मूलांक 6 | Numerology
मूलांक 6 (Birth Date 6, 15, 24)

मूलांक (Mulanak) को अंग्रेजी में रूलिंग नंबर (Ruling Number) कहते है। इसे रुट नंबर (Root Number), भाग्य नंबर (Fate Number), रेडिक्स (Redix Number) आदि नामों से भी जाना जाता है।
“मूलांक व्यक्ति के जन्म तारीख का योग होता है” अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का जोड़ या योग ही उस व्यक्ति का मूलांक होता है। मूलांक को प्राप्त करके अंक शास्त्र द्वारा मनुष्य के स्वभाव एवं उसकी विशेषताओं के बारे में काफ़ी कुछ पता लगा सकता है।
मूलांक 6 भविष्यफल (Ruling number- 6 Prediction 2021)
- स्वामी ग्रह:- शुक्र
- जन्म दिनांक:- 6, 15, 24
6 अंक वाले जातक शुक्र से प्रभावित होते हैं। ऐसे जातकों का जन्म किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को हुआ होता है। उनका मूलांक 6 बनता है। यदि आपका जन्म इस तारीख में हुआ है, तो आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए..
मूलांक 6 चारित्रिक विशेषता (Individual Characteristics of Ruling number 6)
मूलांक 6 का स्वामी शुक्र ग्रह है। ऐसे लोग हंसमुख, कलाप्रेमी और सौंदर्य के उपासक होते है। महंगे वस्त्र और सजने सवरने का बहुत शौक होता है। ऐसी स्त्री अक्सर आईने के आगे घंटो बैठी रहती है। शरीर को प्यार करते हैं, साफ और स्वच्छ रहते हैं ताकि वे आकर्षक और सेक्सी दिखें।6
ऐसे लोग जरूरत से ज्यादा आशावादी होते हैं। बाहर से पूर्णतः भौतिकवादी होते हुए भी मन का कोई कोना आध्यात्मिक रंग से रंगा हुआ होता है।
शुक्र का प्रभाव 20 अप्रैल से 27 मई और 27 अगस्त से 27 सितंबर तक अधिक प्रभावी रहता है। यदि किसी व्यक्ति का जन्म इस अवधि और 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो तो उसके जीवन में शुक्र का प्रभाव अधिक रहेगा।
मित्र और पारिवारिक जीवन (Friends & Family Life)
सामान्यतय: मूलांक 6 वालों का बहन भाइयों और परिजनों के साथ कुछ मतभेद रहता है। लेकिन ये मित्रता करने में माहिर होते हैं। इनके पास गज़ब की चुम्बकीय शक्ति है। जिस कारण आपके मित्रों की संख्या भी अधिक रहती है। इनकी 2,3,6,9 मूलांक वालो से इनकी अच्छी निभती है।
मूलांक 6 प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन (Mulank 6 Love Life & Marriage)
शुक्र ग्रह को सबसे सुन्दर ग्रह माना जाता है इसलिए मूलांक 6 वालों की सुंदरता काफी आकर्षित करती है। फलस्वरूप इस अंक के जातक विपरीत लिंगी से शीघ्र आकर्षित हो जाते है और स्वयं भी दुसरो को आकर्षित करने में ये दक्ष होते हैं। आपको चाहिए कि विपरीत लिंगियों से निश्चित दूरी बनाकर रखे।
वैवाहिक जीवन सामान्यतः सुखमय रहता है, यह अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक होते है।
मूलांक 6 शिक्षा और व्यवसाय (Education & Profession for Ruling Number 6)
वैसे देखे तो शिक्षा के प्रति आपकी बहुत ज्यादा रूचि नहीं होती है। इनका समय सजने सवरने में ही नष्ट हो जाता जी। कई बार शिक्षा में ब्रेक होते हुए भी देखे गए हैं। लेकिन संगीत एवं चित्रकला में इनकी अच्छी रुचि होती है।
मूलांक 6 वालो के लिए संगीत, कला, वस्त्र, आभूषण, सजावट, फ़िल्म, नाटक, खान-पान, होटल आदि से संबंधित काम करना शुभ रहता है।
मूलांक 6 वालों की आर्थिक स्थिति (Mulak 6 Economic Status )
इनका आर्थिक जीवन उतार चढ़ाव से भरा रहता है। शुक्र से प्रभावित होने के कारण सजावट, भोग विलास की वस्तुओं में अधिक रुचि होती है। जिससे खर्चा अधिक होता है। आपको चाहिए कि व्यर्थ के दिखावे से बचे और जितनी चादर हो, उतना ही पांव पसारे।
मूलांक 6 वालो का स्वास्थ्य (Health & Disease)
मूलांक 9 वाला का स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा रहता है। ऐसे लोगो का शरीर आकर्षक, शारीरिक शक्ति लेकिन आत्मिक शक्ति कम होती है। जीवन में, कफ, गला, नाक फ़ेफ़ड़े, छाती व गुप्त रोग होने की संभावना रहती है।
शुभ वर्ष, महीना, दिन तथा दिनांक (Favourable Month, Day and Date)
6 अंक वाले जातक अगर कोई भी काम शुक्रवार को करते हैं, तो उसके उचित व अनुकूल परिणाम आते हैं। शुभ श्वेत तथा हल्का नीला रंग इनके लिए सौभाग्यवर्द्धक होता है। इस रंग का रूमाल भी यदि ये लोग अपने पास रखते हैं, तो सौभाग्य में वृद्धि कराता है।
- शुभ महीना – जून अगस्त
- शुभ दिन – शुक्रवार, सोमवार
- शुभ दिनांक – 6, 15 तथा 24
- शुभ रंग – सफेद तथा हल्का नीला
मूलांक 6 के लिए 2021 कैसा जाएगा (Mulak-6 Prediction 2021 in Hindi)
मूलांक 6 शुक्र ग्रह और वर्ष 2021 बुध का ग्रह है। शुक्र और बुध के संयोग के कारण यह वर्ष आपके लिए उत्तम परिणाम देने वाला होगा। इस साल मौज-मस्ती और घर का माहौल अच्छा रहने वाला है। आप लंबी यात्राओं पर भी जाएंगे और कुछ रमणीक स्थानों का भ्रमण करेंगे।
नौकरी पेशा लोगो के लिए यह वर्ष खुश खबरी लेकर आएगा, वेतन में वृद्धि अथवा प्रमोशन सम्भव है। शादीशुदा जीवन काफी संतुष्टि भरा रहेगा। जीवन साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी के लिए भी वर्ष शुभ है।
सावधानी और उपाय (Ramedical steps of Ruling Number 6)
- खर्च पर नियंत्रण रखें।
- भगवती देवी की उपासना करें।
- शुक्रवार को दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
- शुक्रवार को सफेद वस्त्र धारण करें।
अन्य मूलांक का भविष्य जानने के लिए क्लिक करें
Tags:- Moolank 6 Numerology 2021 predictions in Hindi.