Skip to content

imvashi

  • Home
  • HindusimExpand
    • Vrat Tyohar
    • Devi Devta
    • 10 Mahavidya
    • Pauranik katha
  • TempleExpand
    • Jyotirlinga
    • ShaktiPeeth
  • AstrologyExpand
    • Jyotish
    • Face Reading
    • Shakun Apshakun
    • Dream
    • Astrologer
    • Free Astrology Class
  • BiogpraphyExpand
    • Freedom Fighter
    • Sikh Guru
  • TourismExpand
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Uttarakhand
    • Gujarat
    • Himachal Pradesh
    • Kerala
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Kerala
    • Karnataka
    • Nagaland
    • Odisha
  • Contact Us
Donate
imvashi
Donate

मूलांक 2 | Numerology

Byvashi Astrology

मूलांक 2 (Birth Date 2, 11 20, 29)

मूलांक (Mulanak) को अंग्रेजी में रूलिंग नंबर (Ruling Number) कहते है। इसे रुट नंबर (Root Number), भाग्य नंबर (Fate Number), रेडिक्स (Redix Number) आदि नामों से भी जाना जाता है।

“मूलांक व्यक्ति के जन्म तारीख का योग होता है” अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का जोड़ या योग ही उस व्यक्ति का मूलांक होता है। मूलांक को प्राप्त करके अंक शास्त्र द्वारा मनुष्य के स्वभाव एवं उसकी विशेषताओं के बारे में काफ़ी कुछ पता लगा सकता है।


मूलांक 1 भविष्यफल 2021 (Ruling number- 1 Prediction 2021)

  • स्वामी:- चन्द्र
  • जन्म दिनांक:- 2, 11, 20, 29 (English Calender)

जिन व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 2 होता है। क्योंकि उनके जन्म तारीखों का योग 1 होता है- (2=2, 11=2, 20=2, 29=2+9=, 11=2। यदि आपका जन्म भी इन तारीखों में हुआ है तो आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए..

इनके गुण और स्वभाव अधिक स्पष्टतया देखे जा सकते हैं। यदि उनका जन्म 21 जून से 22 जुलाई’ के मध्य होता है यह अवधि काल चन्द्रमा से प्रभावित होती है।

मूलांक 2 चारित्रिक विशेषता (Individual Characteristics of Ruling number 2)

अंक 2 के स्वामी चन्द्र ग्रह होने के कारण, ऐसा जातक विनम्र, कल्पनाशील और भावुक होते है।कल्पना के गुण के कारण ऐसे व्यक्ति अच्छे कवि, लेखक या कभी कभी अविष्कार कर्ता भी होते है। परन्तु अपनी कल्पनाओं, विचारधाराओं या योजनाओं को कार्यान्वित करने में इन्हें बहुत दिक्कत आती है। अगर चन्द्र अशुभ फल दे रहा हो, तो ऐसे लोग दिवास्वप्न देखने वाले होते है।और सारी योजना मानसिक स्तर पर होती है।

चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है इसलिए मूलांक 2 वाले अत्यंत कोमल स्वभाव के होते हैं। वे छोटी बातों पर भी जल्दी भावुक हो जाते हैं। कई बार उन्हें मजाक में कही हुई बात भी दिल पर लगा2 लेते है, ऐसे जातक दूसरों का दुख देखकर भी रो पड़ते हैं।

मूलांक 2 शिक्षा और व्यवसाय (Education & Profession)

मूलांक 2 वाले सामान्यतः अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं। उत्तम कल्पना शक्ति के कारण ये लोग सफल होते भी देखे गए हैं लेकिन कई बार चंचलता के कारण पढ़ाई में रुकावट आती है। यदि परीक्षा परिणाम संतोष जनक न हो, तो डिप्रेशन के भी शिकार हो सकते है।

यदि इनके कार्यक्षेत्र की बात की जाय तो मूलांक 2 वाले को स्वतंत्र रूप से कार्य करने के बजाय नौकरी करना ज्यादा उपयोगी रहता है। क्योंक अपनी योजना को चंचल स्वभाव के कारण पूर्णरूपेण अमल में लाना इनके लिए मुश्किल होता है।

चंद्र स्वामी ग्रह होने के कारण इन्हें संगीत, साहित्य से प्रेम होता है। यह ऐसे व्यवसाय का चुनाव करना चाहते है जिसमे लोगो से सीधे संपर्क हो अथवा अपने मनोभाव को बताया जा सके। इसलिए ऐसे लोग संगीत, साहित्य, पेंटर आदि होते देखे जाते है। ये जन्मजात कलाकार होते हैं।इनमें रचनात्मकता कूट-कूट कर भरी होती है।

इसके अलावा दूध, सफेद वस्तु, तरल पदार्थ, शिक्षा, बैंक, एजेंट, स्वास्थ्य विभाग से इन्हें अच्छा लाभ मिलता देखा गया है।

मित्र तथा पारिवारिक जीवन (Friends & Family Life)

प्रेम और सौंदर्य के क्षेत्र में ये महारथी कहे जा सकते हैं। दूसरों को सम्मोहित करने की कला में ये प्रवीण होते हैं। विपरीत लिंग के लोग इनसे आकर्षित होते है। नए दोस्त बनाना इनका शोक होता है अपरिचित व्यक्ति को परिचित बना लेना इनके बाएं हाथ का खेल है।

आपके पारिवारिक जीवन में कोई न कोई परेशानी बनी रहेगी जिसका मुख्य कारण होगा उचित समय सही फैसला न लेना है। सामान्यः लड़को की तुलना में लड़की अधिक होती हैं। ये संतान से बहुत प्रेम करते हैं

