मूलांक 8 | Numerology
मूलांक 8 (Birth Date 8, 17, 26)
![Number 8 (Mulank 8)](https://imvashi.com/wp-content/uploads/Number-8-numerology.png)
मूलांक (Mulanak) को अंग्रेजी में रूलिंग नंबर (Ruling Number) कहते है। इसे रुट नंबर (Root Number), भाग्य नंबर (Fate Number), रेडिक्स (Redix Number) आदि नामों से भी जाना जाता है।
“मूलांक व्यक्ति के जन्म तारीख का योग होता है” अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का जोड़ या योग ही उस व्यक्ति का मूलांक होता है। मूलांक को प्राप्त करके अंक शास्त्र द्वारा मनुष्य के स्वभाव एवं उसकी विशेषताओं के बारे में काफ़ी कुछ पता लगा सकता है।
मूलांक 8 भविष्यफल 2021 (Ruling number- 8 Prediction 2021)
- स्वामी ग्रह- शनि
- जन्म दिन- 8, 17, 26
जिन व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 8होता है। क्योंकि उनके जन्म तारीखों का योग 8 होता है- (8=8, 18=1+7=8, 27=2+6=8। यदि आपका या आपके किसी जानने वाले का जन्म किसी भी माह की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है। तो आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए..
मूलांक 8 चारित्रिक विशेषता (Individual Characteristics of Ruling number 8)
मूलांक 8 पर शनि का प्रभाव होता है। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी माह की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ होता है, वे लोग 8 मूलांक से प्रभावित होते हैं। शनि से प्रभावित होने के कारण रहस्यवादी व जटिल व्यक्तित्व के धनी होते हैं।
मूलांक के व्यक्ति प्रायः अन्तर्मुखी प्रवृति के होते है, ये लोग प्रचार-प्रसार से दूर अपने कामो में लगे रहते हैं।
अपने स्वभाव के कारण हर बात की गहराई में जाने वाले होते हैं। इनका व्यक्तित्व शक्तिशाली होता है और अपने जीवनकाल में कोई महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।
मित्र तथा पारिवारिक जीवन (Friends and Family Life)
मूलांक 8 वालों का अपने मित्रों परिजनों तथा अपने भाई बहनों से सामान्य रिश्ता रहता है। किंतु पिता से वैचारिक मतभेद होने की सम्भावना रहती है।
मूलांक 8 वाले अकेले रहना पसंद करते है, यह किसी को जल्दी मित्र नही बनाते। इसलिए इनके मित्रों की संख्या रहती है। इनके घनिष्ठ मित्रों में मूलांक 3-4-5-7-8 वाले लोग पाए जाते है। ये स्वभाव से कट्टर और सैद्धांतिक होते हैं, विचारों में विरोध की परवाह नहीं करते, जिस कारण शत्रु बना बैठते है।
मूलांक 8 प्रेम संबंध (Love & Marriage Life)
मूलांक 8 वालो के लिए प्रेम और वैवाहिक जीवन उतार चढ़ाव भरा रहता है। इनके प्रेम सम्बन्ध स्थायित्व नही रहता। वैचारिक मतभेद बना रहता है। ऐसे लोग कई बार दिल की बात मन में छुपाए बैठे रहते हैं इज़हार नही करते।
प्रायः इनका विवाह देरी से होता हैं। आपको चाहिए जीवन के सुखी होने में व्यवधान आ सकता है।
मूलांक 8 शिक्षा और व्यवसाय (Education & Profession of Ruling Number 8)
