Skip to content

imvashi

  • Home
  • HindusimExpand
    • Vrat Tyohar
    • Devi Devta
    • 10 Mahavidya
    • Pauranik katha
  • TempleExpand
    • Jyotirlinga
    • ShaktiPeeth
  • AstrologyExpand
    • Jyotish
    • Face Reading
    • Shakun Apshakun
    • Dream
    • Astrologer
    • Free Astrology Class
  • BiogpraphyExpand
    • Freedom Fighter
    • Sikh Guru
  • TourismExpand
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Uttarakhand
    • Gujarat
    • Himachal Pradesh
    • Kerala
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Kerala
    • Karnataka
    • Nagaland
    • Odisha
  • Contact Us
Donate
imvashi
Donate

रायबरेली (Raebareli)

Byvashi Uttar Pradesh
4.9/5 - (54165 votes)

रायबरेली (Raebareli) भारत के उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 80 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। यह भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी का निर्वाचन क्षेत्र भी रहा है। यहां पर उत्तर प्रदेश का पहला ऐम्स (AIMS) स्थापित हुआ है।

NIFT Raebareli
राज्यउत्तर प्रदेश
क्षेत्रफल4,609
भाषाहिंदी, इंग्लिश
पर्यटन स्थलडलमउ, ऊंचाहार, समसपुर पक्षी अभ्यारण, इंदिरा गांधी स्मारक वनस्पतिक बगीचा, जायस आदि।
घूमने का समयअक्टूबर से फरवरी।

रायबरेली का इतिहास (History of Raebareli)

रायबरेली जिले की स्थापना 1858 ई. में ब्रिटिशों द्वारा की गई थी। माना जाता है कि इस शहर की स्थापना “भार” द्वारा की गई थी और इस जगह को “भारौली” अथवा “बरौली” के नाम से जाना जाने लगा। लेकिन कुछ समय बाद इस जगह का नाम “बरेली” रख दिया गया। बाद में बरेली शब्द के आगे राय जोड़कर इस जगह का नाम “रायबरेली” रख दिया गया।

भारत के स्वतंत्रता संग्राम के समय इस जगह की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। सन् 1857 की क्रांति के दौरान जनपद रायबरेली जिले राजा राना बेनी माधव सिंह ने 18 महीने तक अंग्रेजों से स्वतंत्र कराया था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सन 1925 में स्वतंत्रता आंदोलन का बिगुल फूंका था। गांधी जी को सुनने और देखने के लिए आसपास के जिलों से लोग हज़ारों लोग आए थे। आज भी लालगंज में बना गांधी चबूतरा आंदोलन की यादों को ताजा करता है।

रायबरेली के प्रमुख पर्यटन स्थल (Please to visit in Raebareli)

Raebareli tourist palces: रायबरेली जिले में पयर्टको के आकर्षण के कई स्थल है. जिन मेडलमउ, ऊंचाहार, समसपुर पक्षी अभ्यारण, इंदिरा गांधी स्मारक वनस्पतिक बगीचा और जायस आदि प्रमुख है।

#1 डलमउ (Dalmau)

डलमउ, राय बरेली का सबसे प्रमुख शहर है। गंगा नदी के तट पर स्थित यह जगह प्राचीन समय में काफी प्रसिद्ध थी। डलमउ में ऐसे कई प्राचीन सरंचनाएं है जो इस शहर की समृद्धि को प्रतिबिम्बित करते हैं।

डलमउ स्थित प्रमुख स्थलों में राजा डल का किला, नवाब शुजा-उद-दौला का महल और अल्हा उदल की बैठक आदि है। इसके अतिरिक्त यहां बारा मठ, महेश गिरी नाथ, निराला स्मारक संस्थान और डलमउ पम्प नहर आदि भी स्थित है।

#2 ऊंचाहार (Unchahar)

रायबरेली स्थित ऊंचाहार थर्मल पावर प्लांट का परिचालन नेशनल थर्मल पावर कॉरपेरशन लिमिटेड कर रही है। यह प्लांट 1988 ई. में शुरू हुआ था। इसके लिए कोयला झरिया तथा उत्तर करणपुरा कोयल क्षेत्र से लिया जाता है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली जैसे प्रमुख राज्य इससे जुड़े हुए है।

#3 समसपुर पक्षी अभ्यारण (Samaspur Bird Sanctuary)

