Skip to content

imvashi

  • Home
  • HindusimExpand
    • Vrat Tyohar
    • Devi Devta
    • 10 Mahavidya
    • Pauranik katha
  • TempleExpand
    • Jyotirlinga
    • ShaktiPeeth
  • AstrologyExpand
    • Jyotish
    • Face Reading
    • Shakun Apshakun
    • Dream
    • Astrologer
    • Free Astrology Class
  • BiogpraphyExpand
    • Freedom Fighter
    • Sikh Guru
  • TourismExpand
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Uttarakhand
    • Gujarat
    • Himachal Pradesh
    • Kerala
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Kerala
    • Karnataka
    • Nagaland
    • Odisha
  • Contact Us
Donate
imvashi
Donate

मुरादाबाद (Moradabad)

Byvashi Uttar Pradesh
4.9/5 - (54161 votes)

“पीतल नगरी” नाम से विख्यात मुरादाबाद (Moradabad) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। अमरोहा, गजरौला और तिगरी यहां के नज़दीकी पर्यटन स्थलों में से है।

पीतल की नगरी मुरादाबाद (Brass city Moradabad)

Brass Krishna

राम गंगा नदी के तट पर स्थित मुरादाबाद पीतल पर की गई हस्तशिल्प के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इसका निर्यात केवल भारत में ही नहीं अपितु अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी और मध्य पूर्व एशिया आदि देशों में भी किया जाता है। 

राज्यउत्तर प्रदेश
क्षेत्रफल5,967 वर्ग किलोमीटर
भाषाहिंदी और एंग्लिश
पर्यटन स्थलअमरोहा, गजरौला, प्रेम वाटर किंगडम, तिगरी, काली माता मंदिर, हाफिज साहिब मजार, गौतम बुद्ध पार्क, साई मंदिर आदि।
प्रसद्धिपीतल की कारीगिरी।
समयअक्टूबर से मार्च।

मुरादाबाद का इतिहास (History of Moradabad in Hindi)

1624 ई. में सम्भल के गर्वनर रूस्तम खान ने मुरादाबाद शहर पर कब्जा कर लिया था और इस जगह पर एक किले का निर्माण करवाया था। उनके नाम पर इस जगह का नाम “रूस्तम खान” रखा गया। इसके पश्चात् मुरादाबाद शहर की स्थापना मुगल शासक शाहजहां के पुत्र मुराद ने की थी।

शाहजहां के पुत्र मुराद बख्‍श ने इस जगह का नाम “मुरादाबाद” रख दिया। रामगंगा और गंगा यहां की दो प्रमुख नदियां है। मुरादाबाद विशेष रूप से प्राचीन समय की हस्तकला, पीतल के उत्पादों पर की रचनात्मकता और हॉर्न हैंडीक्राफ्ट के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध है। यह जिला बिजनौर जिला के उत्तर, बुढ़ान जिला के दक्षिण, रामपुर जिला के पूर्व और ज्योतिबा फुले नगर जिला के पश्चिम से धिरा हुआ है।

मुरादाबाद के प्रमुख पर्यटन स्थल (Places to vistar in Moradabad)

मुरादाबाद (Moradabad) में प्रेम वाटर किंगडम घूमने के लिए उपयुक्त जगह है एवं साथ ही यहाँ पर स्थित 400 बर्ष से भी अधिक पुराना काली माता मंदिर भी देखने योग्य है। यहाँ पर हाफिज साहब का मजार भी रामगंगा नदी के किनारे पर स्थित है।

मुरादाबाद का हर्बल पार्क भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का नया केंद्र बनकर उभरा है, कई एकड़ में फैला यह पार्क विभिन्न प्रजाति के पौधों के कारण तो चर्चा में है ही इसके अलावा समीप ही बह रही गांगन नदी का तट भी कुछ पर्यटकों को एकांतवास के लिए आकर्षित करता है। अमरोहा, गजरौला और तिगरी यहां के नज़दीकी पर्यटन स्थलों में से है।

साईं मंदिर मुरादाबाद (Sai Temple Moradabad)

मंदिर सभी धर्मों के अनुयायियों का स्वागत करता है। मंदिर का मुख्य देवता साईं बाबा है। यह मंदिर साईं भक्तों के बीच बहुत लोकप्रिय है। मंदिर का वास्तुकला बहुत अच्छा है। यह बहुत आकर्षक लग रहा है। मंदिर का वातावरण बहुत शांतिपूर्ण है।

गौतम बुद्ध पार्क मुरादाबाद (Gautam Buddha Park Moradabad)

गौतम बुद्ध पार्क मुरादाबाद, में हर्थला स्टेशन रोड पर स्थित है। यह माना जाता है कि गौतम बुद्ध ने अपने जीवन का अधिकाश: समय उत्तरप्रदेश में बिताया था। यह पार्क मुरादाबाद आने वाले पर्यटकों के अलावा स्थानीय निवासियों के लिए भी पसंदीदा स्थल है।

मुरादाबाद के आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थल (Places to Visit Near Moradabad)

अमरोहा (Amroha)

