न्यूयॉर्क में साल भर रहने के लिए एक अपार्टमेंट भी शामिल है।
सीक्रेट अग्रीमेंट- मिस यूनिवर्स से कुछ अग्रीमेंट पर हस्ताक्षर भी करवाएं जाते हैं जिसमे ऊपर दिएं गएँ बातों का जिक्र रहता है।
मिस यूनिवर्स विजेताओं की सूची (Miss Universe Winners List 1952 to 2021 in Hindi)
वर्ष | विजेता का नाम | देश |
---|---|---|
2021 | हरनाज कौर संधू | भारत |
2020 | एंड्रिया मेजा | मेक्सिको |
2019 | जोजिबिनी टूंजी | जोजिबिनी टूंजी |
2018 | कैटरिओना इलिसा ग्रे | फिलीपींस |
2017 | डेमी-ले नेल-पीटर्स | दक्षिण अफ्रीका |
2016 | इरिस मितेनाएरे | फ्रांस |
2015 | पिया वुर्ट्ज़बाक | फिलीपींस |
2014 | पोलीना वेगा | कोलम्बिया |
2013 | गैब्रिएला इसलऱ़ | वेनेजुएला |
2012 | ओलिविया कुलपो | संयुक्त राज्य अमरीका |
2011 | लीला लोपेज | अंगोला |
2010 | जिमेना नावारेती | मेक्सिको |
2009 | स्टेफानिया फर्नाडिस | वेनेजुएला |
2008 | डायना मेंडोजा | वेनेजुएला |
2007 | रियो मोरी | जापान |
2006 | जुलेेका रिवेरा | प्यूर्टो रिको |
2005 | नैताली ग्लेबोवा | कनाडा |
2004 | जेनिफर हॉकिंस | ऑस्ट्रेलिया |
2003 | एमीलिया वेगा | डोमिनिकन गणराज्य |
2002 | ओक्साना फेदोरोवा | रूस |
2002 | जस्टिन पेसेक | पनामा |
2001 | डेनिस एम. क्विनोनेस | प्यूर्टो रिको |
2000 | लारा दत्ता | भारत |
1999 | मपुले क्बिलागोब | बोत्सवाना |
1998 | वेडी फित्जविलियम | ट्रिनिडाड और टोबैगो |
1997 | ब्रुक ली | संयुक्त राज्य अमरीका |
1996 | एलिसिया मेकाडो | वेनेजुएला |
1995 | चेल्सी स्मिथ | संयुक्त राज्य अमरीका |
1994 | सुष्मिता सेन | भारत |
1993 | डेयनारा टोरेेस | प्यूर्टो रिको |
1992 | मिसेल मैकलीन | नामीबिया |
1991 | लुपिटा जोन्स | मेक्सिको |
1990 | मोना ग्रुड | नार्वे |
1989 | एन्जडेजा विस्सेर | नीदरलैंड्स |
1988 | पोर्नटिक नखीरून कुनॉक | थाईलैण्ड |
1987 | सेसिला बोलोको | चिली |
1986 | बारबरा पेलेसिओ टेडे | वेनेजुएला |
1985 | डेब्रो कार्थी ड्यू् | प्यूर्टोरिको |
1984 | य्वोंने रायडिंग | स्वीडन |
1983 | लोरेन डौन्स | न्यूजीलैंड |
1982 | केरेन डायन बाल्डविन | कनाडा |
1981 | आइरीन सायस | वेनेजुएला |
1980 | शॉन वेथर्ली | संयुक्त राज्य अमरीका |
1979 | मेरिज सायलेरो | वेनेजुएला |
1978 | मार्गरेट गार्डिनर | दक्षिण अफ्रीका |
1977 | जनेले कमिशनग | ट्रिनिडाड और टोबैगो |
1976 | रीना मेसेंंजर | इजराइल |
1975 | ऐनी मरि पोटामो | फ़िनलैंड |
1974 | ऐम्पारो मूूनस | स्पेन |
1973 | मार्गरिटा मोरांन | फिलीपींस |
1972 | केरी एनी वेल्स | ऑस्ट्रेलिया |
1971 | जॉर्जीना रिज़्क़ | लेबनान |
1970 | मारिसोल मालरेट | प्यूर्टो रिको |
1969 | ग्लोरिया डियाज़ | फिलीपींस |
1968 | मरथा वास्कोनसेलोस | ब्राज़ील |
1967 | सिल्विया हिचकॉक | संयुक्त राज्य अमरीका |
1966 | मार्गरेटा अवित्सन | स्वीडन |
1965 | अपार्स होंगसकुला | थाईलैंड |
1964 | कोरिना सपे | ग्रीस |
1963 | अडिया मरिया वागस | ब्राज़ील |
1962 | नोर्मा नोलन | अर्जेंटीना |
1961 | मार्लेन समिड्ट | जर्मनी |
1960 | लिंडा बेमेन्ट | संयुक्त राज्य अमरीका |
1959 | अकिको कोजिमा | जापान |
1958 | लूज़ मरीना ज़ुलुग | कोलंबिया |
1957 | ग्लेडिस जेंडर | पेरू |
1956 | कैरोल मोरिस | संयुक्त राज्य अमरीका |
1955 | हिल्लेवी रोम्बीन | स्वीडन |