Skip to content

imvashi

  • Home
  • HindusimExpand
    • Vrat Tyohar
    • Devi Devta
    • 10 Mahavidya
    • Pauranik katha
  • TempleExpand
    • Jyotirlinga
    • ShaktiPeeth
  • AstrologyExpand
    • Jyotish
    • Face Reading
    • Shakun Apshakun
    • Dream
    • Astrologer
    • Free Astrology Class
  • BiogpraphyExpand
    • Freedom Fighter
    • Sikh Guru
  • TourismExpand
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Uttarakhand
    • Gujarat
    • Himachal Pradesh
    • Kerala
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Kerala
    • Karnataka
    • Nagaland
    • Odisha
  • Contact Us
Donate
imvashi
Donate

मूलांक 5 | Numerology

Byvashi Astrology

Mulank 5 (Birth Date 5, 14, 23)

मूलांक (Mulanak) को अंग्रेजी में रूलिंग नंबर (Ruling Number) कहते है। इसे रुट नंबर (Root Number), भाग्य नंबर (Fate Number), रेडिक्स (Redix Number) आदि नामों से भी जाना जाता है।

“मूलांक व्यक्ति के जन्म तारीख का योग होता है” अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का जोड़ या योग ही उस व्यक्ति का मूलांक होता है। मूलांक को प्राप्त करके अंक शास्त्र द्वारा मनुष्य के स्वभाव एवं उसकी विशेषताओं के बारे में काफ़ी कुछ पता लगा सकता है।


मूलांक 5 भविष्यकथन 2021 (Ruling number- 5 Prediction 2021)

  • स्वामी ग्रह:- बुध
  • जन्म दिनांक:- 5, 14, 23

मूलांक 5 चारित्रिक विशेषता (Individual Characteristics of Ruling number 5)

मूलांक 5 वाले सौम्य स्वभाव वाले, तेज-तर्रार, बुद्धि व ज्ञान से सम्पन्न, चतुर व चालाक व्यक्ति होते हैं। इस मूलांक वाले व्यक्ति निर्णय लेने मे निपुण होते है। ऐसे व्यक्ति परिश्रम करने से करने से बचते है। कई बार तो आप करे या न करे के भवर जाल में भी झूलते रहते है।

मित्र तथा पारिवारिक जीवन ( Friends Family and Family Life)

मूलांक पांच के व्यक्तियों का प्रायः सभी से मिलाजुला संबंध होता है। आपके मित्रो में बड़े, प्रसिद्ध और व्यापारी वर्ग के लोग शामिल रहते है। मूलांक 3, 5 और 9 वाले लोगों के साथ आपकी मित्रता देखी जाती है। मिलनसार स्वभाव के होने के कारण महिला मित्र भी अधिक होते हैं।

आपका पारिवारिक जीवन भी सुखमय होता है। आपके भाई बंधु के साथ सामान्य व्यवहार रहता है। पारिवारिक जन से आपको लाभ भी होता है, आप स्वयं भी बूरे समय में मद्दत करते है।

मूलांक 5 प्रेम संबंध (Love af Life)

यदि विवाह या प्रेम संबंधों की बात की जाय तो मिलनसार होने के कारण इनके मित्र अधिक होते हैं, लेकिन मूलांक ५ वालों के प्रेम सम्बन्ध स्थायी नहीं रहते, ऐसा भी देखा गया है कि मूलांक ५ वाले कुछ लोगों के प्रेम सम्बन्ध धन के स्वार्थ में बनते हैं।इन्हें जल्द ही एक प्रेम सम्बंध को छोड़कर दूसरे के तरफ़ खिचते हुए देखा गया है। कुछ मामलों में देखा गया है कि इनके दो विवाह की भी संभावनाए रहती हैं, आमतौर पर गृहस्थी सुखी रहती हैं लेकिन संतान को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं।

अगर आप मूलांक संख्या 3,5 या 9 वाले से प्रेम अथवा विवाह करते है, तो ज्यादा उपयुक्त रहता है।

मूलांक 5 शिक्षा और व्यवसाय (Education & Profession for Ruling Number 5)

आप तुरंत निर्णय लेते है, कई बार आपके कार्य चौकाने वाले होते है। आप कार्य को बड़ी तेजी के साथ भी पूर्ण करते है। इसलिए आपके सफल होने के चान्स ज्यादा रहते है।

मूलांक 5 वाले व्यापार और उद्योग धंधों में अधिक सफलता पाते देखे गए हैं। ये अच्छे मैनेजर, गणितग्य, लेखाधिकारी, पब्लिक रिलेशन अधिकारी शिक्षाविद, डाक्टर, पत्रकार या ज्योतिषी हो सकते हैं। इन्हें वाणिज्य, बैंकिंग, अर्थशास्त्र और संगीत का भी अच्छा ज्ञान होता है।

