Skip to content

imvashi

  • Home
  • HindusimExpand
    • Vrat Tyohar
    • Devi Devta
    • 10 Mahavidya
    • Pauranik katha
  • TempleExpand
    • Jyotirlinga
    • ShaktiPeeth
  • AstrologyExpand
    • Jyotish
    • Face Reading
    • Shakun Apshakun
    • Dream
    • Astrologer
    • Free Astrology Class
  • BiogpraphyExpand
    • Freedom Fighter
    • Sikh Guru
  • TourismExpand
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Uttarakhand
    • Gujarat
    • Himachal Pradesh
    • Kerala
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Kerala
    • Karnataka
    • Nagaland
    • Odisha
  • Contact Us
Donate
imvashi
Donate

Wokha (Nagaland): History & Tourist Places in Hindi

Byvashi Nagaland
4.9/5 - (54110 votes)

वोखा (Wokha) भारत के नागालैण्ड राज्य में स्थित एक शहर है यह ज़िले का मुख्यालय भी है। कोहिमा और दीमापुर के बाद वोखा राज्य का तीसरा सबसे बड़ा शहर है।

राज्यनागालैंड
क्षेत्रफल1,628 वर्ग कि.मी.
ग्लोब पर स्थिति:26 डिग्री 8 इंच से 94 डिग्री 18 इंच पूर्वी देशांतर पर स्थित है।
ऊंचाई1,313.69 मी.
भाषाआदिवासी भाषा, हिंदी, इंग्लिश
दर्शनीय स्थलतीयी पहाड़, तोत्सु चोटी, लिफान्यान गवर्नर कैम्प आदि।
प्रसिद्धिरसीले संतरों और अनानास के लिए प्रसिद्ध

रसीले संतरों और अनानास के लिए प्रसिद्ध वोखा नागालैण्ड में स्थित है। वोखा में विभिन्न किस्म के संतरों और अनानास की खेती की जाती है। वोखा में संतरों से लदे वृक्ष और अनानास के झुण्ड देखना पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। इनके अलावा वहां पर ऊंची-ऊंची चोटियों और घने जंगलों की रोमांचक यात्राओं का आनंद भी लिया जा सकता है।

रोमांचक यात्राओं को आनंद लेने के बाद दोयंग नदी के किनारे वाटर स्पोटर्स का आनंद लेना भी पर्यटकों को काफी पसंद आता है। यह वाटर स्पोटर्स युवा पर्यटकों को विशेष तौर पर आकर्षित करते हैं। लेकिन जो पर्यटक इनका आनंद नहीं लेना चाहते वह दोयंग, चूबी और न्जहु नदी के किनारे बेहतरीन पिकनिक का आनंद ले सकते हैं।

तीयी पहाड़: तीयी पहाड़ वोखा के पर्यटक स्थलों में सबसे खूबसूरत है। यहां पर पर्यटक सदाबहार और फलों-फूलों से लदे वृक्षों को देख सकते हैं। इन पेड़-पौधों को देखने के अलावा इस पहाड़ी से वोखा के सुन्दर दृश्य भी देखे जा सकते हैं। तीयी पहाड़ से कई दंतकथाएं भी जुड़ी हुई हैं।

स्थानीय निवासियों के अनुसार यहां पर आत्माएं निवास करती हैं। एक दंत कथा के अनुसार बहुत पहले यहां पर एक खूबसूरत बगीचा था जो केवल भाग्यशाली मनुष्यों को ही दिखाई देता था।

तोत्सु चोटी: त्सेमिन्यु से 25 कि.मी. की दूरी पर स्थित तोत्सु पर्वत श्रृखंला बहुत खूबसूरत है। इसके बीच में एक सुन्दर झरना भी है जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है। इस पर्वत श्रृंखला से कई दंतकथाएं जुड़ी हुई हैं।

इनमें से एक दंत कथा के अनुसार बहुत पहले इस पर्वत श्रृंखला की दो पहाड़ियों में लड़ाई हुई थी जिसमें एक पहाड़ी ने अपना कान खोया था और दूसरी पहाड़ी ने सिर। इसके अलावा उनका कहना है कि एक दैत्यकार सर्प और केकड़ा हमेशा इसकी रक्षा करते हैं।

लिफान्यान गवर्नर कैम्प: यह कैम्प वोखा पहाड़ी की तराई में स्थित है। कैम्प के पास दोयंग नदी बहती है। यह नदी युवा पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है क्योंकि उनके लिए यहां पर रॉफ्टिंग और एंग्लिंग जसे रोमांचक वाटर स्पोटर्स का प्रबन्ध किया गया है। वाटर स्पोटर्स के अलावा यह पिकनिक स्पॉट के रूप में भी पर्यटकों के बीच में बहुत लोकप्रिय है।

दोयंग नदी के अलावा यहां पर चूबी और न्जहु नदी के आकर्षक दृश्य भी देखे जा सकते है। यह तीनों नदियां पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती हैं और वह इनके खूबसूरत दृश्यों को अपने कैमरों में कैद करके भी ले जाते हैं।

कहां ठहरें: वोखा में पर्यटकों के ठहरने के लिए कोई खास विकल्प नहीं हैं। अत: पर्यटकों को आस-पास के होटलों में रूकना पड़ता है। वोखा के पास कोहिमा में रूकने के लिए कई विकल्प हैं। 

वोखा कैसे पहुंचें (How To Reach Wokha)

वायु मार्ग: नागालैंड के दीमापुर में हवाई अड्डे का निर्माण किया गया है। यहां से वोखा तक पहुंचना काफी आसान है।

रेल मार्ग: कोहिमा रेलवे स्टेशन से आसानी से वोखा तक पहुंचा जा सकता है। कोहिमा से वोखा मात्र 8 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।

सड़क मार्ग: वोखा में बस अड्डे का निर्माण किया गया है। इस बस अड्डे से नागालैंड के विभिन्न भागों के लिए बसों का परिचालन किया जाता है।  

Related Posts

  • Phek (Nagaland): History & Tourist Places in Hindi

  • Mon (Nagaland): History & Tourist Places in Hindi

  • Tuensang (Nagaland): History & Tourist Places in Hindi

  • Dimapur (Nagaland): History & Tourist Places in Hindi

  • Zunheboto (Nagaland): History & Tourist Places in Hindi

Post Tags: #Nagaland#Nagaland Tourism

All Rights Reserved © By Imvashi.com

  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
Twitter Instagram Telegram YouTube
  • Home
  • Vrat Tyohar
  • Hinduism
    • Devi Devta
    • 10 Maha Vidhya
    • Hindu Manyata
    • Pauranik Katha
  • Temple
    • 12 Jyotirlinga
    • Shakti Peetha
  • Astrology
    • Astrologer
    • jyotish
    • Hast Rekha
    • Shakun Apshakun
    • Dream meaning (A To Z)
    • Free Astrology Class
  • Books PDF
    • Astrology
    • Karmkand
    • Tantra Mantra
  • Biography
    • Freedom Fighter
    • 10 Sikh Guru
  • Astrology Services
  • Travel
  • Free Course
  • Donate
Search