Sikkim Tourism: सिक्किम के प्रमुख पर्यटन स्थल
सिक्किम (Sikkim), भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित एक पर्वतीय राज्य है। गंगटोक राजधानी तथा सबसे बड़ा शहर है। हिन्दू तथा बौद्ध धर्म सिक्किम के प्रमुख धर्म हैं। सिक्किम अपने प्राकृतिक हरे-भरे पौधों, जंगलों, दर्शनीय घाटियों और पर्वतमालाओं और भव्य सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ के शांतिप्रिय लोगों के कारण से यह प्रदेश पर्यटकों के लिए सुरक्षित स्वर्ग के समान है।
#1 सिक्किम के प्रमुख पर्यटन स्थल (Sikkim Popular Tourist Places)
सिक्किम (Sikkim) पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य है। इसके उत्तर पूर्व में तिब्बत, पूर्व में भूटान, पश्चिम में नेपाल और दक्षिण में पश्चिम बंगाल की सीमा में है।
सिक्किम भारत का सबसे कम आबादी वाला और दूसरा सबसे छोटा राज्य हैं। भारत में सबसे ऊंची चोटी और पृथ्वी पर तीसरी सबसे ऊंची चोटी “कंचन झंघा” सिक्किम में ही है। सिक्किम की राजधानी और सबसे बड़ा शहर गंगटोक है।
गंगटोक (Gangtok)
गंगटोक (Gangtok), सिक्किम की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह एक बहुत आकर्षक शहर है जो रानीपूल नदी के पश्चिम ओर बसा है। कंचनजंघा शिखर की संपूर्ण शृंखला की सुंदर दृश्यावली यहां से दिखाई देती है। गंगटोक के प्राचीन मंदिर, महल और मठ आपको सपनों की दुनिया की सैर कराएंगे। गंगटोक के प्रमुख पर्यटन स्थल निम्न है-
- सोमगो झील
- लाम्पोखरी (झील) आरिटार
- रुमटेक मठ
- दो द्रूल चोर्टेन
- इनहेंची मठ
- ऑर्किड अभयारण्य
- टाशिलिंग
- टिसुक ला खंग
पेल्लिंग (Pelling)
पेल्लिंग (Pelling), सिक्किम राज्य के पश्चिम में स्थित एक शहर है। रंगीत नदी के किनारे बसा हुआ यह शहर समुद्र सतह से 2150 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह शहर बर्फ़ से ढंके हुए पहाड़ और पहाड़ों की चोटियों से दिखने वाले अत्यंत मनोरम लगता है। कैसे पहुंचे: पेलिंग भारत के अन्य प्रमुख शहरों से हवाई मार्ग और रेल द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।
नाम्ची (Namchi)
नाम्ची (Namchi), सिक्किम राज्य के दक्षिण सिक्किम ज़िले में स्थित एक शहर है। गंगटोक से 92 किमी दूर स्थित नामची सिक्किम का एक चर्चित पर्यटन स्थल है। यहां से दार्जिलिंग, कलिमपोंग हिल्स और अन्य बर्फ से ढके पहाड़ों के अलावा खूबसूरत घाटियों का विहंगम नजारा देखने को मिलता है।
युमथांग (Yumthang)
सिक्किम के उत्तर में स्थित युमथांग एक खूबसूरत स्थान है। इसे ‘फूलों की घाटी’ ठीक ही कहा जाता है। प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध इस स्थान पर वसंत ऋतु के दौरान खिले गुलाब व बुरुंश जैसे सुंदर जंगली रंगीन फूल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। भारी बर्फबारी के कारण युमथांग घाटी को दिसम्बर से मार्च के बीच में बंद कर दिया जाता है।
#2 लोकप्रिय आकर्षण (Sikkim Popular Attractions in Hindi)
सिक्किम अपनी जैव विविधता के लिए उल्लेखनीय है। यह हिमालय, अल्पाइन झीलों और घास के मैदानों, झरनों और हिमनदों की भूमि है जो इसे प्रकृति प्रेमी के स्वर्ग कहते हैं।
- Nathula Pass
- Baba Harbhajan Singh Temple
- Gurudongmar Lake
- Khecheopalri Lake