जिस प्रकार शनि ग्रह सभी ग्रहों में सबसे धीरे धीरे चलने वाला ग्रह है उसी प्रकार मूलांक 8 वाले लोग भी धीरे धीरे ही जीवन में सफलता को प्राप्त करते हैं। मूलांक 8 ट्रांसपोर्ट, ठेकेदार, मशीनरी, बीमा एजेंट, प्रिंटिंग प्रेस आदि में भी ये सफल रहते हैं।
मूलांक 8 वालों की आर्थिक स्थिति (Economic Status of Moolank 8)
आप निरर्थक खर्च करना पसंद नहीं करते है
यदि इनके आर्थिक स्थिति की बात की जाय तो इनकी आर्थिक स्थिति को अच्छा कहा जा सकता है क्योंकि मूलांक 8 वाले लोगों में संग्रह करने की अच्छी प्रवृत्ति होती है। ये फ़िजूलखर्ची बिल्कुल नहीं करते, जो भी खर्चे करते हैं बहुत सोच समझ कर करते हैं यही कारण है कि ये काफ़ी धन इकट्ठा कर लेते हैं और धनवान हो जाते हैं।
यदि वे महत्त्वाकांक्षी होते हैं, तो उच्च स्थानों पर पदासीन हो जाते हैं। सांसारिक या मौलिक दृष्टि से 8 सौभाग्यपूर्ण अंक नहीं है। इस अंक वाले जातकों को जीवन में संघर्ष करना पड़ता है। उन्हें बड़े-बड़े दुःख उठाने पड़ते हैं। 8 अंक वाले व्यक्तियों को चाहिए कि वे अपनी योजनाएं और महत्त्वपूर्ण कार्य किसी भी महीने की 8, 17 26 तारीखों में कार्यान्वित करें।
मूलांक 8 वालो का स्वास्थ्य (Health and Diseases)
मूलांक 8 वाले किसी न किसी रोग से परेशान रहते है। किडनी के रोग, आंतो में विकार, फोड़ा फुंसी, श्वसन तंत्र, रक्त सम्बंधित रोग, तथा गठिया आदि बीमारी होने की प्रबल संभावनाए होती हैं। आपको मॉस मदिरा का सेवन नही करना चाहिए।
मूलांक 8 के लिए 2021 कैसा जाएगा (Moolak-8 2021 Prediction in Hindi)
अंक 8 के लिए 2021 का वर्ष बहुत ही बेहतर जाने वाला है। यह वर्ष आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा। जिससे आप पिछले वर्ष के अधूरे सपने पूरे करेंगे और आप अपनी एक नई पहचान बनाएंगे।
रिश्तों कर मामले में यह वर्ष मिला जुला फल देगा, आप अपने काम में इतना व्यस्त हो जाएंगे, जिससे अपने प्रेमी और परिवार को अधिक समय ही नहीं दे पाएंगे।
आपके व्यस्तता के प्रभाव आपके स्वास्थ्य में भी पड़ सकता है। आपको अपनी सेहत पर बहुत ध्यान देने की जरूरत होगी. संतुलित दिनचर्या और नियमित योगाभ्यास करें। विद्यार्थी के लिए यह वर्ष शुभ है, पढ़ाई में किसी मार्ग दर्शक का साथ मिल सकता है।
शुभ वर्ष, महीना, दिन तथा दिनांक (Good Year, Month, Day and Date)
अंक 8 शनि का है। आपके लिए 8, 17 व 26 तारीखे और शनिवार, सोमवार शुभ है आपको किसी भी नए काम की शुरुवात के लिए इनका चुनाव करना चाहिए। रंगों की बात करें तो गहरा भूरा, काला व नीला रंग अनुकूल हैं।
मूलांक 8 सावधानी और उपाय (Ramedical steps of Ruling Number 8)
- शनि की उपासना करें।
- भगवान शिव और हनुमान की उपासना अशुभ फल में कमी लाएगा।
- शनिवार दशरथ कृत शनि स्त्रोत, अथवा शनि चालीसा का पाठ करें।
- बुधवार को यात्रा से बचें।
अन्य मूलांक का भविष्य जानने के लिए क्लिक करें
Tags:- Moolank 8 in numerology, mulank 8 Prediction 2021 in hindi,