Skip to content

imvashi

  • Home
  • HindusimExpand
    • Vrat Tyohar
    • Devi Devta
    • 10 Mahavidya
    • Pauranik katha
  • TempleExpand
    • Jyotirlinga
    • ShaktiPeeth
  • AstrologyExpand
    • Jyotish
    • Face Reading
    • Shakun Apshakun
    • Dream
    • Astrologer
    • Free Astrology Class
  • BiogpraphyExpand
    • Freedom Fighter
    • Sikh Guru
  • TourismExpand
    • Uttar Pradesh
    • Delhi
    • Uttarakhand
    • Gujarat
    • Himachal Pradesh
    • Kerala
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Kerala
    • Karnataka
    • Nagaland
    • Odisha
  • Contact Us
Donate
imvashi
Donate

Sheohar (Bihar): History & Tourist Places in Hindi

Byvashi Bihar
4.9/5 - (54104 votes)

शिवहर (Sheohar) भारत के बिहार राज्य के शिवहर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। शिवहर ‘शिव’ (शिव) और ‘हर’ (हर) दो शब्दों से मिलकर बना है, ये दोनों भगवान शिव के नाम हैं। बागमती और बूढ़ी गंडक नदियों में अत्यधिक बाढ़ के कारण यह बिहार में सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित जिलों में से एक है।

Sheohar: History, Facts & Tourist Places in Hindi | wiKi

राज्यबिहार
क्षेत्रफल443 वर्ग किलोमीटर
भाषाहिन्दी, मैथिली, भोजपुरी और मगही
दर्शनीय स्थलदेवकुली शिव मंदिर, बौद्धायानसर, शुकेश्‍वर स्थान आदि।
कब जाएंअक्टूबर से मार्च

शिवहर बिहार राज्य का एक जिला है। देवकुली, बौद्धायान-सार और शुकेश्‍वर स्थान आदि यहां के प्रमुख स्थलों में से है। इसका जिला मुख्यालय शिवहर शहर है। पूर्व समय में यह जिला सीतामढ़ी जिले का एक हिस्सा था। लेकिन 1994 ई. में इसे अलग जिले के रूप में घोषित कर दिया गया। इसे जिले को शिहोर के नाम से भी जाना जाता है।

देवकुली शिव मंदिर (Deokuli Shiv Temple)

यह मंदिर सीतामढ़ी के पश्चिम से लगभग 19 किलोमीटर की दूरी पर देवकुली गांव में स्थित है। भगवान शिव को समर्पित देवकुली मंदिर प्राचीन मंदिरों में से एक है। पौराणिक कथा के अनुसार, पांडवों की पत्‍नी द्रौपदी, जिसका वर्णन प्रसिद्ध महाकाव्य महाभारत में भी हुआ है, का जन्म इसी स्थान पर हुआ था।

बौद्धायानसर (Bodhayan Sar)

यह एक धार्मिक स्थल है। कहा जाता है कि महर्षि बौद्ध ने इसी स्थान पर कई महाकाव्य लिखे थे। प्रसिद्ध व्याकराणिक, पाणिनी महर्षि बौद्ध के शिष्यों में से एक थे। प्रसिद्ध संत देवराह बाबा ने लगभग 18 वर्ष पूर्व यहां पर बौद्धायन मंदिर की स्थापना की थी।

शुकेश्‍वर स्थान (Shukeshwar Mahadev Temple)

सीतामढ़ी शहर के उत्तर-पश्चिम से लगभग 26 किलोमीटर की दूरी पर शुकेश्‍वर स्थान स्थित है। इस जगह पर महान् संत शुकदेव मुनि पूजा किया करते थे। यहां पर भगवान शिव का एक विशाल और प्राचीन मंदिर है।

इस मंदिर को शुकेश्‍वर महादेव के नाम से जाना जाता है। प्रसिद्ध संत शुकदेव मुनि के नाम पर ही इस मंदिर का नाम रखा गया था। प्रत्येक वर्ष शिवरात्रि के अवसर पर यहां मेले का आयोजन किया जाता है। काफी संख्या में लोग इस मेले में सम्मिलित होते हैं।

शिवहर कैंसे पहुंचे (How To Reach sheohar)

वायु मार्ग: यहां का सबसे निकटतम हवाई अड्डा पटना स्थित जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। पटना से शिवहर 174 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा गया स्थित गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भी है। गया से यह जिला लगभग 244 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

रेल मार्ग: सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन शिवहर जंक्शन है। रेलमार्ग द्वारा भारत के कई प्रमुख शहरों से यहां पहुंचा जा सकता है।

सड़क मार्ग: भारत के कई प्रमुख शहरों से शिवहर सड़कमार्ग द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है।

कहां ठहरें: शिवहर में ठहरने के लिए होटलों का अभाव है। इसलिए यहां आने वाले पर्यटक इसके नजदीकी शहर पटना में ठहरते हैं। पटना के प्रमुख होटलों की सूची इस प्रकार है।

विभिन्न शहरों से शिवहर की दूरी: पटना 174 किलोमीटर, गया: 244 किलोमीटर मुजफ्फरपुर: 55 किलोमीटर।

Related Posts

  • Manchahi Santan: मनचाही संतान प्राप्ति के ज्योतिषीय उपाय

  • Vaishali (Bihar): History & Tourist Places in Hindi

  • Kakolat (Bihar): History & Tourist Places in Hindi

  • Pavapuri (Bihar): History & Tourist Places in Hindi

  • Samastipur (Bihar): History & Tourist Places in Hindi

Post Tags: #Bihar#Bihar Tourism

All Rights Reserved © By Imvashi.com

  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
Twitter Instagram Telegram YouTube
  • Home
  • Vrat Tyohar
  • Hinduism
    • Devi Devta
    • 10 Maha Vidhya
    • Hindu Manyata
    • Pauranik Katha
  • Temple
    • 12 Jyotirlinga
    • Shakti Peetha
  • Astrology
    • Astrologer
    • jyotish
    • Hast Rekha
    • Shakun Apshakun
    • Dream meaning (A To Z)
    • Free Astrology Class
  • Books PDF
    • Astrology
    • Karmkand
    • Tantra Mantra
  • Biography
    • Freedom Fighter
    • 10 Sikh Guru
  • Astrology Services
  • Travel
  • Free Course
  • Donate
Search