Skip to content

imvashi

  • Home
  • HindusimExpand
    • Vrat Tyohar
    • Devi Devta
    • 10 Mahavidya
    • Pauranik katha
  • TempleExpand
    • Jyotirlinga
    • ShaktiPeeth
  • AstrologyExpand
    • Jyotish
    • Face Reading
    • Shakun Apshakun
    • Dream
    • Astrologer
    • Free Astrology Class
  • BiogpraphyExpand
    • Freedom Fighter
    • Sikh Guru
  • TourismExpand
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Uttarakhand
    • Gujarat
    • Himachal Pradesh
    • Kerala
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Kerala
    • Karnataka
    • Nagaland
    • Odisha
  • Contact Us
Donate
imvashi
Donate

Neemuch (M.P): History & Tourist Places in Hindi

Byvashi Madhya Pradesh
4.8/5 - (54181 votes)

नीमच (Neemuch) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के नीमच ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है।

Neemuch: History, Facts & Tourist Places | Wiki

राज्यमध्य प्रदेश
क्षेत्रफल3875 वर्ग किमी.
भाषाहिंदी और इंग्लिश
दर्शनीय स्थलसुखानंद महादेव, ऑक्‍टरलोनी इमारत, नीलकंठ महादेव, अंतरी माथा मंदिर, भादवा माथा मंदिर आदि।
सम्बंधित लेखमध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल
कब जाएंनवम्बर से फरवरी।

नीमच को 30 जून 1998 में मध्य प्रदेश का स्वतंत्र जिला घोषित किया गया था। प्रारंभ में यह मंदसौर जिले का हिस्सा था। नीमच को CRPF की जन्मस्थली माना जाता है। ब्रिटिश शासन के दौरान यहां एक छावनी स्थापित की गई थी। आजादी के बाद छावनी को भारत की पैरा मिल्रिटी सेना की छावनी में परिवर्तित कर दिया गया।

वर्तमान में यह CRPF अर्थात क्रेन्दीय रिजर्व पुलिस बल के नाम से जाना जाता है। मंदसौर के समान यहां भी बड़े पैमाने पर अफीम का उत्पादन होता है।

नीमच के प्रमुख पर्यटन स्थल (Best Places to visit in Neemuch in Hindi)

3879 वर्ग किमी. में फैला यह जिला सुखानंद महादेव, ऑक्‍टरलोनी इमारत, नीलकंठ महादेव, अंतरी माथा मंदिर और भादवा माथा मंदिर आदि के लिए विख्यात है।

ऑक्‍टरलोनी इमारत– इस प्राचीन इमारत को सर डेविड ऑक्‍टरलोनी ने 1818 ई. में बनवाया था। वर्तमान में यह शानदार इमारत सीआरपीएफ अधिकारियों की मेस अर्थात् भोजनालय है। अजमेर-खंडवा लाइन पर स्थित इस इमारत को देखने के लिए सड़क और रेलमार्ग से पहुंचा जा सकता है। नीमच से 120 किमी. दूर उदयपुर यहां का नजदीकी एयरपोर्ट है।

नव तोरण मंदिर– भगवान विष्णु को समर्पित यह मंदिर नीमच के खोर में स्थित है। 11वीं शताब्दी के इस मंदिर में भगवान विष्णु की आकर्षक और विशाल प्रतिमा स्थापित है। भगवान विष्णु की प्रतिमा यहां वराह रूप में देखी जा सकती है। यह मंदिर चित्तौडगढ़ से 35 किमी. की दूरी पर है।

जावड– जिले का यह खूबसूरत नगर राजस्थान की सीमा से लगा हुआ है। नीमच यहां से 20 किमी. दूर है। जावड नंदन प्रिंट के लिए मशहूर है। इस प्रिंट की खासियत है कि इसमें परंपरागत चटकीले रंगों का प्रयोग किया जाता है। सुखानंद महादेव और चित्तौडगढ़ का प्रतापगढ़ यहां के नजदीकी दर्शनीय स्थल हैं।

नयागांव– नयागांव नीमच जिले से 15 किमी. उत्तर पश्चिम में है और इसकी सीमा राजस्थान से मिलती है। पवित्र चित्रकूट पहाड़ी पर बसा नयागांव सीमेंट प्लांट के लिए लोकप्रिय है। राष्ट्रीय राजमार्ग 79 यहीं से होकर गुजरता है।

देकन– नीमच से 32 किमी. दूर स्थित देकन एक छोटा-सा नगर है। अंतरी माथा मंदिर, भाडवा माथा मंदिर, राणा प्रताप सागर बांध, किशोर सागर, कोटा का जग मंदिर, भीमताल टैंक और चित्तौडगढ़ किला देकन के नजदीकी और लोकप्रिय दर्शनीय स्थलहैं। देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट यहां की नजदीकी एयरपोर्ट और नीमच रेलवे स्टेशन यहां का करीबी रेलवे स्टेशन है।

नीमच कैंसे पहुंचे (How To Reach Neemuch)

वायु मार्ग– इंदौर का देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट नीमच का निकटतम एयरपोर्ट है, जो यहां से 272 किमी. दूर है। इंदौर एयरपोर्ट देश के अनेक बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है।

रेल मार्ग– नीमच रेलवे स्टेशन चित्तौडगढ़-रतलाम रेल लाइन का महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। यह रेलवे स्टेशन नीमच को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ता है।

सड़क मार्ग– राष्ट्रीय राजमार्ग 59 नीमच को अन्य पड़ोसी शहरों से जोड़ता है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली आदि कई शहरों से यहां के लिए नियमित बसों की व्यवस्था है।

कहां ठहरें– नीमच में ठहरने के लिए होटलों की समुचित व्यवस्था नहीं है। इसके निकटतम एयरपोर्ट सिटी इंदौर में ठहरने के लिए होटलों की पर्याप्त व्यवस्था है।

Related Posts

  • Bhind (M.P): History & Tourist Places in Hindi

  • Uttara Phalguni: उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र की सम्पूर्ण जानकारी

  • Sagar (M.P): History & Tourist Places in Hindi

  • Vidisha (M.P): History & Tourist Places in Hindi

  • Bandhavgarh (M.P): History & Tourist Places in Hindi

Post Tags: #Madhya Pradesh#MP Tourism

All Rights Reserved © By Imvashi.com

  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
Twitter Instagram Telegram YouTube
  • Home
  • Vrat Tyohar
  • Hinduism
    • Devi Devta
    • 10 Maha Vidhya
    • Hindu Manyata
    • Pauranik Katha
  • Temple
    • 12 Jyotirlinga
    • Shakti Peetha
  • Astrology
    • Astrologer
    • jyotish
    • Hast Rekha
    • Shakun Apshakun
    • Dream meaning (A To Z)
    • Free Astrology Class
  • Books PDF
    • Astrology
    • Karmkand
    • Tantra Mantra
  • Biography
    • Freedom Fighter
    • 10 Sikh Guru
  • Astrology Services
  • Travel
  • Free Course
  • Donate
Search