मूलांक 2 प्रेम संबंध तथा वैवाहिक जीवन (Love and marriage Life)

मूलांक दो वाले रोमांटिक होते है। लेकिन प्रेम के मामलों में इन्हें अधिक सफ़ल नहीं देखा गया है। इनके प्रेम संबंधों को अस्थिर देखा गया है। प्रेम के विफल होने इन्हें खुदको संभालने मेंभी बहुत समय लगता है।

स्वभाव से शंकालु होते हुए भी ये दूसरों के हित का पूरा ख्याल रखते हैं। दूसरों के मन की बात जान लेने में ये प्रवीण होते हैं।

मूलांक 2 वालों की आर्थिक स्थिति (Economic Status)

मूलांक 2 आर्थिक स्थिति सामान्यतः अच्छी होती है। इन्हें धन एकत्र करने का भी शोक होता है। ऐसे व्यक्ति धन कमाने की योजना बनाने में माहिर होते हैं।

मूलांक 2 वालो का स्वास्थ्य (Health and Diseases)

मूलांक 2 वाले सामान्यतःस्वस्थ रहते है, परंतु बलिष्ठ नही होते। आप को अपने पेट का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए इनकी कफ प्रकृति होती है। चिंता, छाती एवं फेफड़े के रोग हो सकते है। इनकी बीमारी का मूल कारण चिंता करने की प्रवति ही होता है। 40 वर्ष के पश्चात Regular chek up कराते रहना चाहिए।

मूलांक 2 के लिए 2021 कैसा जाएगा (Moolak-2 2021 Prediction in Hindi)

अंक 2 चन्द्रमा का नंबर है और 2021 बुध का। अतः इस वर्ष मन और बुद्धि का मिलन हो रहा है। फलस्वरूप मूलांक 2 के लिए यह वर्ष शुभ रहने वाला है। इस साल आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

यदि आप छात्र है, तो उच्च शिक्षा हासिल करने में सफलता मिलेगी। और यदि नौकरी पेशा है तो कार्यक्षेत्र में भी सफल होंगे, ट्रांसफर या यात्रा की भी सम्भवना है।

प्रेम संबंधों के लिए ये साल अच्छा रहने वाला है। आपके प्रेम संबंध में गहराई आएगी। यदि आप अकेले है, तो प्रेम प्राप्त हो सकता है। अविवाहित है, तो रिश्ता आएगा।

इस वर्ष आप खर्चा ज्यादा करेंगे, नए शोक जन्म ले सकते है। आपको खर्चे में लगाम लगाने की आवश्यकता है। वर्ष के शुरुवात में खाँसी, कफ और अंत में पेट-रक्त के रोग के प्रति सावधान रहें।

शुभ वर्ष, महीना, दिन तथा दिनांक ( favorable Year, Month, Day and Date)

अंक 2 वाले व्यक्तियों को अपनी योजनाएं उन दिनों कार्यान्वित करनी चाहिए. जिनके अंक 2 से सामंजस्य रखते हों जैसे कि 2, 11, 20, 29 तारीख को और विशेषकर 21 जून से 22 जुलाई तक की

इनके लिए 1,2, 4 व 7 मूलांक वाली तारीखे ओर रविवार, सोमवार, गुरुवार तथा शुक्रवार के दिन शुभ होते हैं। रंगों की बात करें तो सफ़ेद या हरा रंग अनुकूल रहता हैं।

  1. शुभ महीना    –   फरवरी, जनवरी, सितंबर, नवम्बर          
  2. शुभ दिन        –   सोमवार, रविवार         
  3. शुभ दिनांक   –  2, 11, 20  तथा 29

सावधानी और उपाय (Ramedical steps of Ruling Number 2)

  1. कार्य बीच में न छोड़े, एकाग्र रहे।
  2. मोती अनामिका उंगली में धारण करें।
  3. मानसिक तनाव से बचें।
  4. चन्द्र देव, या शिव-पार्वती की उपासना करें।
  5. यदि किसी प्रकार की उलझन में हो तो रुद्राभिषेक करवाये।
  6. किसी भी नवीन कार्य की शुरुवात माँ का आशीर्वाद लेकर करें।
  7. प्रथम रोटी गाय के लिए निकाले।

अन्य मूलांक का भविष्य जानने के लिए क्लिक करें


Tags:- Moolank 2 in numerology, mulank 2 2021 Prediction in hindi,

Related Posts

  • अंक ज्योतिष : Best Numerology Books Review & PDF [Hindi]

  • मूलांक 1 | Numerology

  • मूलांक 8 | Numerology

  • मूलांक 6 | Numerology

  • मूलांक 3 | Numerology

Post Tags: #Numerology

All Rights Reserved © By Imvashi.com

  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
Twitter Instagram Telegram YouTube
  • Home
  • Vrat Tyohar
  • Hinduism
    • Devi Devta
    • 10 Maha Vidhya
    • Hindu Manyata
    • Pauranik Katha
  • Temple
    • 12 Jyotirlinga
    • Shakti Peetha
  • Astrology
    • Astrologer
    • jyotish
    • Hast Rekha
    • Shakun Apshakun
    • Dream meaning (A To Z)
    • Free Astrology Class
  • Books PDF
    • Astrology
    • Karmkand
    • Tantra Mantra
  • Biography
    • Freedom Fighter
    • 10 Sikh Guru
  • Astrology Services
  • Travel
  • Free Course
  • Donate
Search