Skip to content

imvashi

  • Home
  • HindusimExpand
    • Vrat Tyohar
    • Devi Devta
    • 10 Mahavidya
    • Pauranik katha
  • TempleExpand
    • Jyotirlinga
    • ShaktiPeeth
  • AstrologyExpand
    • Jyotish
    • Face Reading
    • Shakun Apshakun
    • Dream
    • Astrologer
    • Free Astrology Class
  • BiogpraphyExpand
    • Freedom Fighter
    • Sikh Guru
  • TourismExpand
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Uttarakhand
    • Gujarat
    • Himachal Pradesh
    • Kerala
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Kerala
    • Karnataka
    • Nagaland
    • Odisha
  • Contact Us
Donate
imvashi
Donate

Tamenglong (Manipur): History & Tourist Places in Hindi

Byvashi Manipur
4.9/5 - (5480 votes)

तमेंगलोंग भारत के मणिपुर राज्य के तमेंगलोंग ज़िले में स्थित एक नगर है। यह उस ज़िले का मुख्यालय भी है

राज्यमणिपुर
क्षेत्रफल4,391 वर्ग कि.मी.  
भाषामणिपुरी
दर्शनीय स्थलझरने, थारोन गुफा, जिलाद झील आदि।

पहाड़ों पर बसे गांवों के लिए मणिपुर के तमेंगलोंग को पूरे विश्व में जाना जाता है। यह गांव बहुत खूबसूरत हैं और पर्यटकों को बहुत आकर्षित करते हैं। जो भी पर्यटक मणिपुर आते हैं वह इन गांवों की सैर जरूर करते हैं। गांवो की खूबसूरती के साथ-साथ ग्रामीणों का रहन-सहन और उनकी खूबसूरती भी उन्हें खूब पसंद आती हैं।

इन सबके अलावा यहां पर प्राकृतिक सुन्दरता के भव्य नजारे देखे जा सकते हैं और बेहतरीन पर्यटक स्थलों की यात्रा की जा सकती है। इन पर्यटक स्थलों में जिलाद झील, थारोन गुफा, झरने और घास के मैदान प्रमुख हैं जिनकी यात्रा करना पर्यटकों की पहली पसंद हैं।

झरने: तमेंगलोंग प्राकृतिक रूप से बहुत खूबसूरत है। यहां पर खुले मैदान, जंगलों, नदियों पहाड़ियों और झरनों के मनोहारी दृश्य देखे जा सकते हैं। तमेंगलोंग में लगभग सात झरने हैं जो इसकी सुन्दरता में चार चांद लगाते हैं। यह सभी झरने एक-दूसरे के काफी पास हैं और बहुत खूबसूरत हैं। पर्यटक चाहें तो इनके किनारे बेहतरीन पिकनिक का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

थारोन गुफा: प्राकृतिक सुन्दरता के अलावा तमेंगलोंग में कई ऐतिहासिक धरोहरों को भी देखा जा सकता है। इन धरोहरों में थारोन गुफाएं प्रमुख हैं। गुफा के प्रवेश द्वार पर इसका मानचित्र बना हुआ है। पुरातत्वविदों के अनुसार इन गुफाओं की शैली उत्तरी वियतनाम की होबिनियन सभ्यता से मेल खाती है।

जिलाद झील: तमेंगलोंग में स्थित जिलाद झील से कई कथाएं जुड़ी हुई हैं। माना जाता है कि इस झील में अजगर, मछलियां और जलीय पक्षी पाए जाते हैं। इसके पास छ झीलें और भी हैं जो जिलाद झील की भांति ही खूबसूरत हैं। इन झीलों में गुइफोप जेई, नरोउ जेई और नापसाम जेई प्रमुख हैं।

घास के मैदान: तमेंगलोंग के घास के मैदान इसकी प्राकृतिक सुन्दरता की जान हैं। इन मैदानों में खूबसूरत टीले, सूर्य की रोशनी में चमकती जलधाराएं और कई वन्य जीव देखे जा सकते हैं। इनकी सैर करने के लिए जून का महीना सबसे आदर्श समय है क्योंकि उस समय यहां पर ग्राउड फूलों और जंगली लिली के बगीचे देखे जा सकते हैं। यह बगीचे बहुत खूबसूरत हैं और पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

कहां ठहरें: तमेंगलोंग में ठहरने के लिए केवल एक होटल का निर्माण किया गया है। इस होटल के अलावा चूराचांदपुर के होटलों में रूका जा सकता है।

तमेंगलोंग कैंसे पहुंचे (How To Reach Tamenglong)

वायु मार्ग: मणिपुर की राजधानी इम्फाल में हवाई अड्डे का निर्माण किया गया है। हवाई अड्डे से आसानी से तमेंगलोंग तक पहुंचा जा सकता है।

रेल मार्ग: तमेंगलोंग के सबसे पास नागालैण्ड का दीमापुर रेलवे स्टेशन है। स्टेशन से तमेंगलोंग पहुंचने के लिए बस या टैक्सी ली जा सकती हे।

सड़क मार्ग: राष्ट्रीय राजमार्ग 39 और 53 से आसानी बसों और निजी वाहनों द्वारा तमेंगलोंग पहुंचा जा सकता है।  

Related Posts

  • Churachandpur (Manipur): History & Tourist Places in Hindi

  • Bishnupur (Manipur): History & Tourist Places in Hindi

Post Tags: #Manipur#Manipur Tourism

All Rights Reserved © By Imvashi.com

  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
Twitter Instagram Telegram YouTube
  • Home
  • Vrat Tyohar
  • Hinduism
    • Devi Devta
    • 10 Maha Vidhya
    • Hindu Manyata
    • Pauranik Katha
  • Temple
    • 12 Jyotirlinga
    • Shakti Peetha
  • Astrology
    • Astrologer
    • jyotish
    • Hast Rekha
    • Shakun Apshakun
    • Dream meaning (A To Z)
    • Free Astrology Class
  • Books PDF
    • Astrology
    • Karmkand
    • Tantra Mantra
  • Biography
    • Freedom Fighter
    • 10 Sikh Guru
  • Astrology Services
  • Travel
  • Free Course
  • Donate
Search