आपको अपना खुदका व्यवसाय करना ज्यादा अच्छा लगता है। यदि आप नौकरी भी करेंगे तो साइड बिजनेस या इन्वेस्ट जैसे कार्यो में लगे रहते है। जिससे आपको आत्मसंतुष्टि प्राप्त हो।

मूलांक 5 वालों की आर्थिक स्थिति (Economic Status of Moolank 5)

मूलांक 5 वालों को धन की कोई कमी नहीं रहती। ये कठोर मेहनत या तिगडम के बल पर धन कमा ही लेते है। यानी कि इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। यदि धन की जरूरत हो, तो परिवार जन का सहयोग भी मिलता है।

मूलांक 5 वालो का स्वास्थ्य (Health of Mulank 5)

मूलांक 5 वाले सामान्यतः स्वस्थ्य रहते है, लेकिन कई बार अत्यधिक श्रम से इन्हें bimari पकड़ लेती है। आपके जीवन में त्वचा रोग, तंत्रिका संबंधी दुर्बलता, मानसिक तनाव संबधी समस्या रहती है। आप चिंता के कारण सबसे अधिक बीमार पड़ते हैं।

आपके शरीर में पीड़ा तथा तनाव हो सकता है। आप अनिद्रा के शिकार हो सकते है।  शरीर में  बदहजमी, सिर दर्द, नाक व आंखों की तकलीफ़ हो सकती है। बीमारी के हानिकारक प्रभाव को दूर करने के लिए आपको भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए, वृक्ष लगाना चाहिए।


मूलांक 9 के लिए 2021 कैसा जाएगा (Moolak-5 2021 Prediction in Hindi)


अंक 5 के स्वामी बुध ग्रह हैं और वर्तमान वर्ष 2021 का जोड़ 5 होने से उसके स्वामी भी बुध हैं।फलस्वरूप यह वर्ष आपके लिए अत्यंत शुभ होने वाला है। इस साल आपको मेहनत का फल मिलेगा।

नौकरी पेशा लोगो को साल के मध्य में प्रमोशन के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों के लिए भी ये साल बहुत अच्छा रहने वाला है, आप अपने जीवनसाथी के साथ इस वर्ष बाहर घूमने जा सकते हैंयदि आप अविवाहित है तो विवाह होगा। छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

शुभ वर्ष, महीना, दिन तथा दिनांक (favorable Year, Month, Day and Date)

इनके लिए मूलांक 5,14 व 23 तारीखे और शुक्रवार, गुरुवार, शनिवार और बुधवार के दिन शुभ रहते हैं। रंगों की बात करें तो इनके लिए हरा, हल्का खाकी व सफेद रंग अनुकूल होते हैं।

  • शुभ वर्ष          – 2021
  • शुभ महीना    –   मई , जनवरी         
  • शुभ दिन        –  बुधवार ,शुक्रवार, गुरुवार, शनिवार
  • शुभ दिनांक   –  5, 14 तथा 23
  • शुभ रंग        –  हरा, व सफेद रंग

सावधानी और उपाय (Ramedical steps of Ruling Number 5)

  1. बुध यंत्र स्थापित करें।
  2. हरे वस्त्र का प्रयोग करे।
  3. भगवान गणेश की स्तुति करें।

अन्य मूलांक का भविष्य जानने के लिए क्लिक करें


Tags:- Moolank 9 in numerology, mulank 9 2021 Prediction in hindi,

Related Posts

  • अंक ज्योतिष : Best Numerology Books Review & PDF [Hindi]

  • मूलांक 1 | Numerology

  • मूलांक 8 | Numerology

  • मूलांक 6 | Numerology

  • मूलांक 2 | Numerology

Post Tags: #Numerology

All Rights Reserved © By Imvashi.com

  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
Twitter Instagram Telegram YouTube
  • Home
  • Vrat Tyohar
  • Hinduism
    • Devi Devta
    • 10 Maha Vidhya
    • Hindu Manyata
    • Pauranik Katha
  • Temple
    • 12 Jyotirlinga
    • Shakti Peetha
  • Astrology
    • Astrologer
    • jyotish
    • Hast Rekha
    • Shakun Apshakun
    • Dream meaning (A To Z)
    • Free Astrology Class
  • Books PDF
    • Astrology
    • Karmkand
    • Tantra Mantra
  • Biography
    • Freedom Fighter
    • 10 Sikh Guru
  • Astrology Services
  • Travel
  • Free Course
  • Donate
Search