Skip to content

imvashi

  • Home
  • HindusimExpand
    • Vrat Tyohar
    • Devi Devta
    • 10 Mahavidya
    • Pauranik katha
  • TempleExpand
    • Jyotirlinga
    • ShaktiPeeth
  • AstrologyExpand
    • Jyotish
    • Face Reading
    • Shakun Apshakun
    • Dream
    • Astrologer
    • Free Astrology Class
  • BiogpraphyExpand
    • Freedom Fighter
    • Sikh Guru
  • TourismExpand
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Uttarakhand
    • Gujarat
    • Himachal Pradesh
    • Kerala
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Kerala
    • Karnataka
    • Nagaland
    • Odisha
  • Contact Us
Donate
imvashi
Donate

Sangli (Maharashtra): History & Places To Visit in Hindi

Byvashi Maharashtra
4.9/5 - (54100 votes)

सांगली (Sangli) भारत के महाराष्ट्र राज्य में स्थित एक शहर है। यह सांगली मिरज कुपवाड़ महानगर पालिका के अंतर्गत आता है।

Sangli: History & Tourist places in Hindi | wiki

राज्यमहाराष्ट्र
क्षेत्रफल8601 वर्ग किमी.
भाषामराठी, अंग्रेजी, हिन्दी
दर्शनीय स्थलसांगली किला, सांगली स्टेट म्युजियम, गणेश मंदिर, कृष्णा वैल्ली वाइन पार्क, सगरेश्वर वन्यजीव अभ्यारण्य आदि।
कब जाएंअक्टूबर से फरवरी।

कृष्णा नदी के तट पर बसा यह हरा-भरा नगर महाराष्ट्र के पश्चिमी हिस्से में स्थित है। मध्य काल में इस नगर को कुंडल नाम से जाना जाता था। 12वीं शताब्दी में यह नगर चालुक्य साम्राज्य की राजधानी था। सांगली और उसके आसपास बहुत से खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं।

खासकर यहां के हिन्दू और जैन मंदिर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसके अलावा अनेक वन्यजीवों और ऐतिहासिक इमारतों को भी यहां देखा जा सकता है। 8601 वर्ग किमी. में फैले सांगली में अनेक प्रकार की सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियां चलती रहती हैं।

सांगली किला (Sangli Fort)

शहर के मध्य में स्थित इस किले में कलेक्टर कार्यालय, राजस्व कार्यालय और एक मराठी स्कूल चलता है। एक संग्रहालय भी यहां देखा जा सकता है। किले के भीतर राजवाडा पैलेस बना हुआ है, जो संग्रहालय के समीप ही स्थित है।

सांगली स्टेट म्युजियम (Sangli State Museum)

सांगली के इस म्युजियम में प्राचीन पेंटिग्स, लकड़ी पर सुंदर कारीगरी और प्राचीन चीनी पात्र देखे जा सकते हैं। समय-समय पर यहां फिल्म शो और जानकारी मूलक लेक्चर आयोजित होते रहते हैं। म्युजियम में अनके किताबों और आधुनिक सुविधाओं से संपन्न एक पुस्तकालय भी है। निदेशक की अनुमति के बिना यहां फोटो खींचना वर्जित है।

गणेश मंदिर (Ganesh Temple)

कृष्णा नदी के तट पर बना यह लोकप्रिय गणेश मंदिर 1811 से 1844 के बीच राजा चिंतामनराव पटवर्धन द्वारा बनवाया गया था। मंदिर में प्रयुक्त पत्थरों को कोल्हापुर की जोतिबा पहाड़ियों से लाया गया था। मंदिर में संगमरमर से बनी भगवान गणेश की सुंदर प्रतिमा स्थापित है।

गणेश मंदिर के चारों ओर चिंतामनेश्वर, चिंतामनेश्वरी, सूर्य और लक्ष्मी-नारायण को समर्पित अन्य मंदिर भी बने हुए हैं। लक्ष्मी-नारायण मंदिर में भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को एक साथ पूजा जाता है।

कृष्णा वैल्ली वाइन पार्क (Krishna Valley Wine Park)

142 एकड में फैला यह पार्क सांगली से 30 किमी. की दरी पर है। यहां बड़े पैमाने परंपरागत पर फेंच शैली में मदिरा का उत्पादन किया जाता है। मदिरा के उत्पादन के लिए पार्क में अंगूरों की बेलें देखी जा सकती हैं।

