Skip to content

imvashi

  • Home
  • HindusimExpand
    • Vrat Tyohar
    • Devi Devta
    • 10 Mahavidya
    • Pauranik katha
  • TempleExpand
    • Jyotirlinga
    • ShaktiPeeth
  • AstrologyExpand
    • Jyotish
    • Face Reading
    • Shakun Apshakun
    • Dream
    • Astrologer
    • Free Astrology Class
  • BiogpraphyExpand
    • Freedom Fighter
    • Sikh Guru
  • TourismExpand
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Uttarakhand
    • Gujarat
    • Himachal Pradesh
    • Kerala
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Kerala
    • Karnataka
    • Nagaland
    • Odisha
  • Contact Us
Donate
imvashi
Donate

Umaria (M.P): History & Tourist Places in Hindi

Byvashi Madhya Pradesh
4.9/5 - (54134 votes)

उमरिया (Umariya) भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। यह शहडोल संभाग में आता है।

Umaria: History, Facts & Tourist Places | Wiki

राज्यमध्य प्रदेश
क्षेत्रफल4,548 वर्ग . किमी.
भाषाहिंदी और इंग्लिश
दर्शनीय स्थलसागरा मंदिर, ज्वालामुखी मंदिर, मारीवाल मंदिर आदि।
सम्बंधित लेखमध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल
कब जाएंनवम्बर से फरवरी।

घने जंगलों से घिरा पूर्वी मध्य प्रदेश का उमरिया जिला 4026 वर्ग किमी. के क्षेत्रफल में फैला है। उमरिया के 42 प्रतिशत क्षेत्र में वन है। बांधवगढ़ राष्ट्रीय पार्क और संजय गांधी थर्मल पॉवर स्टेशन इसी जिले में स्थित हैं। समुद्र तल से 2430 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बांधवगढ़ किला यहां का ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है।

माना जाता है कि यह किला भगवान राम ने अपने भाई लक्ष्मण को उपहार स्वरूप प्रदान किया था। प्रारंभ में उमरिया दक्षिणी रीवा जिले का मुख्यालय था। भगवान शिव को समर्पित सागरा मंदिर, ज्वालामुखी मंदिर, और मारीवाल मंदिर यहां के लोकप्रिय और प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल हैं। ये मंदिर खजुराहो शैली की सुंदर नक्काशी के लिए चर्चित हैं।

उमरिया के प्रमुख पर्यटन स्थल (Best Places to Visit in Umaria)

बांधवगढ़ किला– 2000 साल पुराना यह किला मध्य प्रदेश के सबसे लोकप्रिय किलों में शुमार किया जाता है। किले पर अनेक राजवंशों का अधिकार रह चुका है। पहली शताब्दी में माघ वंश, तीसरी शताब्दी में वेंकट, पांचवीं शताब्दी में सेंगर, दसवीं शताब्दी में कलचुरी और तेरहवीं शताब्दी में बघेल वंश का किले पर नियंत्रण रहा। बघेलों ने 1617 तक किले पर नियंत्रण बनाए रखा।

चंदिया खास– चंदिया खास उमरिया जिले के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में एक है। यह उमरिया जिले से 21 किमी. दूर उमरिया-कटनी रोड़ पर स्थित है। यहां बने देवी कालिका और भगवान राम एवं सीता के प्राचीन मंदिर देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। फरवरी-मार्च में शिवरात्रि के दौरान यहां तीन दिन का मेला लगता है।

ताला– यह छोटी-सी बस्ती उमरिया-रीवा हाईवे पर स्थित है। घने जंगलों से घिर इस स्थान को शांत और स्वच्छ वातावरण के लिए जाना जाता है। बांधवगढ़ राष्ट्रीय पार्क और भघेला म्युजियम इसके निकटवर्ती दर्शनीय स्थल हैं। जबलपुर एयरपोर्ट और उमरिया रेलवे स्टेशन से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।

बांधवगढ़ राष्ट्रीय पार्क– यह खासतौर पर टाईगर क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। बाघों से रूबरू होने की यह आदर्श जगह है। सड़कों के बीचों-बीच टाइगरों को मस्त चाल में चलते हुए यहां आसानी से देखा जा सकता है। बांधवगढ़ राष्ट्रीय पार्क जबलपुर से 195 किलोमीटर और खजुराहो से 210 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

बांधवगढ़ को मध्य प्रदेश के वन्य जीव धरोहर का सिरमौर कहा जाता है। यह स्थान बंगाल टाईगर, चीतल, तेंदुआ, गौर, सांबर और बहुत सी जंगली प्रजातियों के लिए प्रसिद्ध है। पार्क उमरिया से लगभग 32 किमी. की दूरी पर है। पार्क में जीप और हाथी सफारी का आनंद लिया जा सकता है। साथ ही पक्षियों की विविध प्रजातियां भी यहां देखी जा सकती हैं।

उमरिया के प्रमुख पर्यटन स्थल (Best Places to visit in Umaria)

वायु मार्ग– जबलपुर में उमरिया का नजदीकी एयरपोर्ट है। जबलुपर एयरपोर्ट भोपाल, इंदौर, दिल्ली आदि शहरों से वायुमार्ग द्वारा जुड़ा है। खजुराहो एयरपोर्ट से भी उमरिया पहुंचा जा सकता है।

रेल मार्ग– उमरिया रेलवे स्टेशन भारत के प्रमुख शहरों से रेलमार्ग द्वारा जुड़ा है। मुंबई, कोलकाता, वाराणसी, आगरा, दिल्ली आदि शहरों से यहां के लिए नियमित अंतराल पर ट्रेनें चलती हैं।

सड़क मार्ग– उमरिया मध्य प्रदेश और अनेक पड़ोसी राज्यों के शहरों से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा है। अनेक शहरों से यहां के लिए नियमित बसें चलती हैं।

Related Posts

  • Bhind (M.P): History & Tourist Places in Hindi

  • Uttara Phalguni: उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र की सम्पूर्ण जानकारी

  • Sagar (M.P): History & Tourist Places in Hindi

  • Vidisha (M.P): History & Tourist Places in Hindi

  • Bandhavgarh (M.P): History & Tourist Places in Hindi

Post Tags: #Madhya Pradesh#MP Tourism

All Rights Reserved © By Imvashi.com

  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
Twitter Instagram Telegram YouTube
  • Home
  • Vrat Tyohar
  • Hinduism
    • Devi Devta
    • 10 Maha Vidhya
    • Hindu Manyata
    • Pauranik Katha
  • Temple
    • 12 Jyotirlinga
    • Shakti Peetha
  • Astrology
    • Astrologer
    • jyotish
    • Hast Rekha
    • Shakun Apshakun
    • Dream meaning (A To Z)
    • Free Astrology Class
  • Books PDF
    • Astrology
    • Karmkand
    • Tantra Mantra
  • Biography
    • Freedom Fighter
    • 10 Sikh Guru
  • Astrology Services
  • Travel
  • Free Course
  • Donate
Search