Skip to content

Imvashi

  • Home
  • HindusimExpand
    • Devi Devta
    • 10 Mahavidya
  • Hindu TempleExpand
    • Jyotirlinga
    • ShaktiPeeth
  • BiogpraphyExpand
    • Freedom Fighter
    • Sikh Guru
    • Astrologer
  • Contact Us
  • Youtube
Donate
Imvashi

Hungary: हंगरी देश के रोचक तथ्य और जानकारी

Byvashi Country

हंगरी गणराज्य (Republic of Hungary) मध्य यूरोप के पैनोनियन बेसिन में स्थित एक स्थल-रुद्ध देश है। इसके उत्तर में स्लोवाकिया, पूर्व में यूक्रेन और रोमानिया, दक्षिण में सर्बिया और क्रोएशिया, दक्षिण पश्चिम में स्लोवेनिया और पश्चिम में ऑस्ट्रिया स्थित है। इसकी राजधानी बुडापेस्ट (Budapest) है।

Quick Information About Hungary

राजधानीबुडापेस्ट
क्षेत्रफल93.033 वर्ग किलोमीटर
जनसंख्या97.7  Lakhs (2019)
भाषाहंगेरियन. मैग्यार
साक्षरता 95.4%,
धर्मईसाई
मुद्राफ़ोरिंट (Forint)
GDP $ 350.000 Billion
प्रति व्यक्ति आय$ 35,941
स्वतंत्र1 जनवरी, 1804
कंट्री कोड  36

हंगरी गणराज्य | History of Hungary in Hindi

हंगरी (Hungary) का इतिहास बड़ा उथल-पुथल वाला रहा हैं इस देश पर क्रमशः हूणों, मेग्यारों, तुर्कों, हंगेरियनों और आस्ट्रियनों ने हमला करके इसे लूटा। 1918 में इगरी एक स्वाधीन राज्य बना और 1919 में समाजवादी गणराज्य बना।

हंगरी नाम कैसे पड़ा? हंगरी देश में हंस नामक प्रजाति ने आक्रमण कर दिया और तब से यह देश हंगरी के नाम से जाना जाता है। हुंगरी में बोले जाने वाली भाषा हंगेरियन (Hungarian) है जो हंस प्रजाति से काफी प्रभावित माना जाता है।


हंगरी की अर्थव्यवस्था | Economy of Hungary in Hindi

लगभग 1 करोड़ की आबादी वाला देश हंगरी अर्थव्यवस्था की दृष्टि से सम्पन्न देश हैं। हंगरी की GDP $350.000 Billion डॉलर और प्रति व्यक्ति आय $ 35,941 हैं।

हंगरी ने 1990 में लोकतंत्र और बाजारोन्मुख अर्थव्यवस्था को अपनाया था। यद्यपि हंगरी पहले मुख्यतः एक कृषिप्रधान देश था, किन्तु दूसरे विश्व युद्ध के बाद इसकी अर्थ-व्यवस्था में उद्योगों का योगदान बढ़कर 50 प्रतिशत से भी अधिक हो गया।

वर्तमान में हंगरी इंजीनियरिंग उत्पादों, मशीनी औजारों, मोटर गाड़ियों और बिजली के इलेक्ट्रानिक्स के सामान का निर्यात करता है। इस देश में आयात की मुख्य वस्तुएं है कच्चा लोहा, कोयला, कच्चा तेल और उपभोग की वस्तुएं।

हंगरी के 97 प्रतिशत से अधिक कृषि भूमि पर सहकारी खेती होती है। लगभग 186,000 हेक्टेयर भूमि पर अंगूर की खेती होती है।

हंगरी दुनिया के तीस सबसे अधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। प्रत्येक वर्ष 10 लाख से अधिक पर्यटक हंगरी घूमने आते है। जिससे हंगरी को भारी राजस्व की प्राप्ति होती है।