- Samdruptse
#3 वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान (Wildlife Sanctuaries & National Park)
सिक्किम के घने जंगलों, पहाड़ियों और पहाड़ों में कस्तूरी मृग और लाल पांडा, नीली भेड़, हिम तेंदुए तक की कई प्रकार की पशु प्रजातियां हैं। सिक्किम के वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान निम्न है-
- Khangchendzonga National Park
- Fambong Lho Sanctuary
- Varsey Rhododendron Sanctuary
- Kyongnosla Alpine Sanctuary
- Maenam Sanctuary
#4 सिक्किम की गुफाएं (Caves of Sikkim)
सिक्किम में चार महान पवित्र गुफाएं हैं। ये गुफाएं ताशिदिंग (पश्चिम सिक्किम) की चार प्रमुख दिशाओं में स्थित हैं, पूर्व में शारचोग बेफुग, दक्षिण में ल्हो कांडो संगफुग, पश्चिम में नुब डेचेनफग और उत्तर में झांग लहरी निंगफग। सिक्किम के बौद्धों के लिए ये गुफाएं हिंदुओं के ‘चार धाम’ जैसी हैं।
- Khando- sangphu (Secret cave of the Dakinis)
- Lha-ri-nying-phuu cave (Heart of the Gods Cave)
- Shar-cho-bey-phuh cave (Secret cave of the east)
- Dechen-phu cave (The cave of great happiness)
#5 विरासत स्थल (Sikkim Heritage Tourism)
सिक्किम में पुराने मठ, संस्कृति और परंपराओं की एक समृद्ध विरासत है। सिक्किम के सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थानों में दुबडी मठ, पेमायंगत्से मठ आदि शामिल हैं।
- दुब्दी मठ, युकसोम (Dubdi Monsatery)
- पेमयांग्त्से मोनास्ट्री (Pemayangtse Monastery)
#6 सिक्किम के धार्मिक स्थल (Sikkim Pilgrimage Places in Hindi)
सिक्किम (Sikkim) में कई बोध मठ जिसमे पेमायंगत्से, ताशीदिंग मठ, युकसोम मठ, ड्रबडी मठ, फोडोंग, फेन्सांग, रुमटेक, नगाडक, तोलुंग, आहल्य, त्सुकलाखांग, रालोंग, लाचेन, एन्चेय प्रमुख है। राज्य में कुछ महत्त्वपूर्ण गुरुद्वारे और मस्जिदें भी हैं और उनमें से प्रमुख गंगटोक और रावनगला में हैं।
- ठाकुरबाड़ी मंदिर
- बाबा हरभजन सिंह मंदिर
- चारों धाम एक साथ
- दुर्गा मंदिर
- किरातेश्वर महादेव मंदिर
- विश्व विनायक मंदिर
सिक्किम का इतिहास (History of Sikkim in Hindi)
सिक्किम राज्य की स्थापना 17वीं शताब्दी में नामग्याल वंश द्वारा की गई थी। यह एक बौद्ध राजा द्वारा शासित था जिसे ‘चोग्याल’ के नाम से जाना जाता था। यह 1890 में ब्रिटिश भारत की एक रियासत बन गई। सन 1947 (भारत की आज़ादी के बाद) में सिक्किम ने भारत गणराज्य के साथ अपना संरक्षित दर्जा जारी रखा। 1973 में चोग्याल के महल के सामने राज-विरोधी दंगे हुए। 1975 में, लोगों द्वारा राजशाही को हटा दिया गया था। 1975 में एक जनमत संग्रह के कारण सिक्किम भारत के 22वें राज्य के रूप में शामिल हो गया।
आधुनिक सिक्किम एक बहुजातीय और बहुभाषी भारतीय राज्य है। राज्य की आधिकारिक भाषाएं सिक्किमी, नेपाली, अंग्रेजी और लेप्चा हैं।अंग्रेजी स्कूलों में पढ़ाई जाती है और सरकारी दस्तावेजों में इस्तेमाल की जाती है। प्रमुख धर्म हिंदू धर्म और वज्रयान बौद्ध धर्म हैं। सिक्किम की अर्थव्यवस्था काफी हद तक कृषि और पर्यटन पर निर्भर है।
Serach Key: Sikkim tourism, Sikkim Tourist Places In Hindi, Sikkim Tourist Guide, Sikkim Travel Guide, Sikkim best Places to visit.