Ratlam (M.P): History & Tourist Places in Hindi
रतलाम (Ratlam) मध्य प्रदेश राज्य के मालवा क्षेत्र में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। रतलाम को पूर्व में रत्नपुरी नाम से जाना जाता था।
Ratlam History & Tourist Places in Hindi
राज्य | मध्य प्रदेश |
क्षेत्रफल | 4861 वर्ग किमी. |
भाषा | हिन्दी, मारवाडी, अंग्रेजी |
औसत वर्षा | 900 मिमी. |
दर्शनीय स्थल | कालिका माता मंदिर, बिलपाकेश्वर, केक्टस गार्डन, जाओरा और सैलाना आदि। |
संबंधित लेख | मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल |
कब जाएं | अक्टूबर से मार्च। |
मालवा क्षेत्र के उत्तर पश्चिम में स्थित रतलाम मध्य प्रदेश का प्रमुख जिला माना जाता है। इस नगर की स्थापना कैप्टन बोर्थविक ने 1829 में की थी। रतलाम जिले का गठन 1948 में हुआ और इसे 1949 में मान्यता मिली।
रतलाम के प्रमुख पर्यटन स्थल (Best Places to visit in Ratlam)
Ratlam Tourist Places: रतलाम जिले में कालिका माता मंदिर, बिलपाकेश्वर और शिव मंदिर प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। इनके अलावा सैलाना का केक्टस गार्डन, जाओरा और सैलाना के निकट खरमोर का पक्षी अभ्यारण्य देखने के लिए भी लोगों का नियमित आना जाना लगा रहता है।
1. नामली (Namli)
मालवा के पठार पर स्थित नामली एक ऐतिहासिक महत्व वाला नगर है। रतलाम से 12 किमी. की दूरी पर स्थित नामली पंचेड के संचोरा चौहानों के काल में एक प्रशासनिक बस्ती थी। लोकप्रिय संत नामलिया के नाम पर इस स्थान का नाम नामली पड़ा। पूर्व में यहां संत नामलिया का आश्रम था।
2. सैलाना पक्षी अभ्यारण्य (Sailana Wildlife Sanctury)
13 वर्ग किमी. के क्षेत्र में फैले इस अभ्यारण्य की स्थापना 1983 में की गई थी। यह अभ्यारण्य पक्षियों की विविध प्रजातियों का घर माना जाता है। प्रवासी पक्षी भी अनुकूल मौसम में यहां बड़ी संख्या में देखे जा सकते हैं। जुलाई से सितंबर का समय यहां आने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है।
3. हुसैन टेकरी (Hussain Tekri Sharif waqf Jaora)
हुसैन टेकरी का निर्माण जाओरा के नवाब मोहम्मद इफ्तिकार अली खान बहादुर ने 19 वीं शताब्दी में करवाया था। हुसैन टेकरी की कब्र में ही मोहम्मद इफ्तिखार अली खान बहादुर को भी दफनाया गया है। मोहर्रम के मौके पर हजारों की तादाद में लोग यहां एकत्रित होकर हुसैन के प्रति सम्मान प्रकट करते हैं।
4. बिलपांक (Bilpank)
बिलपांक राष्ट्रीय राजमार्ग 79 पर स्थित एक छोटा-सा गांव है जो रतलाम से 15 किमी. दक्षिण पश्चिम में है। यहां भगवान शिव एक बहुत ही प्रसिद्व मंदिर है जो बिलपाकेश्वर मंदिर के नाम से जाना जाता है। इसका निर्माण 10वीं से 11वीं शताब्दी के मध्य हुआ था। यह मंदिर गुर्जर-चालुक्य वास्तु निर्माण कला का सुन्दर उदाहरण है।
5. बिबड़ौद तीर्थ (Bibdod jain Temple)
रतलाम जिले में स्थित यह एक छोटा-सा गांव है। यह गांव जैन तीर्थ का प्रमुख केन्द्र है और यहां राज्य के अति प्राचीन मंदिर देखे जा सकते हैं।
6. झार (Jhar)
रतलाम जिले का यह गांव भूमिजा शैली में बने शिव मंदिर के अवशेषों के लिए जाना जाता है। यह मंदिर 11वीं शताब्दी में निर्मित माना जाता है। झार गांव के चारों तरफ इस मंदिर की अनेकों मूर्तियों देखी जा सकती है।
रतलाम कैंसे पहुंचे (How to Reach Ratlam by road, train & Air)
वायु मार्ग- रतलाम का नजदीकी एयरपोर्ट मध्य प्रदेश के इंदौर में है। यह एयरपोर्ट देश में प्रमुख शहरों से वायुमार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है।
रेल मार्ग- रतलाम जंक्शन रेलवे स्टेशन जिले का प्रमुख रेलवे स्टेशन है। मध्य प्रदेश और अनेक पड़ोसी राज्यों से यह रेलवे स्टेशन अनेक ट्रेनों के माध्यम जुड़ा है।
सड़क मार्ग- राष्ट्रीय राजमार्ग 79 रतलाम से होकर जाता है जो इसे देश के अनेक हिस्सों से जोड़ता है। इसके अलावा राज्य के अधिकांश शहरों से रतलाम के लिए नियमित बसों की व्यवस्था है।