हंगरी से जुड़ी रोचक जानकारी | Interesting facts about Hungary in Hindi

  1. हंगरी 93.033 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला यूरोप का एक देश है।
  2. हंगरी की GDP $350.000 Billion डॉलर और प्रति व्यक्ति आय $ 35,941 हैं।
  3. हंगरी दुनिया के 30 प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक हैं।
  4. हंगरी देश में विश्व की सबसे बड़ी गर्म जल की गुफा प्रणाली स्थित है और गर्म जल की सबसे बड़ी झीलों में से एक हेविज़ झील यहीं पर स्थित है।
  5. मध्य यूरोप की सबसे बड़ी झील बलातोन झील भी यहीं पर है।
  6. एक समय पर हंगरी सोवियत संघ का हिस्सा माना जाता था।
  7. हंगरी का सबसे ऊँचा पर्वत केकेस है, जिसकी ऊंचाई 3,330 फुट है।
  8. हंगरी यूरोप के सबसे पुराने देशों में से एक है। इसकी स्थापना 896 ए.डी. में हुई थी।
  9. बुडापेस्ट (Budapest) में बनी हंगरी की पार्लियामेंट विश्व की तीसरी सबसे बड़ी संसदीय इमारत हैं।
  10. हंगरी ने 1946 में 1,000,000,000,000,000,000 (एक क्विंटिलियन) पेंगो-चेहरे के मूल्य के साथ बैंक नोट जारी किए थे, जो दुनिया का सर्वोच्च मूल्य है।
  11. हंगरी के पास सर्वाधिक नोबेल प्राइज (Nobel Prize) जीतने का रिकॉर्ड है। हंगरी ने कुल 13 नोबल प्राइज़ जीते हैं।

ऐतिहासिक घटना | Hungary Historical Events

  • 14 जुलाई 1456- बेलग्रेड के युद्ध में हंगरी ने ऑटोमन को पराजित किया।
  • 23 जुलाई 1540- तुर्की ने जानोस सिगीसमंद जपोलयाइ को हंगरी के राजा के रूप में मान्यता दी।
  • 08 सितम्बर 1563- मैक्सीमिलियन को हंगरी का राजा चुना गया।
  • 15 जून 1703 – राजकुमार ई रकोक्ज़ी ने फ्रांस में हंगरी विद्रोह शुरू किया।
  • 01 अक्टूबर 1705- संसद ने घोषणा की, की हंगरी स्वतंत्र होने के बाद रकोजी को राजा बनाया जायेगा।
  • 13 जून 1707- फ़ेरेंस रकोक्ज़ी द्वितीय ने हंगरी को स्वतंत्र देश घोषित किया।
  • 22 मई 1712- सम्राट कैरेल छठी को हंगरी के राजा का ताज पहनाया गया।
  • 13 अक्टूबर 1716- हंगरी के सम्राट कैरेल 6 के सैनिकों ने टेमेसेवर पर कब्जा कर किया।
  • 20 अक्टूबर 1740- मारिया थेरेसा ऑस्ट्रिया, हंगरी और बोहेमिया की शासक बनी।
  • 25 जून 1741- ऑस्ट्रिया के मारिया थेरेसा को ब्रातिस्लावा में हंगरी के रानी रेजनेंट का ताज पहनाया गया।

हंगरी के पड़ोसी देश | Neighbour countries of Hungary

  1. Austria [L]
  2. Croatia [L]
  3. Romania [L]
  4. Serbia [L]
  5. Slovakia [L]
  6. Slovenia [L]
  7. Ukraine [L]

संकेत: L = Land Border (भूमि सीमा)| M = Maritime Border (समुद्री सीमा)

You Just Read: Republic of Hungary Complete Details in hindi.


Post Tags: #Country#Europe Continent#Hungary
YouTube YouTubeTelegram Telegram

All Rights Reserved © By Imvashi.com

  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
Twitter Instagram Telegram YouTube
  • Home
  • Vrat Tyohar
  • Devi Devta
  • 10 Maha Vidhya
  • Pauranik Katha
  • Hindu Temple
    • 12 Jyotirlinga
    • Shakti Peetha
  • Learn Astrology
    • jyotish
    • Hast Rekha
    • Dream meaning (A To Z)
  • Biography
    • Freedom Fighter
    • Astrologer
    • 10 Sikh Guru
  • Tourist Places
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Madhya Pradesh
    • Utrakhand
    • Rajasthan
    • Bihar
    • Hariyana
    • Andhra Pradesh
    • Jharakhand
    • Maharashtra
    • West Bengal
    • Panjab
    • Odisha
    • Telangana
    • Assam
    • Sikkim
    • Tamilanadu
    • Kerala
    • Tripura
Search