समसपुर पक्षी अभ्यारण राय बरेली जिला के सालोन में स्थित है। यह अभ्यारण लखनऊ से लगभग 122 किलोमीटर की दूरी पर है। इस अभ्यारण की स्थापना 1987 ई. में की गई थी। समसपुर पक्षी अभ्यारण लगभग 780 हैक्टेयर के क्षेत्र में फैला हुआ है।

यहां पक्षियों की करीबन 250 प्रजातियां देखी जा सकती है। इसके अतिरिक्त समसपुर पक्षी अभ्यारण स्थित झील में बारह प्रकार की मछलियां देखी जा सकती है। इस अभ्यारण में घूमने के लिए सबसे उचित समय नवम्बर से मार्च है।

#4 इंदिरा गांधी स्मारक वनस्पतिक बगीचा (Indira Gandhi Smarak Vanaspati Udyan, Rae Bareli)

इंद्रा गांधी स्मार उद्यान की स्थापना सन् 1986 ई. में हुई थी। यह बगीचा लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग के बाएं दिशा में स्थित है। साई नदी के पूर्व दिशा में स्थित यह बाग बहुत ही सुंदर है। इस बाग का कुल क्षेत्रफल 57 हेक्टेयर है।

इस बगीचे का उद्देश्य केवल इस जगह पर फूल, फल या सब्जियों उगाना ही नहीं है बल्कि वैज्ञानिकों, अनुसंधानकर्ताओं, विद्यार्थियों तथा आम जनता में पौधों के प्रति और जागरूकता एवं शक्षिक संस्थापन करना भी है। वनस्पतिक बगीचे से जिनका सम्बन्ध है उसमें औषधीय प्लांट ट्रायल, परम्परागत प्लांट ट्रायल, इकोनॉमिक प्लांट ट्रायल, बुलबॉस गार्डन, रॉक गार्डन, रोज गार्डन और ग्रीन हाऊस आदि है। और पढें: इंदिरा गांधी की अनसुनी कहानी

#5 जायस (Jayas, Raebareli)

रायबरेली जिला स्थित जयस काफी प्राचीन शहर है। किसी समय में यह जगह राजा उद्यान की राजधानी थी। ऐसा माना जाता है कि पद्मावत और अखरावत के लेखक महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी का जन्म यहीं पर हुआ था। उन्हीं की याद में यहां मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक (Malik Muhammed Jaisi Smarak) का भी निर्माण करवाया गया हैं।

रायबरेली कैंसे पहुंचे (How to Rech Raebareli)


वायु मार्ग
: यहां का सबसे निकटतम हवाई अड्डा अमौसी, लखनऊ है।

रेल मार्ग: भारत के कई प्रमुख शहरों से राय बरेली रेलमार्ग द्वारा पहुंचा जा सकता है।

सड़क मार्ग: रायबरेली सड़क मार्ग द्वारा भारत के कई प्रमुख शहरों से पहुंचा जा सकता है।

कहां ठहरें: रायबरेली में ठहरने के लिए अच्छे होटलों का अभाव है। इसलिए यहां आने वाले पर्यटक इसके नजदीकी शहर लखनऊ में ठहरते हैं।


Raebareli Tourist Places Video

Related Posts

  • हरदोई (Hardoi)

  • शाहजहांपुर (Shahjahanpur)

  • मुरादाबाद (Moradabad)

  • मेरठ (Meerut)

  • गोरखपुर (Gorakhpur)

Post Tags: #Raebareli#Uttar Pradesh#Uttar Pradesh Tourism

All Rights Reserved © By Imvashi.com

  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
Twitter Instagram Telegram YouTube
  • Home
  • Vrat Tyohar
  • Hinduism
    • Devi Devta
    • 10 Maha Vidhya
    • Hindu Manyata
    • Pauranik Katha
  • Temple
    • 12 Jyotirlinga
    • Shakti Peetha
  • Astrology
    • Astrologer
    • jyotish
    • Hast Rekha
    • Shakun Apshakun
    • Dream meaning (A To Z)
    • Free Astrology Class
  • Books PDF
    • Astrology
    • Karmkand
    • Tantra Mantra
  • Biography
    • Freedom Fighter
    • 10 Sikh Guru
  • Astrology Services
  • Travel
  • Free Course
  • Donate
Search