Yamuna River: जानिए, यमुना नदी काली क्यों है?
Black River: यमुना भारत की एक प्रमुख नदी है। यह गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है जो यमुनोत्री (उत्तराखंड) नामक जगह से निकलती है और प्रयाग (प्रयागराज) में गंगा से मिल जाती है। यमुना के तटवर्ती नगरों में दिल्ली और आगरा के अतिरिक्त इटावा, कालपी, हमीरपुर और प्रयाग मुख्य है।
यमुना नदी काली क्यों है (WHY RIVER YAMUNA IS BLACK)
यमुना या कालिंदी नदी को गंगा की ही तरह पवित्र माना जाता है। यमुना को श्रीकृष्ण की परम भक्त माना जाता है। गंगा को ज्ञान की प्रतीक माना जाता है तो यमुना भक्ति की। कृष्ण की भक्ति में रंगी यमुना नदी का पानी काला दिखाई देता है। यमुना नदी का उद्गम यमनोत्री से हुआ है।
यमनोत्री उत्तराखंड में स्थित है। इस नदी को कालिंदी भी कहा जाता है क्योंकि यह कलिंद नामक पर्वत से निकलती है। गंगा के समानांतर बहते हुए यह नदी प्रयाग में गंगा में मिल जाती है। प्रयाग में यमुना नदी का काला पानी गंगा में मिलते हुए साफ दिखाई देता है।
शास्त्रों के अनुसार यमुना सरस्वती नदी की सहायक नदी रही है। जो बाद में गंगा में मिलने लगी। गंगा ज्ञान की प्रतीक है और यमुना भक्तिरस की धारा है। कृष्ण रंग में रंगी यमुना का जल प्रेम की गहनता लिए श्रीकृष्ण के श्याम वर्ण (काला) के समान ही दिखाई देता है।
शास्त्रों के अनुसार यमुना नदी को यमराज की बहन माना गया है। यमराज और यमुना दोनों का ही स्वरूप काला बताया जाता है जबकि यह दोनों ही परम तेजस्वी सूर्य की संतान है। फिर भी इनका स्वरूप काला है।
ऐसा माना जाता है कि सूर्य की एक पत्नी छाया थी, छाया दिखने में भयंकर काली थी इसी वजह से उनकी संतान यमराज और यमुना भी श्याम वर्ण पैदा हुए।
दीपावली के दूसरे दिन यम द्वितीया को यमुना और यमराज के मिलन बताया गया है। यमुना से यमराज से वरदान ले रखा है कि जो भी व्यक्ति यमुना में स्नान करेगा उसे यमलोक नहीं जाना पड़ेगा। इसी वह से इस दिन भाई-बहन के लिए भाई दूज के रूप में मनाया जाता है। (और पढ़ें: जानिए, यमराज का रहस्य
यमुना के काला होने का वैज्ञानिक कारण (Scintific Reson Behind Black Yamuna)
यमुना नदी का काला होने का प्राकृतिक कारण यह है कि यमुना जिन स्थानों से बहकर निकलती है वहां की मिट्टी और वातावरण यमुना के जल को श्याम वर्ण प्रदान करते है।
Tags: What are the stories associated with river Yamuna in Indian mythology? Why is Yamuna black?