महाराष्ट्र सरकार से ओर से मदिरा की अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता बनाए रखने के लिए निर्देश मिलते रहते हैं। भारत सरकार ने पार्क को कृषि आयात संवर्धन क्षेत्र की मान्यता प्रदान कर रखी है।

सगरेश्वर वन्यजीव अभ्यारण्य (Sagareshwar Deer Sanctuary)

सांगली के मानव निर्मित इस अभ्यारण्य के जंगलों में कृत्रिम विधि से जल की आपूर्ति की जाती है। सांगली की तीन तहसीलों खानापुर, वालवा और पालुस के लगभग 10.87 वर्ग किमी. में यह अभ्यारण्य फैला हुआ है।

सांभर, हिरन, ब्लैक बक, बार्किंग डीयर, जंगली सूकर, मोर, चीतल, हैना, लोमड़ी और शाही जानवर यहां मुख्यत: पाए जाते हैं। इनके अलावा पक्षियों और सरीसृपों की विविध प्रजातियां भी यहां देखी जा सकती है। अगस्त से फरवरी का समय यहां आने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है।

कृष्णा घाट (Krishna Ghat)

सांगली से हरीपुर में स्थित कृष्णा घाट में कृष्णा और वारना नदी का संगम होता है। इन दोनों नदियों के तट पर एक मंदिर बना हुआ है। 1768 में गोविन्द हरी पटवर्धन ने यहां ब्राह्मणों के लिए घर बनवाए थे। इसीलिए यह स्थान हरीपुर नाम से जाना जाता है।

गोकक जलप्रपात (Gokak Water Falls)

सांगली से लगभग 2 घंटे में कार या ट्रेन द्वारा इस जलप्रताप तक पहुंचा जा सकता है। गोकक जलप्रताप पर एक हिलता हुआ पुल बना हुआ है। यहां आकर गोकक बांध और हाइड्रो इलेक्ट्रिक पॉवर प्लांट भी देखा जा सकता है। जून से अक्टूबर का समय यहां आने के लिए उत्तम माना जाता है।

सांगली कैसे पहुंचे (How to Reach Sangli)

वायु मार्ग- कोल्हापुर यहां का निकटतम घरेलू हवाई अड्डा है जो यहां से 48 किमी. की दूरी पर है। मुंबई का अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा यहां के करीब 430 किमी. की दूरी पर है।

रेल मार्ग- सांगली के रेलवे स्टेशन से अनेक ट्रेनें गुजरती हैं। यहां से जाने वाली यह ट्रेनें सांगली को महाराष्ट्र और पडोसी राज्य के अनेक शहरों से जोड़ती हैं

सड़क मार्ग– सांगली मुंबई-बंगलुरु हाइवे से 35 किमी. की दूरी पर है। यह हाइवे सांगली और सड़क मार्ग द्वारा जोड़ता है। राज्य परिवहन की नियमित बसें सांगली के लिए चलती रहती है।

कहां ठहरें– सांगली और कोल्हापुर में ठहरने के लिए अनेक होटल उपलब्ध हैं। आप अपने बजट के अनुसार होटल का चुनाव कर सकते है।

Related Posts

  • लोनावला (Lonavala): Best Places To Visit in Hindi

  • मुम्बई (Mumbai): Best Places To Visit in Hindi

  • Nashik (Maharashtra): History & Places To Visit in Hindi

  • Latur (Maharashtra): History & Places To Visit in Hindi

  • Washim (Maharashtra): History & Places To Visit in Hindi

Post Tags: #Maharashtra#Maharashtra Tourism#Sangli

All Rights Reserved © By Imvashi.com

  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
Twitter Instagram Telegram YouTube
  • Home
  • Vrat Tyohar
  • Hinduism
    • Devi Devta
    • 10 Maha Vidhya
    • Hindu Manyata
    • Pauranik Katha
  • Temple
    • 12 Jyotirlinga
    • Shakti Peetha
  • Astrology
    • Astrologer
    • jyotish
    • Hast Rekha
    • Shakun Apshakun
    • Dream meaning (A To Z)
    • Free Astrology Class
  • Books PDF
    • Astrology
    • Karmkand
    • Tantra Mantra
  • Biography
    • Freedom Fighter
    • 10 Sikh Guru
  • Astrology Services
  • Travel
  • Free Course
  • Donate
Search