Skip to content

imvashi

  • Home
  • HindusimExpand
    • Vrat Tyohar
    • Devi Devta
    • 10 Mahavidya
    • Pauranik katha
  • TempleExpand
    • Jyotirlinga
    • ShaktiPeeth
  • AstrologyExpand
    • Jyotish
    • Face Reading
    • Shakun Apshakun
    • Dream
    • Astrologer
    • Free Astrology Class
  • BiogpraphyExpand
    • Freedom Fighter
    • Sikh Guru
  • TourismExpand
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Uttarakhand
    • Gujarat
    • Himachal Pradesh
    • Kerala
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Kerala
    • Karnataka
    • Nagaland
    • Odisha
  • Contact Us
Donate
imvashi
Donate

Phek (Nagaland): History & Tourist Places in Hindi

Byvashi Nagaland
4.9/5 - (5478 votes)

फेक (Phek) भारत के नागालैण्ड राज्य का एक शहर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है।

राज्यनागालैंड
क्षेत्रफल2026 Sq. Km.
ग्लोब पर स्थिति25 डिग्री 39 इंच पूर्वी देशांतर और 94 डिग्री 29 इंच पर स्थित है।
भाषाChokri, Khezha/Kuzhale, Pochury, Nagamese, English
दर्शनीय स्थलग्लोरी पिक, चाकेसंग सांस्कृतिक अनुसंधान संस्थान, शिलोई झील, दजुदू झील और जनीबू चोटी आदि।

बेहतरीन पर्यटक स्थलों, गुफाओं, झरनों और जंगलों को संजोए फेक नागालैण्ड में स्थित हैं। यहां पर पर्यटक ट्रैकिंग और बर्ड वाचिंग का आनंद ले सकते हैं। दजुदू झील और जनीबू पीक ट्रैकिंग और बर्ड वाचिंग के लिए बेहद उत्तम हैं। पर्यटक स्थलों के अलावा यहां पर आदिवासी जीवन और उनकी संस्कृति की आकर्षक छटा देखी जा सकती है।

यह आदिवासी वर्ष में कई शानदार उत्सवों का आयोजन करते हैं। स्थानीय निवासियों में यह उत्सव बहुत लोकप्रिय है। उनके अलावा यह पर्यटकों को भी बहुत पसंद आते है। अत: इस उत्सव में स्थानीय निवासियों और पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा सकती है।

ग्लोरी पीक: ग्लोरी पीक की गिनती फेक के प्रमुख पर्यटक स्थलों में की जाती है। यह प्राकृतिक रूप से बहुत खूबसूरत है क्योंकि प्रकृति ने यहां पर अपनी सुन्दरता को खुलकर बिखेरा है। इस चोटी से माउंट एवरेस्ट और माउंट सारामती के खूबसूरत दृश्य देखे जा सकते हैं। अपने खूबसूरत दृश्यों के अलावा यह पिकनिक स्पॉट के रूप में भी पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है।

चाकेसंग सांस्कृतिक अनुसंधान संस्थान: कोहिमा की उत्तर-पूर्व दिशा में 56 कि.मी. की दूरी पर स्थित चाकेसंग सांस्कृतिक अनुसंधान संस्थान स्थित है। इस संस्थान की स्थापना 1992 ई. में की गई थी। यह संस्थान आदिवासियों की संस्कृति और उत्सवों का मुख्य केन्द्र है।

यहां पर इनकी संस्कृति और इतिहास से जुड़ी घटनाओं और वस्तुओं की झलक देखी जा सकती है। अगर कोई भी आदिवासियों के रहन-सहन और संस्कृति की झलक देखना चाहता है तो चाकेसंग सांस्कृतिक अनुसंधान संस्थान से अच्छा दूसरा विकल्प नहीं हो सकता।

शिलोई झील: स्थानीय निवासी इस झील को लित्सम नाम से पुकारते हैं। यह झील पहाड़ियों से घिरी हुई है और बहुत खूबसूरत है। इसका आकार एक विशाल पदचिन्ह जैसा है। झील के आस-पास का क्षेत्र भी काफी खूबसूरत है और पर्यटकों को बहुत पसंद आता है।

पर्यटकों को यहां आकर बहुत अच्छा लगता है क्योंकि शहर के कंक्रीट के जंगल से दूर इसके हरे-भरे वातावरण में समय बिताना उनमें नई शक्ति और स्फुर्ति का संचार करता है।

दजुदू झील और जनीबू चोटी: दजुदू झील पटकाई पर्वत श्रृंखला का भाग है। चोटी के पास एक झील भी है। इस झील से कई पौराणिक कथाएं जुड़ी हुई हैं। इस कारण स्थानीय निवासी इस झील में कभी नहीं उतरते और न ही इसमें कोई कुड़ा-करकट फेंकते हैं।

झील देखने के बाद जनीबू चोटी पर ट्रैकिंग का आनंद लिया जा सकता है। ट्रैकर्स के अलावा यह प्रकृति प्रेमियों को भी बहुत पसंद आता है क्योंकि वह यहां पर विभिन्न प्रजातियों के खूबसूरत पक्षियों को देख सकते हैं।

गुफाएं: फेक में पर्यटक खूबसूरत गुफाओं को देख सकते हैं। इन गुफाओं में जापानी गुफा और मिराकल गुफा प्रमुख है। जापानी गुफा ऐतिहासिक पर्यटक स्थल है क्योंकि यह ब्रिटेन और जापान के बीच युद्ध की मूक गवाह हैं।

फेक कैसे पहुंचे (How To Reach Phek)

वायु मार्ग: दीमापुर नागालैंड का प्रमुख शहर है। यहां पर हवाई अड्डे का निर्माण किया गया है। हवाई अड्डे से आसानी से फेक तक पहुंच सकते हैं।

रेल मार्ग: फेक के पास कोहिमा रेलवे स्टेशन है। कोहिमा से फेक मात्र 145 कि.मी. की दूरी पर है।

सड़क मार्ग: कोहिमा और दीमापुर से बसों व निजी वाहनों द्वारा आसानी से फेक तक पहुंचा जा सकता है।

Related Posts

  • Mon (Nagaland): History & Tourist Places in Hindi

  • Wokha (Nagaland): History & Tourist Places in Hindi

  • Tuensang (Nagaland): History & Tourist Places in Hindi

  • Dimapur (Nagaland): History & Tourist Places in Hindi

  • Zunheboto (Nagaland): History & Tourist Places in Hindi

Post Tags: #Nagaland#Nagaland Tourism

All Rights Reserved © By Imvashi.com

  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
Twitter Instagram Telegram YouTube
  • Home
  • Vrat Tyohar
  • Hinduism
    • Devi Devta
    • 10 Maha Vidhya
    • Hindu Manyata
    • Pauranik Katha
  • Temple
    • 12 Jyotirlinga
    • Shakti Peetha
  • Astrology
    • Astrologer
    • jyotish
    • Hast Rekha
    • Shakun Apshakun
    • Dream meaning (A To Z)
    • Free Astrology Class
  • Books PDF
    • Astrology
    • Karmkand
    • Tantra Mantra
  • Biography
    • Freedom Fighter
    • 10 Sikh Guru
  • Astrology Services
  • Travel
  • Free Course
  • Donate
Search