Rewa (M.P): History & Tourist Places in Hindi
रीवा (Rewa) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के रीवा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है और राज्य की राजधानी, भोपाल से 420 किलोमीटर दूर स्थित है।
Rewa: History, Dvara & Tourist Places in | Wiki
राज्य | मध्य प्रदेश |
क्षेत्रफल | 6130 वर्ग किमी |
भाषा | हिंदी और इंग्लिश |
दर्शनीय स्थल | चाचई झरना, तियोनथर, मऊगंज, हनुमान, गुढ़, सिरमोर आदि। |
संबंधित लेख | मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल |
कब जाए | अक्टूबर से मार्च। |
मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में स्थित रीवा जिला 6130 वर्ग किमी. के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। पहाड़ियों, मैदानों, पठारों, खाई, झरनों आदि विविधताओं से संपन्न इस जिले से होकर गंगा, तोण और सोन नदी गुजरती है। रीवा में 19वीं शताब्दी के आकर्षण महल और मंदिर विशेष रूप से लोकप्रिय हैं।
साथ ही चाचई झरना, तियोनथर, मऊगंज, हनुमान, गुढ़, सिरमोर आदि भी यहां के लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं। तीसरी शताब्दी में यहां मौर्य शासकों का शासन था। 9वीं शताब्दी से 12वीं शताब्दी तक यहां कलचुरों ने शासन किया। 1812 से आजादी तक यहां अंग्रेजों को शासन रहा।
मसौन शिव मंदिर– इस शिव मंदिर की संरचना चन्द्रेहे शिव मंदिर के समकक्ष मानी जाती है। मंदिर का चक्रीय गर्भगृह, ऊंचा प्रवेश द्वार, कटघरों से घिरा बरामदा और जालीदार डिजाइन से सजा मंदिर का शिखर लोगों को बहुत पसंद आता है। मंदिर की दीवारें और छत एकदम सपाट हैं।
श्री रधुनाथजी मंदिर– लक्षमणपुर में स्थित यह मंदिर भगवान राम को समर्पित है। पितामह सदन के मध्य में बने इस मंदिर का संचालन चिन्मय मिशन करता है। लक्षमणपुर से कुछ दूरी पर चित्रकूट है, जहां भगवान राम ने अपने वनवास के 12 वर्ष व्यतीत किए थे।
चाचई झरना– यह झरना रीवा से लगभग 46 किमी. की दूर बीहद नदी के तट पर स्थित है। 130 मीटर की ऊंचाई से गिरता इस झरने का जल बड़ा आकर्षक प्रतीत होता है। किओटी और बहूटी झरने भी इसके निकट ही स्थित हैं। रीवा से चाचई के लिए नियमित बसों की व्यवस्था है।
किओटी झरना– किओटी झरना रीवा से करीब 30 किमी. उत्तर में है। इसी स्थान पर बीहद नदी एक गहरी घाटी में गिरती है। घाटी लगभग 400 फीट गहरी है। यहां आने वाले पर्यटकों को यह झरना देखने बहुत अच्छा लगता है।
गोविन्दगढ़– रीवा से 25 किमी. दक्षिण में स्थित गोविन्दगढ़ रीवा जिले का एक छोटा-सा नगर है, जो सतना जिले की सीमा के निकट स्थित है। गोविन्दगढ़ किला 19वीं शताब्दी के महल और मंदिर यहां के मुख्य आकर्षण हैं। जबलपुर में यहां का निकटतम एयरपोर्ट है।
रीवा के प्रमुख पर्यटन स्थल (Best Places To visit In Rewa)
वायु मार्ग– रीवा का निकटतम एयरपोर्ट जबलपुर में है। यह एयरपोर्ट देश के अनेक बड़े शहरों से वायुमार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है।
रेल मार्ग– रीवा रेलवे स्टेशन झांसी-माणिकपुर रेल लाइन पर पड़ता है। देश के अनेक शहरों से यहां के लिए नियमित ट्रेनें चलती रहती हैं।
सड़क मार्ग– राष्ट्रीय राजमार्ग 7 द्वारा रीवा पहुंचा जा सकता है। राज्य और पड़ोसी राज्यों के अधिकांश शहरों से यहां के लिए राज्य परिवहन निगम की बसें चलती रहती हैं।
कहां ठहरें- रीवा में ठहरने के लिए होटलों का अभाव है। लेकिन इसके निकटतम एयरपोर्ट जबलपुर में होटलों की उत्तम व्यवस्था है।