अमरोहा मुरादाबाद से तीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कहा जाता है कि इस शहर का निर्माण लगभग 3,000 पूर्व हआ था। इसकी स्थापना हस्तिनापुर के राजा अमरजोध ने की थी। बाद में दिल्ली के राजा पृथ्वी राजा की बहन अम्बा देवी द्वारा अमरोहा का पुनर्निर्माण करवाया गया।

इसके बाद जब तक यहां मुगलों का प्रवेश नहीं हो गया इस जगह पर त्यागियों ने शासन किया। आम और मछली यहां बाहुल्य मात्रा में उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, ऐसा भी कहा जाता है कि जब शराफुद्दीन इस जगह पर आया था तब स्थानीय लोगों ने उन्हें आम और मछली पेश की थी।

इसके बाद ही से इस जगह को अमरोहा के नाम से जाना जाने लगा। अमरोहा स्थित प्रमुख स्थलों में वसुदेव मंदिर, तुलसी पार्क, बायें का कुंआ, नसरूद्दीन साहिब की मजार, दरगाह भूर शाह और मजार शाह विजयत साहिब आदि स्थित है।

गजरौला (Gajraula)

गजरौला राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर 24 पर स्थित है। यह स्थान मुरादाबाद से 53 कि.मी और दिल्ली से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर है। यह शहर महत्वपूर्ण औद्योगिक शहर के रूप में विकसित हो रहा है। कई कुटीर व लघु उद्योग जैसे हिन्दुस्तान लीवर का शिवालिक सेलोलॉस, चड्ढ़ा रबर, वाम ओरगेनिक आदि यहां पर स्थित है।

#3 तिगरी (Tigree)

गंगा नदी पर स्थित तिगरी (Tigree) मुरादाबाद से लगभग 62 किलोमीटर की दूरी पर है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रसिद्ध गंगा मेले का आयोजन किया जाता है। लाखों की संख्या में भक्त इस पवित्र जल में स्नान करने के लिए आते हैं।

मुरादाबाद कैंसे पहुँचे (How To Reach in Moradabad)


वायु मार्ग
: यहां का सबसे निकटतम हवाई अड्डा दिल्‍ली स्थित “इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा” है। भारत के कई प्रमुख शहरों जैसे लखनऊ, कलकत्ता, मुम्बई, लखनऊ, चंडीगढ़ आदि से दिल्ली के लिए नियमित रूप से उड़ान भरी जाती है।

रेल मार्ग: सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन मुरादाबाद जंक्शन है। भारत के कई प्रमुख शहरों जैसे नई दिल्ली, कलकत्ता, मुम्बई, चैन्नई, आगरा और वाराणसी आदि से मुरादाबाद रेल द्वारा पहुंचा जा सकता है।

सड़क मार्ग: मुरादाबाद सड़कमार्ग द्वारा भारत के कई प्रमुख शहरों जैसे मथुरा, दिल्ली, चंडीगढ़, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, झांसी और आगरा आदि से पहुंचा जा सकता है। उत्तर प्रदेश राज्य मार्ग परिवहन निगम द्वारा इन सभी शहरों से मुरादाबाद के लिए बस सुविधा उपलब्ध करवा रखी है। इसके अतिरिक्त विभिन्न निजी लक्सरी बसों की सुविधा भी उपलब्ध है।

मुरादाबाद से क्या खरीदे (Moradabad is Famous for)

मुरादाबाद में खरीदारी किए बिना आपका सफर अधूरा ही रहेगा। मुरादाबाद स्थित मुख्य बाजार पीतल मंडी है। इन दुकानों से आप तांबा और कांसे से बनी खूबसूरत वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं

इसके अतिरिक्त यहां जिस चीज की बिक्री सबसे अधिक होती है वह इत्रदान और गुलाबपाश है। यह इत्रदान और गुलाबपाश आपको हर शेप में विशेष रूप से कांसे और तांबे के मिश्रण से बने बर्तन में आसानी से मिल जाएंगे।

Related Posts

  • मिर्जापुर (Mirzapur): History & Places To Visit in Hindi

  • वृंदावन (Vrindavan): भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली

  • गाजियाबाद (U.P): History & Places To Visit in Hindi

  • मथुरा (Mathura): भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली | Tourist Places

  • आगरा (Agra): History & Tourist Places in Hindi

Post Tags: #Moradabad#travel#Uttar Pradesh#Uttar Pradesh Tourism

All Rights Reserved © By Imvashi.com

  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
Twitter Instagram Telegram YouTube
  • Home
  • Vrat Tyohar
  • Hinduism
    • Devi Devta
    • 10 Maha Vidhya
    • Hindu Manyata
    • Pauranik Katha
  • Temple
    • 12 Jyotirlinga
    • Shakti Peetha
  • Astrology
    • Astrologer
    • jyotish
    • Hast Rekha
    • Shakun Apshakun
    • Dream meaning (A To Z)
    • Free Astrology Class
  • Books PDF
    • Astrology
    • Karmkand
    • Tantra Mantra
  • Biography
    • Freedom Fighter
    • 10 Sikh Guru
  • Astrology Services
  • Travel
  • Free Course
  • Donate
Search